Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:55 AM IST

विंटर के मौसम में इन स्वादिष्ट अचार के साथ उठाएं भोजन का लुत्फ़

सर्दियों के मौसम में भोजन के साथ कुछ टेस्टी अचार मिल जाए तो खाने का मज़ा दोगुना हो जाता है। आज आपको कुछ स्वादिष्ट अचार की रेसिपीज बताने जा रहे हैं।  
Updated:- 2021-01-15, 18:45 IST
try these mouth watering pickle recipes

सर्दियों में लगभग हर किसी को अचार के बिना खाना अधुरा ही लगता है। अगर खाने के साथ टेस्टी अचार मिल जाए तो अमूमन सभी लोग बड़े मज़े से भोजन को खाते हैं। वैसे ठंड के मौसम में चटपटा खाने का भी कुछ अलग ही मज़ा होता है। अगर आप भी अचार के दीवाने हैं, तो आज इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन और लाजवाब अचार की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आसानी से बना के भोजन के साथ सर्व कर सकती हैं। इन्हें बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता है और अधिक मेहनत करने की ज़रूरत भी नहीं होती है। आइए जानते हैं।

मिक्स अचार 

try these mouth watering mikx pickle recipes inside

सामग्री

लहसुन-150 ग्राम, गाजर-200 ग्राम, मूली-200 ग्राम, नमक-स्वादानुसार, धनिया पाउडर-2 चम्मच, सरसों का पाउडर-1 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर-1 चम्मच, जीरा-पाउडर-1 चम्मच, मेथी दाना-1 चम्मच, हल्दी पाउडर-1 चम्मच, तेल-2 कप, काली मिर्च पाउडर-1 चम्मच

बनाने का तरीका 

  • सबसे पहले आप लहसुन के छिलके को उतार कर अच्छे से एक बार पानी से साफ कर लीजिये।
  • इधर गाजर और मूली को साफ करके लंबे-लंबे पीस में काट लीजिये और एक एयर टाइट कंटेनर में लहसुन के साथ में रख दीजिये।
  • इसके बाद एक कढ़ाई में अन्य सभी सामग्री को तेल में भून लीजिये और कंटेनर में डाल दीजिये।
  • इसके बाद इसी कढ़ाई में तेल को कुछ देर गरम करके अचार में डाल दीजिये। (खट्टे टमाटर का चटपटा अचार
  • दो से तीन दिन बाद टेस्टी अचार को निकाल कर भोजन के साथ सर्व करें।

इसे भी पढ़ें: घर पर आसानी से बनाकर इन कश्मीरी व्यजनों का लुत्फ़ उठाएं

 

जिमीकंद का अचार 

try these mouth watering pickle recipes at home inside

सामग्री 

जिमीकंद-300 ग्राम, लहसुन पेस्ट -100 ग्राम, अदरक पेस्ट -100 ग्राम, सरसों का तेल- 100 ग्राम, अजवाइन-1 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, कलौंजी-1 चम्मच, हल्दी-1 चम्मच, काली मिर्च-1 चम्मच

बनाने का तरीका 

  • सबसे पहले आप जिमीकंद को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर पानी में साफ कर लीजिये।
  • साफ करने के बाद धीमी आंच पर जिमीकंद को तीन से चार मिनट उबालने के बाद बर्तन से निकालकर दो से तीन घंटे के लिए धूप में रख दीजिये।
  • एक बर्तन में सभी सामग्री को डालकर अच्छे से मिला लीजिये और बाद में जिमीकंद को डालकर भी अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
  • मिलाने के बाद एक से दो दिन धूप में रखने के बाद भोजन के साथ सर्व करें।

इसे भी पढ़ें: बचे हुए सांभर से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट व्यंजन

 

अदरक का अचार 

try these mouth watering pickle recipes at home inside

सामग्री

अदरक-200 ग्राम, हरी मिर्च- 100 ग्राम, नींबू का रस- 3 चम्मच, हींग- 1/2 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, सौंफ-1 चम्मच, सरसों का तेल-3 चम्मच

बनाने का तरीका 

  • सबसे पहले आप अदरक को लंबे-लंबे टुकड़ों में काट लें और कुछ देर धुप में सूखने के लिए रख दें।
  • इसके बाद हरी मिर्च को साफ करके बीच में से फाड़ लीजिये और हरी को अदरक में मिक्स कर लीजिये।
  • अब सभी सामगी को भी इस मिश्रण में डालें और अच्छे से मिला लीजिये। दो मिनट बाद इसमें नींबू का रस भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये। (कटहल का अचार)
  • अब आप इसे एक कंटेनर में डालकर दो दिन के लिए धूप में रख दें। अदरक का टेस्‍टी और हेल्‍दी अचार तैयार है।  

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@jaipurthepinkcity.com,i.ytimg.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।