Diwali 2023: अनोखा मंदिर! यहां 108 बार श्री राम लिखने पर मिलती है एंट्री

दिवाली का पर्व नजदीक है और हर तरफ इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई है। हर साल दिवाली का पर्व एक जश्न के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि दिवाली वाले दिन ही भगवान राम लंका में रावण का वध करके वापस अयोध्या लौटे थे। उनके सकुशल वापस लौटने और माता सीता को बचाने की खुशी में हर साल यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।
दिवाली के इस खास मौके पर आज हम आपको मध्य प्रदेश राज्य में स्थित इंदौर मंदिर के बारे में कुछ खास जानकारी देने वाले हैं।
मंदिर में प्रसाद चढ़ाने की जगह लिखना होगा प्रभु राम का नाम

इस अनोखे मंदिर की खासियत यह है कि यहां आपको अगर पूजा करने के लिए जाना है, तो सबसे पहले आपको 108 बार राम नाम लिखना होगा। दरअसल यह हनुमान जी का मंदिर है और आप सभी जानते हैं कि बजरंगबली का प्रभु श्री राम से कितना गहरा नाता है।
इस दिवाली अगर आप ट्रैवल का प्लान बना रहे हैं, तो आपके एक बार इस मंदिर के दर्शन के लिए जरूर आना चाहिए। भगवान राम को प्रसन्न करने की इस मंदिर से अच्छी जगह नहीं मिल सकती।
मंदिर में प्रवेश करने के लिए आपको प्रसाद और चढ़ावा लेकर जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां एंट्री आपको 108 बार राम नाम लिखने के बाद ही दी जाती है। (मध्यप्रदेश में फेमस मंदिर)
इसे भी पढ़ें- Diwali 2023: अयोध्या से जनकपुर के बीच बसे हैं प्रभु श्री राम के ये खास मंदिर, इस दिवाली दर्शन का बना लें प्लान
मंदिर में नहीं है दान पेटी
शायद आपने आज से पहले ऐसा कोई मंदिर नहीं देखा होगा, जहां दान पेटी न हो। लेकिन इस मंदिर आप देख सकते हैं, क्योंकि यहां भगवान के आगे एक भी दान पेटी नहीं रखी गई है। मंदिर में किसी भी तरह की मोह माया वाली चीजें नहीं रखी गई है। (नोएडा के फेमस मंदिर)
इसे भी पढ़ें- Diwali 2023: दिवाली पर करें इस चमत्कारी मंदिर के दर्शन, पेड़ की छाल निकालने पर दिखाई देता है प्रभु श्री राम का नाम
इन देवदाओं की होती है पूजा
मंदिर के हर कोने में राम नाम लिखा हुआ है। सबसे खास बात यह है कि यहां मेघनाथ, रावण, कैकेयी, कुंभकर्ण, मंथरा और शूर्पणखा जैसे रामायण के सभी पात्र की मूर्तियां है। यहां सभी को देवता की तरह पूजा जाता है। यहां 51 फीट ऊंची हनुमानजी की विशाल मूर्ति भी है। उनके कंधे पर राम-लक्ष्मण जी बैठे हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।