'रेप सबसे ज्यादा बढ़ने वाला क्राइम...' US Travel Advisory में हाइलाइट की गई हैं भारत की ये चीजें... क्या अब हम कहेंगे अतिथि देवो भव:

Unsafe Cities for Women in India: भारत में अकेले घूमने वाली महिलाएं भी इन जगहों के बारे में जानना चाहती हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने भारत में महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध और आतंकवादी हमलों को देखते हुए यह एडवाइजरी जारी की है।
us issues level 2 travel advisory for womens visiting india avoid solo travel in these cities

US Travel Advisory India:अमेरिका विदेश विभाग द्वारा भारत में ट्रैवल करने को लेकर जो एडवाइजरी जारी की गई है, यह मुद्दा कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। जिस धरती पर अतिथि को भगवान का दर्जा दिया जाता है, वहां घूमने जाने अब महिलाओं के लिए अनसेफ कहा जा रहा है। जिस धरती पर महिलाओं को लक्ष्मी के रूप में पूजते हैं, क्या वह अब देश में सुरक्षित नहीं है? दरअसल, आज उसी देश को विदेशी ट्रैवल एडवाइजरी में 'महिलाओं के लिए असुरक्षित' बताया गया है। मेरिका की लेवल-2 ट्रैवल एडवाइजरी में खासतौर पर महिला यात्रियों को अकेले भारत की यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। विदेश विभाग द्वारा भारत में महिलाओं के लिए अनेसफ शहर की लिस्ट के आने के बाद भारतीय टूरिस्ट भी इन जगहों के बारे में जानना चाह रहे हैं। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि इस रिपोर्ट में रेप को भारत का ‘सबसे तेजी से बढ़ता अपराध’ बताया गया है। इस एडवाजरी को हम केवल टूरिस्ट अलर्ट नहीं कह सकते बल्कि यह भारत की व्यवस्था पर एक कड़ा सवाल है। क्या सच में हम उस देश की ओर बढ़ रहे हैं, जहां किसी मेहमान को डर के साए में रहना पड़े? आखिर अमेरिका विदेश विभाग द्वारा ट्रैवल एडवाइजरी में क्या कहा गया, इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे।

US ट्रैवल एडवाइजरी में यात्रियों को क्या कहा गया? (US Issues Level 2 Travel Advisory for India)

  • एडवाइजरी में कहा गया कि भारत में दुष्कर्म के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न सहित हिंसक अपराध के मामले देखने को मिल रहे हैं। इसलिए अगर आप घूमने जा रही हैं, तो कोशिश करें कि भारत की कुछ खास जगहों पर अकेले सफर न करें।
  • India Terrorism Travel Alerts-इसके साथ ही आतंकवादी हमलों की चेतावनी को लेकर भी एडवाइजरी में चेतावनी दी गई थी। इसमें कहा गया कि बाजारों, शॉपिंग मॉल, पर्यटक स्थलों, परिवहन केंद्रों और सरकारी प्रतिष्ठानों पर आतंकवादी बिना किसी चेतावनी के हमला कर सकते हैं। इसलिए अगर आप सफर करने का प्लान बना रहे हैं, अलर्ट रहें। इस मुद्दे को पहलगाम हमले से जोड़कर देखा जा रहा है।

विदेशी यात्रियों को आतंकवादियों से भी है खतरा?

us issues level 2 travel advisory for womens visiting india avoid solo travel in these citiesASD

  • आतंकवादी हमलों से बचने के लिए यात्रियों को मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में यात्रा करने से बचें।
  • विदेशी यात्रियों को हिंसा वाले क्षेत्रों में सफर करने के लिए भी अलर्ट किया गया है। एडवाइजरी में कहा गया मणिपुर की यात्रा न करने की सलाह दी जा रही है। जातीय हिंसा से प्रभावित जगहों और जम्मू और कश्मीर की यात्रा न करना आपके लिए सेफ हो सकता है।

भारत में नौकरी के लिए आने वाले यात्रियों को भी अलर्ट किया गया

delhi crime news women killed his husband and dump body in uttarakhand kotdwar

इसके अलावा अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों के लिए भी सूचना जारी की गई, जिसमें कहा गया कि छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मेघालय, ओडिशा के इलाके और बिहार- झारखंड जैसे जगहों पर जाने पहले आपको अनुमति लेनी चाहिए।महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध, भारत में हो रही जातीय हिंसा और अचानक हुए आतंकवादी हमलों को देखते हुए अमेरिका विदेश विभाग द्वारा यह फैसला लिया गया।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP