इस देश का अनोखा नियम, पेट्रोल खत्म होने पर मिलेगी सजा, जेल में काटनी पड़ेगी रातें

सड़क पर तेज गति से गाड़ी चलाने या हेलमेट न पहनने पर आपने फाइन दिया होगा, लेकिन क्या आपने  पेट्रोल खत्म होने पर जुर्माना दिया है।   
Updated:- 2023-12-11, 16:25 IST
germany where fuel running out of car  punishable

कई देशों में ऐसे रूल्स है, जिसे जानने के बाद आप भी कहेंगे कि हम भारत में ही ठीक है। हर देश के नियम अलग-अलग होते हैं, लेकिन कुछ देश ऐसे हैं जहां रुल्स इतने ज्यादा सख्त हैं कि आप वहां जाने से भी घबराएंगे। जैसे आप इस देश के बारे में ही जान सकते हैं।

यहां पेट्रोल खत्म होने पर सजा मिलती है। साथ ही, जेल भी जाना पड़ सकता है। लेकिन पेट्रोल खत्म होने की घटना तो किसी के साथ भी हो सकती है। ऐसे में क्या इस तरह किसी को जेल में डालना ठीक है।

अगर आप भी इस देश में कभी ट्रैवल का प्लान बना रहे हैं, तो आपको पहले उस देश में चलने वाले नियम को जान लेना चाहिए। क्योंकि अगर आप इन्हें फॉलो नहीं करेंगे, तो आपको जेल में रातें गुजारनी पड़ सकती हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस देश के बारे में बताएंगे कि आखिर यहां ऐसा क्यों किया जाता है और इसकी क्या वजह है। 

कहां होता है ऐसा?

germany where fuel running rule

दरअसल, ऐसा जर्मनी में होता है। यहां अगर आप रास्ते पर गाड़ी चला रहे हैं और आपके कार में तेल खत्म हो जाता है, तो आपको फाइन तो लगेगा ही, लेकिन साथ में आपको एक महीने की जेल भी हो सकती हैं। (दुनियाभर के इन अजीबो-गरीब कानून)

जर्मनी का नाम आप पहले हिटलर तानाशाह की वजह से जानते थे, लेकिन ऐसे अजीबोगरीब नियम की वजह से भी ये देश फेमस है। हिटलर तानाशाह वही है, जिसकी वजह से विश्व में द्वितीय विश्व युद्ध हुआ था।

इस युद्ध के बाद जर्मनी पूरी तरह से गरीब हो गया था, लेकिन देश ने इतनी तेजी से ग्रो किया की आज सबसे शक्तिशाली देशों में गिना जाता है। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में इस देश का नाम भी सबसे ऊपर माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें- हाइकिंग और ट्रेकिंग में क्या होता है फर्क, जानिए यहां

 

क्यों मिलती है सजा?

germany rules

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यहां अगर आप तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हैं, तो सजा नहीं होगी। लेकिन अगर रास्ते में आपकी कार का तेल ख़त्म हो जाए तो सजा झेलनी पड़ेगी। हालांकि यहां ऐसा क्यों है इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। लेकिन ऐसा हो सकता है कि पेट्रोल खत्म होने पर सड़क पर ट्रैफिक समस्या हो सकती है। ऐसा स्थिती में लोग अपनी गाड़ी किसी भी जगह पार्क करने को मजबूर हो जाएंगे। इसलिए शायद यहां ऐसा रूल बनाया गया होगा।  (इन देशों में इन चीजों को लेकर हैं अजीबो गरीब कानून)

इसी तरह हर देश में गाड़ी चलाने को लेकर अलग-अलग नियम लागू किए गए हैं। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Insta, Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।