Which is the beautiful lake in India: आज से नहीं, बल्कि कई दशकों से भारत की प्राकृतिक सुंदरता देशी और विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते रहता है।
भारत जैसे देश में स्थित बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे मनमोहक पहाड़, समुद्र तट, हरियाली, नदियां और झील-झरनों का दीदार करने हर दिन हजारों पर्यटक देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचते हैं।
भारत की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम झीलें भी करती हैं। जैसे- जम्मू कश्मीर में स्थित डल झील को देखने के लिए हर दिन हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। खासकर, बर्फबारी के समय जम्मू कश्मीर में कुछ अधिक ही पर्यटक पहुंचते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको डल झील के अलावा देश में मौजूद 5 ऐसी झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी खूबसूरती देखने के बाद आप भी खुशी से झूम उठेंगे। गर्मियों में यहां घूमने का एक अलग ही मजा होता है।
देश में स्थित सबसे खूबसूरत और चर्चित झील का नाम लिए जाता है, तो डल झील के बाद पांगोंग त्सो झील का नाम जरूर शामिल रहता है। यहां खूबसूरत झील देश के सबसे खूबसूरत केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में है।
पांगोंग त्सो झील की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां हर कोई घूमने का सपना लिए बैठा रहता है। समुद्र तल से करीब 4 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह देश की सबसे ऊंची झील भी मानी जाती है। इस झील की खूबसूरती आपको चंद मिनटों में मोहित कर सकती है। इस झील के किनारे 3 इडियट्स जैसी चर्चित फिल्म की शूटिंग भी हो चुकी है।
इसे भी पढ़ें: 'कंकालों की झील' से लेकर 'लेक ऑफ नो रिटर्न' तक, ये हैं भारत की रहस्यमयी झीलें
यह विडियो भी देखें
शायद आपको मालूम है, अगर नहीं मालूम है तो आपको बता दें कि उदयपुर को झीलों की नगरी से नाम से जाना जाता है। इस खूबसूरत शहर में एक से एक मनमोहक और हसीन झीलें मौजूद हैं। इन झीलों को देखने के लिए देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते रहते हैं। (उदयपुर में घूमने की बेस्ट जगहें)
पांगोंग त्सो झील के बाद सबसे खूबसूरत झीलों की बात होती हैं, तो पिछोला झील का नाम जरूर शामिल रहता है। यह मनमोहक झील राजस्थान राज्य के उदयपुर शहर में स्थित है। पिछोला झील क कृत्रिम मीठे पानी की झील है। कहा जाता है इसका निर्माण वर्ष 1362 में हुआ था। पिछोला झील में आप बोटिंग का भी शानदार लुत्फ उठा सकते हैं।
चिल्का झील भारत की एक लोकप्रिय और एक खूबसूरत झील है। यह देश के ओडिशा राज्य में मौजूद है। चिल्का झील के बारे में कहा जाता है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है। इस झील की लंबाई करीब 70 किलोमीटर और चौड़ाई करीब 15 किलोमीटर है।
चिल्का झील जिस तरह अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है, ठीक उसी तरह मेहमान नवाजी के लिए भी प्रसिद्ध है। इस खूबसूरत झील को देखने के लिए हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। इस झील को प्रवासी पक्षियों घर भी बोला जाता है। कहा जाता है कि इस झील में ईरान, साइबेरिया और मध्य एशिया से पक्षी आते हैं।
देश की चर्चित और खूबसूरत झीलें सिर्फ, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड या राजस्थान में ही नहीं, बल्कि नॉर्थ ईस्ट इंडिया में भी है। जी हां, नॉर्थ ईस्ट इंडिया के सिक्किम राज्य में स्थित त्सोंगमो झील भारत की सबसे खूबसूरत झीलों में से एक है। इसे कई लोग चांगगु झील के नाम से भी जानते हैं।
त्सोंगमो झील भारत की एक ऐसी झील मानी जाती है, जो रंग बदलते रहती है। ठंड के मौसम में यह झील जम जाती है और गर्मी के मौसम में खिले हुए फूलों से घिरा जाती है। इसलिए गर्मी के मौसम में इस झील को देखने के लिए सबसे अधिक पर्यटक पहुंचते हैं। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों से घिरी त्सोंगमो झील सिक्किम की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है।
इसे भी पढ़ें: ये हैं हिमाचल प्रदेश की 8 सबसे अद्भुत और सुंदर झीलें, एक बार यात्रा ज़रूर करें
देश की सबसे खूबसूरत झीलों की बात होती है, तो वेम्बनाड झील का भी नाम जरूर शामिल रहता है। यह खूबसूरत झील दक्षिण भारत के केरल राज्य में है, जो राज्य की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। यह केरल की सबसे बड़ी झील भी है। (केरल में घूमने की बेस्ट जगहें)
वेम्बनाड झील मीठे पानी की झील है। यह खूबसूरत झील बोटिंग के लिए भी प्रसिद्ध है। इसलिए जो भी सैलानी यहां पहुंचता है वो झील में बोटिंग का लुत्फ उठाना कतई नहीं भूलता है। इस झील के आसपास स्थित जगह हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी फेमस है। यह झील प्रवासी पक्षियों का घर भी है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@-insta,durgesh.chendwankar, deepthimanne_official
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।