बच्चों के लिए आसानी से बनाएं पूरन पोली, जानें विधि

पूरन पोली महाराष्ट्र की सबसे लोकप्रिय स्वीट डिश है, जिसे उत्सव के मौके पर बनाया जाता है। खासतौर से गणेश चतुर्थी के उत्सव पर, महाराष्ट्र के घरों में पूरन पोली बनाने की परंपरा है। कई लोग इसे दिवाली के मौके पर भी बनाते हैं। आपको बता दें पूरन पोली एक तरह की रोटी है, जिसे दाल, गुड़ के मिश्रण और आटे के तैयार किया जाता है। कुछ लोग इसे लंच में भी बनाकर खाते हैं। अगर आप बच्चों के लिए कुछ हेल्दी और टेस्टी रेसिपी ढूंढ रही हैं, तो आप यह रेसिपी ट्राई कर सकती हैं। इस आसान रेसिपी से आप मिनटों में घर पर पूरन पोली तैयार कर सकती हैं, तो आइए जानते हैं..
पूरन पोली रेसिपी Recipe Card
घर पर इन आसान स्टेप से बनाएं पूरन पोली।
Ingredients
- 1 कप- चना दाल
- 3 कप- पानी
- 2 छोटा कप-चीनी या गुड़
- 1 टी स्पून- इलायची पाउडर
- चुटकी भर-जायफल
- 3 कप- गेहूं का आटा
- 2 टी स्पून- सूजी
- 2 टी स्पून- मैदा
- 1 टी स्पून- नमक
- तलने के लिए- घी
Step
- Step 1:
पूरन पोली बनाने के लिए सबसे पहले दाल को धोकर रात भर के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- Step 2:
अब आप आटे में नमक, मैदा और सूजी डालकर अच्छी तरह से गूंथ लें और आधा घंटे के लिए अलग रख दें।
- Step 3:
अब आप कुकर में दाल और पानी डालें और सिटी आने तक अच्छी तरह से पका लें।
- Step 4:
जब दाल पक जाए तो उसे एक पैन में डालें और इसमें गुड़ या चीनी वा अन्य सभी सामग्रियों को डाल दें। फिर इसे अच्छी तरह से रका लें।
- Step 5:
जब आटा सेट हो जाए, तो उससे लोइयां बना लें और पूरन का मिश्रण अच्छी तरह से भर दें।
- Step 6:
तवे में थोड़ा-सा घी लगाकर पोली डालें और फिर उसे दोनों तरफ से घी लगाकर सेक लें।
- Step 7:
सफेद मक्खन और गरमा गरम कड़क चाय के साथ पूरन पोली का आनंद लें।
बनाने की विधि
- पूरन पोली बनाने के लिए सबसे पहले दाल को धोकर रात भर के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- अब आप आटे में नमक, मैदा और सूजी डालकर अच्छी तरह से गूंथ लें और आधा घंटे के लिए अलग रख दें।
- अब आपको पूरन यानि दाल का मिश्रण तैयार करना होगा। इसके लिए आप कुकर में दाल और पानी डालें और सिटी आने तक अच्छी तरह से पका लें। (दाल का पराठा बनाने के टिप्स)
- जब दाल पक जाए तो उसे एक पैन में डालें और इसमें गुड़ या चीनी, जायफल, इलायची व अन्य सभी सामग्रियों को डाल दें।
- जब तक दाल का हलवा टाइप बन जाए यानि मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें।
- अब इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें ताकि पूरन आसानी से आटे में भर जाए।
- जब आटा सेट हो जाए, तो उससे लोइयां बना लें और पूरन डालकर मन चाहे आकार में बेल लें।
- तवे में थोड़ा-सा घी लगाकर पोली डालें और फिर उसे दोनों तरफ से घी लगाकर सेक लें।
- सफेद मक्खन और गरमा गरम कड़क चाय के साथ पूरन पोली का आनंद लें।
इसे ज़रूर पढ़ें- पराठा है बनाना तो इस बार घर पर बनाएं टेस्टी चीज चिली पराठा
Image Credit- (@Freepik and times food)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।