Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:12 PM IST

छिलके और डंठल से भी बनाई जा सकती हैं बेहतरीन रेसिपीज

अगर आप भी छिलके और डंठल को बेकार समझकर फेंक देती हैं, तो इस लेख को पढ़ने के बाद उसे शानदार रेसिपीज बनाने में इस्तेमाल करना चाहेंगी। 
Updated:- 2021-09-28, 09:13 IST
know recipes from peels and stalks

अच्छा! अगर आपसे ये सवाल किया जाए कि फल और सब्जियों के छिलके को फेंक देती हैं या फिर इस्तेमाल भी करती हैं, तो आपका जवाब क्या हो सकता है? शायद, आप बोलेंगे कि लगभग फल और सब्जियों के छिलके और डंठल को फेंक ही देते हैं। लेकिन, अगर आपसे यह बोला जाए कि आप उन्हीं छिलके और डंठल से एक से एक बेहतरीन रेसिपीज बना सकती हैं, तो फिर आपका जवाब क्या होगा? जी हां, अगर आप भी आलू, गाजर, नींबू, चुकंदर आदि फल और सब्जियों के छिलके को बेकार समझकर फेंक देती हैं, तो आपको भी इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए क्योंकि, हम आपको उन्हीं छिलके और डंठल से तैयार होने वाली कुछ रेसिपीज के बार में बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं।

आलू के छिलके

recipes from peels and stalks inside

शायद, आपको मालूम हो, अगर नहीं मालूम है तो आपको बता दें कि आलू के छिलके में पोटैशियम की मात्रा पाई जाती है। इसलिए छिलके भी शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद भी माने जाते हैं। ऐसे में अगर आप आलू के छिलके को फेंक देती है, तो आप उसे स्नैक के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए छिलके को एक से दो बार अच्छे से साफ करके छिलके में नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर आदि चीजों को मिलाकर बेक करके स्नैक के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:Kitchen Tips: इन 3 ट्रिक्स से बनाएं ऑयल फ्री पकौड़े

खट्टे फलों के छिलके

recipes from peels and stalks inside

खट्टे फलों के छिलके भी रेसिपीज में आसानी से उपयोग के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। नारंगी, नींबू आदि खट्टे फलों के छिलके को आप अचार बनाने या फिर सलाद ड्रेसिंग के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा किसी भी भोजन को खट्टा करने के लिए आप नींबू के छिलके को आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं। कई लोग नींबू के छिलके को पोटली में बांधकर चावल का स्वाद बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं।

गाजर के छिलके

know recipes from peels and stalks inside

शायद, आपको मालूम हो, अगर नहीं मालूम है, तो आपको बता दें कि गाजर की तरह इसके छिलके भी फाइबर और बीटा-कैरोटिन से भरपूर होते हैं। ऐसे में आप इसके छिलके को ज़रूर इस्तेमाल करना चाहेंगी। गाजर के छिलके को अच्छे से साफ करके आप सूप, सलाद या फिर जूस आदि बनाने में आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा इसे स्मूदी बनाने में भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:करेले के अचार से लेकर जानिए करेले की भुर्जी बनाने का तरीका

इन फल और सब्जियों के छिलके का भी करें इस्तेमाल

recipes from peels and stalks tips inside

आलू के छिलके, खट्टे फलों के छिलके और गाजर के छिलके के अलावा कद्दू के छिलके को भी आप स्नैक्स के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। पपीते के छिलके से भी आप स्नैक तैयार कर सकती हैं। ब्रोकली के डंठल को भी सलाद, सूप आदि रेसिपीज में इस्तेमाल कर सकती हैं। इसी तरह आप मूली और चुकंदर के छिलके को भी स्नैक, सूप आदि रेसिपीज में आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@hellofresh.com,amazonaws.com,timeincuk.net)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।