भारत में केवल इस राज्य में होंगे 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट, टूटेगा देश का रिकॉर्ड

देश में विकास तेजी से अग्रसर है। एक तरफ जहां हाईवे और एक्सप्रेसवे के निर्माण पर लगातार काम किया जा रहा है, तो वहीं देश में हवाई अड्डों के निर्माण पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इस समय भारत में कुल 487 एयरपोर्ट हैं। जिसमें से कुल 34 इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं।
कहां बन रहा है एयरपोर्ट?
इस टाइम अयोध्या में एयरपोर्ट तैयार हो रहा है। इस एयरपोर्ट का नाम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। इसका नाम भगवान राम से जुड़ा हुआ रखा गया है, क्योंकि राम मंदिर के बनने के बाद यह जगह और भी ज्यादा लोगों के बीच फेमस हो जाएगा।
राम मंदिर का निर्माण शुरू होने के साथ ही, अयोध्या में विकास की ढेरों परियोजनाएं शुरू हो गई है। (फ्लाइट में 1 नहीं बल्कि 3 तरह की होती है सीट)
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
इस समय सबसे ज्यादा नोएडा एयरपोर्ट की चर्चा हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने वाले है, जो दिल्ली एयरपोर्ट को भी पीछे छोड़ देगा। ये एयरपोर्ट नोएडा के जेवर में बन रहा है।
गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर में इसे बनाने के लिए 40.0919 हेक्टेयर जमीन तय की गई है। यहां कुल पांच रनवे बनने वाले हैं।
इसे भी पढ़ें- इस देश का अनोखा नियम, पेट्रोल खत्म होने पर मिलेगी सजा, जेल में काटनी पड़ेगी रातें
कुशीनगर एयरपोर्ट से भी मिलेगी इंटरनेशनल फ्लाइट्स
कुशीनगर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का काम पूरा हो जाता, अगस्त तक ही इस कार्य के पूरे होने की उम्मीद थी। लेकिन कहा ज रहा है कि रूस की कंपनी की वजह से यह शुरू नहीं हो पाया है। (थके हुए यात्रियों के लिए एयरपोर्ट का तोहफा)
दरअसल, यहां विमानों की लैंडिंग और टेक आफ के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक की आईएलएस (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) की व्यवस्था नहीं हुई है, जिसकी वजह यहां अभी तक इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू नहीं हो पाई है। उम्मीद लगाई जा रही है कि साल 2024 तक यह शुरू हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- भारत को जल्द ही मिलेंगे 5 नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, यूपी समेत इन जगहों पर खुलने की है तैयारी
यूपी में इन जगहों पर इंटरनेशनल फ्लाइट्स की है सुविधा
इस समय यूपी में लखनऊ और वाराणसी में इसकी सुविधा पहले से ही है। इस तरह केवल यूपी ही ऐसा राज्य है, जहां 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं। लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट और वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन जारी है।
देखा जाए तो पहले देश में केरल, गुजरात और महाराष्ट्र और दिल्ली ऐसे राज्य थे, जिन्हें एयरपोर्ट सुविधा के लिए जाना जाता था। लेकिन अब यूपी भी इस क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।