कश्मीर से लेकर फिलीपींस तक, इन 10 डेस्टिनेशंस के दीवाने हुए इंड‍ियंस; 2025 में गूगल पर छाए रहे ये नाम

2025 की गूगल सर्च लिस्ट में ऐसे कई डेस्‍ट‍िनेशंस देखे गए जहां हर इंडियंस को घूमना बहुत पसंद है। लोग कभी सुकून, कभी मस्ती तो कभी आस्था से जुड़ी जगहों की तरफ खिंचे चले गए। देश और विदेश दोनों ही डेस्टिनेशंस ने लोगों का दिल जीत ल‍िया और गूगल पर छाए रहे। यहां हम आपको बता रहे हैं क‍ि साल 2025 में सभी ने गूगल पर सबसे ज्‍यादा क‍िन जगहों के बारे में सर्च क‍िया।
Updated:- 2026-01-05, 15:51 IST
image

हर कि‍सी को घूमने का बहुत शौक होता है। घूमने-फ‍िरने की ये दीवानगी साल 2025 में बखूबी देखने को म‍िली। लोगों ने ऐसी जगहों की तलाश की जहां घूमना आसान हो और देखने के ल‍िए सबसे खूबसूरत जगहें हाें। हम सभी घूमने के ल‍िए ज्‍यादातर ह‍िल स्‍टेशंस और बीच का रुख करते हैं, लेक‍िन इस साल सभी ने पहाड़ों और बीच के अलावा धार्मिक पर्यटन स्‍थलों को भी चुना। गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई जगहों की लिस्ट में देश-विदेश के कई नाम शामिल रहे।

इन सबके बीच खास बात ये रही कि लोगों की दिलचस्पी सिर्फ विदेशों तक सीमित नहीं रही, बल्कि भारत की धार्मिक और खूबसूरत जगहें भी टॉप सर्च में रही हैं। हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि 2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा कौन सी जगहें सर्च की गई हैं। आइए जानते हैं-

महाकुंभ मेला (Mahakumbh Mela)

mahakumbh mela

2025 में महाकुंभ को लेकर लोगों की दिलचस्पी काफी ज्यादा रही। स्नान की तारीखें, आयोजन की जानकारी और यात्रा से जुड़े सवाल लोगों ने खूब सर्च किए। धार्मिक आस्था और परंपरा की वजह से ये गूगल पर सबसे ऊपर रहा। आपको बता दें क‍ि स‍िर्फ इंड‍ियंस ही नहीं, व‍िदेश के लोगों ने भी इसे खूब सर्च कि‍या।

यह भी पढ़ें- New Year Family Trip Ideas: पार्टी तो हर साल होती है, इन ऑफबीट जगहों पर फैमिली संग मनाएं नया साल; हर पल रहेगा यादगार

फिलीपींस (Phillipines)

phillipines

फिलीपींस अपने खूबसूरत बीच और आइलैंड्स की वजह से पूरे साल चर्चा में रहा। चाहे हनीमून हो या बीच वेकेशन, बजट ट्रैवल के लिए भी लोग इसे सर्च करते रहे।

जॉर्जिया (Georgia)

georgia

यूरोप का ये छोटा सा देश 2025 में इंडियंस के बीच काफी पॉपुलर रहा। खूबसूरत पहाड़, पुराने शहर और आसान वीजा प्रोसेस इसकी बड़ी वजह बनी। दरअसल, यूरोप दुन‍िया का सबसे खूबसूरत महाद्वीप है। ऐसे में हर कोई यहां जाना चाहता है। यही कारण रहा क‍ि लोगों ने जॉर्जिया को भी खूब सर्च क‍िया।

मॉरीशस (Mauritius)

mauritius

मॉरीशस का नाम जब भी ल‍िया जाता है तो ज्‍यादातर लोग हनीमून के ल‍िए ही जाना पसंद करते हैं। नीले समंदर, सफेद रेत और सुकून की तलाश में भी लोगों ने मॉरीशस को खूब सर्च किया। कपल्स और फैमिली ट्रिप के लिए ये 2025 का पसंदीदा डेस्टिनेशन रहा।

यह भी पढ़ें- Maharashtra के इस शहर को क्‍यों कहते हैं इटली ऑफ इंड‍िया? यहां की खूबसूरती का राज जानकर हैरान रह जाएंगी आप

कश्मीर (Kashmir)

kashmir

कश्‍मीर को तो वैसे भी भारत का स्‍वर्ग कहा जाता है। हर कोई यहां जरूर घूमने जाना चाहता है। यहां व‍िदेशी भी जमकर एंजॉय करते हैं। साल 2025 में स्नोफॉल, गुलमर्ग और डल लेक से जुड़ी सर्च सबसे ज्यादा रही।

फु क्वोक (Phu Quoc)

Phu Quoc

कहते हैं क‍ि अगर सबसे सस्‍ते में व‍िदेश की यात्रा करनी है तो वियतनाम एक बढ़‍िया ऑप्‍शन है। फु क्वोक की बात करें तो ये व‍ियतनाम का एक खूबसूरत आइलैंड है। 2025 में नया ट्रैवल ट्रेंड बनकर ये सामने आया है। कम भीड़, सुंदर बीच और लग्जरी रिसॉर्ट्स की वजह से लोगों ने इसके बारे में खूब सर्च क‍िया।

फुकेत (Phuket)

Phuket

थाईलैंड तो पहले से ही हम इंड‍ियंस का पसंदीदा ठ‍िकाना रहा है। यहां का फुकेत भी बहुत खूबसूरत है। 2025 में भी पार्टी, बीच और सस्ती ट्रिप की वजह से ये गूगल सर्च में छाया रहा।

मालदीव (Maldives)

maldives

मालदीव का क्रेज तो हर साल देखने को म‍िलता है। यहां सेलि‍ब्र‍िटीज से लेकर आम लोग भी जाना पसंद करते हैं। इस साल 2025 में भी मालदीव का क्रेज लोगों में कम नहीं हुआ। ओवरवॉटर विला, नीला समंदर और रोमांटिक माहौल की वजह से लोग इसे बार-बार सर्च करते रहे।

सोमनाथ (Somnath)

somnath

धार्मिक यात्राओं में सोमनाथ का नाम 2025 में काफी ज्‍यादा सर्च क‍िया गया। मंदिर दर्शन, ट्रैवल रूट और स्‍टे करने के ल‍िए होटलों की जानकारी लोगों ने गूगल पर सर्च की। आपको बता दें क‍ि सोमनाथ 12 ज्‍योर्तिल‍िंगों में से एक है और ये गुजरात में है।

पुडुचेरी (Pondicherry)

pondicherry

इंड‍िया का पुडुचेरी भी खूबसूरती के मामले में क‍िसी से कम नहीं है। शांत माहौल, बीच रोड और फ्रेंच टच के कारण पुडुचेरी सभी को खूब पसंद रहा। वीकेंड ट्रिप के लिए ये टॉप सर्च में शामिल रहा।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।