Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:38 PM IST

Chaitra Navratri 2021: नवरात्र में ट्राई करें व्रत वाले आलू-पनीर के कोफ्ते की रेसिपी

चैत्र नवरात्री 2021 में अगर आप पूरे 9 दिन एक जैसा खाना नहीं खाना चाहतीं तो ट्राई कीजिए व्रत वाले आलू-पनीर कोफ्ते की रेसिपी।
Updated:- 2021-04-13, 12:38 IST
aaloo paneer tasty recipe main

नवरात्र के समय पूरे 9 दिन उपास रखा जाता है और अगर आप उनमें से हैं जो एक समय नमक (सेंधा नमक) खा लेती हैं तो हर बार साबूदाने की खिचड़ी या कुट्टू के आटे की पूड़ी खाना शायद आपको अच्छा न लगे। उस समय ऐसा मन कर सकता है कि कुछ नया ट्राई किया जाए। अगर आप कुछ नया ट्राई कर खाना चाहती हैं तो आलू और पनीर के व्रत वाले कोफ्ते की रेसिपी ट्राई कर सकती हैं। ये कोफ्ते यकीनन काफी टेस्टी होते हैं और साथ ही साथ आपको व्रत वाले बोरिंग खाने की तुलना में कुछ अलग स्वाद भी देंगे। तो चलिए देखते हैं इस रेसिपी को।

व्रत वाला आलू पनीर कोफ्ता Recipe Card

व्रत में अगर कोफ्ता खाने का मन करे तो इस रेसिपी से बनाएं व्रत वाले आलू पनीर कोफ्ते।

Vegetarian Recipe
Total Time: 35 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 20 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Shruti Dixit

Ingredients

  • कद्दूकस किया हुआ पनीर
  • 2 उबले हुए आलू
  • पिसी काली मिर्च (अगर व्रत में खाती हों तो)
  • पिसी लाल मिर्च (अगर व्रत में खाती हों तो)
  • दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • सेंधा नमक स्वादानुसार
  • डेढ़ चम्मच खोया (मावा) या फिर एक चम्मच मिल्क पाउडर (ऑप्शनल)
  • बारीक कटा हरा धनिया
  • 2 बड़े चम्मच कुट्टू का आटा
  • 4-5 बाजाम
  • कादू
  • किशमिश
  • घी (तलने के लिए)

Step

  1. Step 1:

    कद्दूकस किया हुआ पनीर और आलू को अच्छे से एक साथ मैश कर लें। इसमें काली मिर्च, लाल मिर्च, हरी मिर्च, कुट्टू का आटा और खोया भी मिलाएं।

  2. Step 2:

    इसे अच्छी तरह से मिला लें और बारीक कटा हरा धनिया भी मिलाएं। इसके बाद सभी को मिलाकर कोफ्ते की बॉल बना लें।

  3. Step 3:

    अब कढ़ाई में घी गर्म करें। ज्यादा घी लेनी की जरूरत नहीं है थोड़े से में ही काम हो जाएगा।

  4. Step 4:

    अब कोफ्ता बॉल को थोड़ा सा प्रेस करें चाहें तो ऐसे ही तला जा सकता है।

  5. Step 5:

    तलने के बाद गर्मागर्म परोसें।

विधि-

  • कद्दूकस किया हुआ पनीर और आलू को अच्छे से एक साथ मैश कर लें। इसे मैश करने के बाद इसमें काली मिर्च और लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार मिलाएं। इसी समय हरी मिर्च, कुट्टू का आटा और खोया भी मिलाएं। खोया और मिल्क पाउडर ऑप्शनल हैं चाहें तो बिना इसके भी रेसिपी बनाई जा सकती है।
  • इसे अच्छी तरह से मिला लें और बारीक कटा हरा धनिया भी मिलाएं। इससे फ्लेवर बहुत अच्छा आएगा। इसके बाद सभी को मिलाकर कोफ्ते की बॉल बना लें।
  • अब कढ़ाई में घी गर्म करें। ज्यादा घी लेनी की जरूरत नहीं है थोड़े से में ही काम हो जाएगा। अगर आप घी नहीं लेना चाहते तो मूंगफली का तेल भी काम आ सकता है।
  • अब कोफ्ता बॉल को थोड़ा सा प्रेस करें चाहें तो ऐसे ही तला जा सकता है, लेकिन प्रेस कर बीच में सूखे मेवे भी डाले जा सकते हैं।
  • आपके कोफ्ते तैयार हैं। चाहें तो आप इसे किसी भी फलाहारी चटनी के साथ तुरंत सर्व कर सकते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।