कितना अच्छा लगता है न जब आप नए बर्तन घर में लाते हैं। अलग-अलग मटेरियल की खूबसूरत प्लेट्स कितनी शानदार लगती हैं। वैसे तो नई और महंगे बर्तनों में एक मिडल क्लास फैमिली खाना तभी खाती है जब कोई मेहमान आता है। मगर इसके बाद भी, समय के साथ उन पर खरोंचें पड़ जाती हैं। आप उन्हें भले ही सॉफ्ट ब्रिसल वाले स्क्रब से साफ करें, लेकिन धीरे-धीरे उनकी लेयर पर छोटे-मोटे निशान दिखने लगते हैं।
चाहे वो आपका पसंदीदा डिनरवेयर सेट हो या पसंदीदा सर्विंग प्लैटर, किसी भी तरह के निशान या खरोंच उसे भद्दा बना देते हैं। ऐसे बर्तनों में मेहमानों को खाना सर्व करने में भी शर्मिंदगी हो सकती है। हालांकि, हमारे पास ऐसे कई तरीके हैं जिन्हें आप इन स्क्रैच को हल्का करने के लिए आजमाकर देख सकते हैं। आपकी प्लेट्स को फिर से नया जैसा बनाने की इस कोशिश में आइए उन घरेलू नुस्खों की बात करें, जो निशान छुपाने के काम आ सकते हैं।
1. मेटल पॉलिश कर सकती है स्क्रैच को कम
मेरे घर में कुछ काफी पुरानी और भारी तांबे और कांसे की प्लेट हैं। इनका उपयोग पूजा के दौरान ज्यादा किया जाता है। वहीं, इन्हें बार-बार निकालते और रखते हुए निशान पड़ जाते हैं, जिन्हें छुपाने के लिए मेरी मम्मी मेटल पॉलिश की मदद लेती है। मेटल पॉलिश खरोंच वाले बर्तनों पर अद्भुत तरह से काम कर सकती है। यह विशेष रूप से मेटल से बने या मेटल के फिनिश वाले डिश वेयर पर काम कर सकती है।
मेटल पॉलिश से कैसे हटाएं बर्तनों से निशान-
- जिन भी बर्तनों में खरोंच लगी है, उन्हें एक तरफ निकालकर रख दें।
- उन सभी बर्तनों को एक बार साफ पानी से धोएं और साफ कपड़े से पोंछकर अलग रखें।
- जहां भी आपको खरोंच दिखे, उस क्षेत्र पर मेटल पॉलिश लगाएं।
- इसके बाद, एक मुलायम कपड़े का उपयोग करके पॉलिश को खरोंचों पर गोलाकार गति में धीरे से रगड़ें।
- खरोंचें कम होने तक धीरे-धीरे रगड़ें। इसके बाद पॉलिश की खुशबू या अवशेष हटाने के लिए बर्तन को पानी से अच्छी तरह से धो लें।
- इस तरीके से आपके बर्तनों की चमक वापस आएगी और उन पर किसी तरह की खरोंच नहीं दिखेगी।
2. टूथपेस्ट से हटा सकते हैं बर्तनों के निशान
टूथपेस्ट का इस्तेमाल सिर्फ दांतों को साफ करने के लिए नहीं किया जाता है। इससे घर के भी कई सारे काम किए जा सकते हैं। क्या आपको पता है कि टूथपेस्ट भी एक बढ़िया स्क्रैच रिमूवर का काम कर सकता है। जी हां, अगर यकीन न आए तो एक बार आप भी इस ट्रिक को आजमाकर देखिएगा। बस ध्यान रखें कि स्क्रैच हटाने के लिए आपको नॉन- जेल टूथपेस्ट चुनना है।
टूथपेस्ट से कैसे हटाएं बर्तनों से निशान-
- एक छोटी-सी कटोरी में 2 चम्मच टूथपेस्ट निकाल लें।
- अब सेरेमिक की जिन भी प्लेट्स में स्क्रैच पड़े हैं, उन्हें एक बार साफ कर लें।
- डिश पर जहां-जहां खरोंच लगी है, उस हिस्से पर थोड़ी मात्रा में टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें।
- टूथपेस्ट को लगभग 30-35 सेकंड के लिए छोड़ दें और फिर साफ कपड़े से इसे स्क्रैच पर रगड़ें। खरोंचों पर गोलाकार गति में धीरे से रगड़ें।
- हल्के हाथों से स्क्रैच को गोलाकार गति में रगड़ें जिससे निशान काफी हल्के हो जाएंगे।
- इसके बाद टूथपेस्ट को प्लेट से साफ करने के लिए उसे बिना स्क्रबर से रगड़े धोकर रख लें।
3. बेकिंग सोडा पेस्ट से करें स्क्रैच को दूर
बेकिंग सोडा एक वर्सेटाइल घरेलू सामग्री है जो अपने अब्रेसिव गुणों के लिए जाना जाता है। इसका उपयोग आप डिश प्लेट्स से खरोंच हटाने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए इसका गाढ़ा पेस्ट बर्तनों पर लगाना होता है। आइए आपको बताएं कि बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कैसे करना है-
बेकिंग सोडा से कैसे हटाएं बर्तनों से निशान-
- अपनी प्लेट्स को पहले किसी कपड़े से साफ कर लें।
- वहीं, एक कटोरे में बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को प्लेट्स के खरोंच वाले एरिया पर अच्छी तरह से लगाएं।
- एक सॉफ्ट स्पंज का उपयोग करके पेस्ट को धीरे से रगड़ें।
- इसके बाद किसी भी अवशेष को हटाने के लिए बर्तन को पानी से अच्छी तरह से धो लें।
4. सफेद सिरका और ऑलिव ऑयल से छुपाएं स्क्रैच
ऑलिव ऑयल बर्तनों को चमका देगा। यह पॉलिश की तरह काम करता है। वहीं, सफेद सिरका छोटी-मोटी खरोंचों पर अच्छी तरह से काम कर सकता है। इन दोनों चीजों को लगाने से स्क्रैच काफी हद तक हल्के हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: सिरेमिक क्रॉकरी से स्टिकी ऑयल को साफ करने के आसान टिप्स एंड ट्रिक्स
सफेद सिरका और ऑलिव ऑयल से कैसे हटाएं बर्तनों से निशान-
- एक छोटे कटोरे में सफेद सिरका और ऑलिव ऑयल की बराबर मात्रा लें और अच्छी तरह से मिलाएं।
- पहले बर्तनों को साफ कर लें और फिर एक मुलायम कपड़े को इस मिश्रण में डुबोएं।
- बर्तनों में जिन जगहों पर खरोंच हैं, वहां कपड़े को डैब करें। कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही रहने दें।
- इसके बाद कपड़े से उसी एरिया को रगड़ लें। तब तक रगड़ते रहें जब तक खरोंचें धुंधली न होने लगें।
- बस इसके बाद, बर्तनों को बिना स्क्रबर से धोकर साफ कर लें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अब आप भी ये ट्रिक्स एक बार जरूर आजमाकर देखिएगा। अगर ये तरीके आपके काम आते हैं, तो अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करना न भूलें। हमें उम्मीद है कि ये जानकारी आपके काम आएगी। इस लेख को लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों