
Vishwas Swaroopam Statue Of Belief: इस समय सावन का महीना चल रहा है। सावन के पवित्र महीने में शिव भक्त शिवालय या बड़ी-बड़ी शिव मूर्तियों का दर्शन करने पहुंचते रहते हैं।
भारत में एक से एक प्राचीन और विशाल शिव मंदिर है, लेकिन अगर आपसे यह बोला जाए कि दुनिया की सबसे उंची शिव प्रतिमा भारत में ही मौजूद है, तो फिर आपका जवाब क्या होगा?
जी हां, देश में स्थित भगवान शिव के 'विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू' दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा है। विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू को कई लोग स्टैच्यू ऑफ बिलीव के नाम से भी जाना जाता है।
इस आर्टिकल में हम आपको विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू की खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी सावन के महीने में परिवार, पार्टनर या दोस्त के साथ पहुंच सकते हैं।

विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू की खासियत जानने से पहले आपको बता दें कि यह राजस्थान में मौजूद है। जी हां, दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा राजस्थान में राजसमंद जिले के नाथद्वारा में मौजूद है।
इसे भी पढ़ें: Kainchi Dham Uttarakhand: यहां जानिए कैंची धाम, नीम करोली बाबा के आश्रम तक पहुंचने का सबसे आसान रूट और सस्ता तरीका

राजस्थान में राजसमंद जिले के नाथद्वारा में बनी शिव प्रतिमा की ऊंचाई 369 फीट है, जिसे विश्वास स्वरूपम नाम दिया गया है। कहा जा रहा है कि इस प्रतिमा को बनाने में करीब 10 साल का समय लग गया था। इसे नाथद्वारा की गणेश टेकरी पर बनाया गया है। (इस मंदिर के सामने होता है अंतिम संस्कार)
विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू दुनिया की टॉप पांच ऊंची प्रतिमाओं में भी शामिल है। यहां भगवान शिव ध्यान एवं अल्लड़ की मुद्रा में विराजित हैं। कहा जा रहा है कि प्रतिमा के निर्माण में इस्तेमाल धातु कई वर्षों तक खराब नहीं होगी।
विश्वास स्वरूपम इतनी बड़ी प्रतिमा है कि करीब 20 किलोमीटर दूर से ही दर्शन किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस प्रतिमा का अनवारण अक्टूबर 2022 में किया गया था।
विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू जिसे स्टैच्यू ऑफ बिलीव और विश्वास की मूर्ति के नाम से भी जाना जाता है। यह प्रतिमा शिव भक्तों के लिए बेहद खास माना जाता है। यहां हर दिन हजारों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते रहते हैं।
सावन के महीने में यहां हर दिन हजारों लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। खासकर, सावन के सोमवार के दिन सबसे अधिक भक्त पहुंचते हैं। सावन में स्टैच्यू के साथ-साथ आसपास की जगहों को भी लाइट्स से सजाया जाता है।

विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू के आसपास स्थित आप कई एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। जी हां, स्टैच्यू ऑफ बिलीव के पीछे स्थित एडवेंचर पार्क में आप जिप लाइन, फ्लाइंग जंप, बंजी जम्पिंग, फॉर्मूला कार्टिंग और Rope क्लाइंब जैसी शानदार एडवेंचर एक्टिविटी का लुत्फ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Raksha Bandhan Travel: रक्षाबंधन पर 5 दिन घूमने का लुत्फ उठाएं सिर्फ 1 दिन की छुट्टी लेकर, ऐसे बनाएं प्लान

विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू पहुंचना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप राजस्थान के किसी भी शहर से आराम से पहुंच सकते हैं। विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू के सबसे पास में मावली जंक्शन रेलवे स्टेशन है, जो देश के कई बड़े रेवले स्टेशन से जुड़ा हुआ है। (भोलेनाथ के दर्शन के लिए यहां जाएं)
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान की राजधानी जयपुर से विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू 357, अजमेर अजमेर से 222 किमी और उदयपुर से करीब 45 किमी की दूरी पर है।
नोट: विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू देखने आप सप्ताह के किसी भी दिन सुबह 10 बजे से लेकर रात 8 बजे के बीच जा सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@shutterstocks
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।