Travel In Dhanbad During Monsoon: धनबाद, झारखंड का एक खूबसूरत और प्रमुख शहर है। इस शहर की स्थापना साल 1956 में हुई थी। धनबाद को भारत की कोयला राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। धनबाद शहर खूबसूरत जंगल और पहाड़ियों के बीच में स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी माना जाता है। धनबाद में ऐसी कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां राज्य के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। मानसून में धनबाद की खूबसूरती भी कमाल की दिखाई देती है। इस आर्टिकल में हम आपको धनबाद और इसके आसपास में स्थित कुछ जादुई वॉटरफॉल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मानसून में घूमना हर किसी के लिए सपना हो सकता है।
भटिंडा वॉटरफॉल (Bhatinda Waterfalls)
धनबाद में स्थित सबसे चर्चित और खूबसूरत वॉटरफॉल का नाम लिया जाता है, तो उस लिस्ट के टॉप पर भटिंडा वॉटरफॉल जरूर शामिल रहता है। यह वॉटरफॉल कटारी नदी और दामोदर नदी के तट पर स्थित है। मानसून में यह हजारों लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र जाता है।
धनबाद के पहाड़ और हरियाली के बीच में स्थित भटिंडा वॉटरफॉल, प्रकृति प्रेमियों के बीच भी प्रसिद्ध है। इसका शांत वातावरण भी सैलानियों को खूब भाता है। वीकेंड में यहां दर्जन से अधिक लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं।
- दूरी-धनबाद रेलवे स्टेशन करीब 14 किमी दूर है भटिंडा वॉटरफॉल।
इसे भी पढ़ें:चंडीगढ़ और पंचकूला वालों के लिए कंडाघाट किसी स्वर्ग से कम नहीं, इस राजा ने बनाई थी अपनी राजधानी
मैथन वॉटरफॉल (Maithon waterfall)
मैथन वॉटरफॉल, धनबाद के आसपास में स्थित सबसे खूबसूरत वॉटरफॉल्स में से एक है। यह वॉटरफॉल मैथन डैम के पास में स्थित है, इसलिए यहां मानसून में हर दिन दर्जन से अधिक पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
मैथन बांध के आसपास हरे-भरे जंगल और लुभावने दृश्यों के लिए खूब जाना जाता है। इस वॉटरफॉल के पास देवी कल्याणेश्वरी का एक प्रसिद्ध मंदिर भी है, जो सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। मैथन वॉटरफॉल की ट्रिप में मैथन डैम को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
- दूरी-धनबाद से मैथन वॉटरफॉल की दूरी करीब 47 किमी है।
उसरी वॉटरफॉल (Usri Waterfalls)
उसरी वॉटरफॉल, भले ही धनबाद जिले में स्थित न हो,लेकिन धनबाद के आसपास में स्थित उसरी को एक शानदार वॉटरफॉल माना जाता है। यह वॉटरफॉल झारखंड के गिरिडीह जिले में स्थित है, जो उसरी नदी के तट पर स्थित है।
उसरी वॉटरफॉल में जब 40 फीट की ऊंचाई से जमीन पर पानी गिरता है, तो आसपास के लुभावने दृश्य देखते ही बनते हैं। यह वॉटरफॉल चारों तरफ से हरे-भरे जंगल और पहाड़ों से घिरा हुआ है। उसरी वॉटरफॉल को प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है।
- दूरी-धनबाद से उसरी वॉटरफॉल की दूरी करीब 54 किमी है।
दंगी वॉटरफॉल (Dhangi Waterfall)
दंगी वॉटरफॉल, धनबाद के आसपास में स्थित एक खूबसूरत पिकनिक स्पॉट है। मानसून में समय दंगी वॉटरफॉल के पास पिकनिक मनाने के लिए धनबाद से लेकर अन्य कई शहरों से पर्यटक पहुंचते हैं।
दंगी वॉटरफॉल अपने शांत और शुद्ध वातावरण के लिए भी जाना जाता है। इस वॉटरफॉल के आसपास की हरियाली भी पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है। दंगी वॉटरफॉल के आसपास मानसून में ट्रेकिंग, हाईकिंग और कैम्पिंग करना भी कई पर्यटक खूब पसंद करते हैं।
- दूरी-धनबाद से दंगी वॉटरफॉल की दूरी करीब 30 किमी है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@wikimedia,/indiano.travel
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों