यह वो समय आ गया है, जब आसमान में उड़ती लाल, पीली और गुलाबी पतंगें आप देख सकेंगे। नहीं नहीं, जनवरी में रक्षाबंधन की नहीं बल्कि मकर संक्रांति की बात कर रहे हैं। मकर संक्रांति के आते ही सर्दी में भी थोड़ी कमी हो जाती है और आपकी सुबह उगते हुए सूरज के साथ होती है। यह देश के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है।
मकर संक्रांति 14 जनवरी, 2023 को पड़ रही है। ज्योतिषीय रूप से, मकर संक्रांति मकर राशि में सूर्य के परिवर्तन का जश्न मनाती है, जो फसलों के लिए पर्याप्त धूप के साथ लंबे दिनों के आगमन का प्रतीक है। भारत जैसे कृषि प्रधान देश के लिए यह फसल उत्सव बहुत महत्वपूर्ण है।
यही कारण है कि मकर संक्रांति देश भर में कई स्थानीय और क्षेत्र-विशिष्ट परंपराओं के साथ मनाई जाती है। इस दिस पारंपरिक व्यंजन तैयार किए जाते हैं और माना जाता है कि वह व्यंजन खुशहाली का प्रतीक हैं। चलिए इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ व्यंजनों के बारे में बताएं जो आप मकर संक्रांति में बना सकती हैं।
1. गुड़ पट्टी
इस मौके पर गुड़ खाना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि तिल, गुड़, मूंगफली के इस्तेमाल के बिना मकर संक्रांति अधूरी है। चूंकि इन सामग्रियों का सांस्कृतिक और सामाजिक दोनों महत्व है। गुड़ रिश्तों में स्वाद और मिठास लाता है और उनमें जोश और उत्साह भर देता है, इसलिए इसकी रेसिपीज और गुड़ पट्टी मकर संक्रांति में खाई जाती है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में चाय के साथ सर्व करें हल्दी और सॉफ्ट गुड़ की रोटी, जानिए आसान रेसिपी
2. खिचड़ी
खिचड़ी एक कम्फर्टेबल व्यंजन है, जिसे इस दिन बनाया जाता है। बिहार और उत्तर प्रदेश में खासतौर से लोग संक्रांति पर स्वादिष्ट खिचड़ी बनाते हैं और घी के साथ इसका आनंद लेते हैं। यह अक्सर एक पौष्टिक भोजन के लिए तली हुई सब्जियों और चटनी के साथ परोसा जाता है। आप भी इसे घर पर भी मिनटों में बना सकती हैं।
3. मकर चौला
मकर चौला ताजा कटे हुए चावल, गुड़, दूध, छेना, केला और गन्ने का स्वादिष्ट मिश्रण है। संक्रांति के दौरान लगभग हर उड़िया घर में इसे बनाया जाता है। इसे प्रसाद के रूप में बनाया जाता है और भगवान को भोग लगाया जाता है। इसके बाद इसे परिवार में बांटा जाता है।
4. तिल लड्डू
तिल लड्डू संक्रांति स्टेपल है। तिल और गुड़ सर्दियों में आपके शरीर को गर्म रखता है। इसे महाराष्ट्र में खूब बनाया जाता है और वहां उसे एक-दूसरे को तिल लड्डू खिलाते समय एक-दूसरे को 'तिल-गुल घ्या, आनी बकरी-गोड बोला' कहकर अभिवादन करते हैं।
5. पूरन पोली
एक और महाराष्ट्रीयन व्यंजन जो मकर संक्रांति को हमारे लिए सबसे पसंदीदा त्योहारों में से एक बनाता है। पूरन पोली एक मीठी रोटी होती है, जिसमें मीठे और कुरकुरे मूंग की फिलिंग भरी जाती है। यह व्यंजन खुशी का प्रतीक है और यह नरम मीठी रोटी का मिश्रण आपके शरीर को गर्म रखने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर जरूर करें इन 3 चीजों का दान
6. पिन्नी
ढेर सारा घी, गेहूं का आटा, गुड़ और बादाम, पिन्नी पंजाब का एक स्वादिष्ट सर्दियों का व्यंजन है, जो लोहड़ी और संक्रांति उत्सव के दौरान तैयार होता है। लोहड़ी और संक्रांति में इसे खाना बनाना बहुत अहम माना जाता है और यह खुशी और हेल्थ का प्रतीक माना जाता है।
अब आप भी मकर संक्रांति में इन व्यंजनों को बनाकर अपने त्यौहार को खास बना सकते हैं। आप मकर संक्रांति का त्यौहार कैसे बना रहे हैं, हमें कमेंट कर बताएं।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik & firsttimercook
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों