Quick Recipes:सर्दियों में आप भी लुत्फ़ उठाएं इन टेस्टी वेजिटेबल सूप का

वैसे तो हर मौसम में सूप का टेस्ट लगभग सभी पसंद करते हैं लेकिन, सर्दियों के मौसम में टेस्टी सूप को पीने का एक अलग ही मज़ा होता है। अमूमन हर कोई सूप को स्टार्टर के रूप में भोजन के साथ शामिल ज़रूर करता है। सर्दियों में सूप शरीर को गरमाहट भी पहुंचाते हैं। कई लोग तो सूप को अपनी डाइट में भी शामिल करते हैं। जैसे-वजन कम करने, मोटापा कम करने आदि के लिए।
अगर आप भी कुछ अलग और स्वादिष्ट सूप बनाने के बारे में सोच रही हैं, तो आज हम आपको सेहत से भरपूर और टेस्टी वेजीटेबल सूप की रेसिपीज बताने जा रहे हैं। वैसे , सर्दियों के मौसम में तरह-तरह की सब्जियां मिल जाएंगी, जिनसे आप घर पर आसानी से टेस्टी सूप तैयार कर सकती हैं, और वो भी कम समय में। तो आइए जानते हैं इन रेसिपीज के बारे में।
पालक का सूप

सामग्री
पालक-250 ग्राम, अदरक-1/2 चम्मच, टमाटर-1, मक्खन-2 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, काली मिर्च-1/2 चम्मच, काला नमक-1/2 चम्मच, नींबू रस-1/2 चम्मच, धनिया पत्ता-1/2 चम्मच, हींग- एक चुटकी
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप पालक, टमाटर और अदरक को अच्छे से साफ करके और काटकर अलग रख लीजिये।
- इधर आप एक पैन में थोड़ा पानी गरम करके पालक, टमाटर और अदरक को कुछ देर के लिए उबाल लीजिये।
- उबलने के बाद इसे ठंडा कर लीजिये और मिक्सर में डालकर अच्छे से मिश्रण तैयार कर लीजिये।
- इसके बाद एक पैन में एक कप पानी गरम करके तैयार मिश्रण को डालें और कुछ देर पका लीजिये।
- 3-4 मिनट बाद इसमें अन्य सामग्री को भी डालकर कुछ देर पका लीजिये।
- कुछ देर पकाने के बाद सूप में मक्खन और नींबू रस को डालकर एक बार अच्छे से चलाकर गैस को बंद कर दीजिये।
- अब इसे प्लेट में निकालकर सर्व कीजिये।
- आप चाहें तो ऊपर से क्रीम डालकर भी सर्व कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:मूंगफली से तैयार इन स्वादिष्ट डिशेज को आप भी करें ट्राई
गाजर और अदरक का सूप

सामग्री
गाजर-200 ग्राम कटी हुई, अदरक- 2 कटी हुई, तेल-2 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, जीरा-1/2 चम्मच, हींग- एक चुटकी, चीनी-1/2 चम्मच, काली मिर्च-1/2 चम्मच, नींबू रस- 1/2 चम्मच, अजवाइन-1/2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप एक कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें जीरा, अजवाइन, हींग डालकर कुछ देर भून लीजिये।
- अब इसमें आप काली मिर्च के साथ गाजर और अदरक को भी डालकर कुछ देर के लिए पका लीजिये।
- पकाने के बाद इसे मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लीजिये।
- एक बार फिर कढ़ाई में तेल गरम करके इस मिश्रण को पांच से सात मिनट के लिए पका लीजिये।
- कुछ देर पकान के बाद इसमें एक कप पानी और नींबू रस डालकर एक बार चला दीजिये और गैस को बंद कर दीजिये।
- तौयार है सूप सर्वकरने के लिए।
इसे भी पढ़ें:Sandwich Special: बच्चों के लिए घर पर ही आसानी से बनाएं ये टेस्टी सैंडविच की रेसिपीज
टमाटर का सूप

सामग्री
टमाटर-3 पीस, काला नमक-1/2 चम्मच, जीरा-1/2 चम्मच, चीनी-1/2 चम्मच, काली मिर्च-1/2 चम्मच, नींबू रस-1/2 चम्मच, धनिया पत्ता-2 चम्मच, मक्खन-1/2 चम्मच, सादा नमक-स्वादानुसार, प्याज-1 बारीक़ कटा हुआ, हींग- एक चुटकी
बनाने का तरीका
- सबसे आप टमाटर, और प्याज को साफ करके दो कप पानी में अच्छे से उबाल लीजिये और ठंडा होने पर इसे मिक्सी में अच्छे से पीस लीजिये।
- इसके बाद एक पैन में मक्खन को गरम करके जीरा का तड़का लगाएं और तैयार टमाटर पेस्ट को इसमें डालकर कुछ देर पकाएं।
- थोड़ी देर बाद इसमें सादा नमक, काला नमक, काली मिर्च और चीनी को डालकर पका लीजिये।
- लगभग 4-5 मिनट पकने के बाद इसमें धनिया पत्ता और नींबू रस को भी डालकर एक बार चल दीजिये और गैस को बंद कर दीजिये।
- तैयार है टेस्टी टमाटर का सूप सर्व करने के लिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@1.bp.blogspot.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।