herzindagi

ये हैं हिमाचल प्रदेश की 8 सबसे अद्भुत और सुंदर झीलें, एक बार यात्रा ज़रूर करें

हिमाचल प्रदेश हिंदुस्तान का एक बेहद ही खूबसूरत राज्य है। इस राज्य में हर दिन हजारों सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। क्योंकि यह राज्य एक नहीं बल्कि कई खूबसूरत पहाड़, जंगल, मार्केट, पार्क आदि चीजों के लिए फेमस हैं। पयर्टन के लिहाज से हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें भी सैलानियों के लिए बेहद लोकप्रिय हैं। इस लेख में हम आपको हिमाचल प्रदेश की कुछ बेहतरीन झीलों के बार में बताने जा रहे हैं जहां आप भी घूमने के लिए जा सकते हैं। आइए जानते हैं।

Sahitya Maurya

Editorial

Updated:- 22 Jun 2022, 18:06 IST

रेणुका झील

Create Image :

हिमाचल प्रदेश के नाहन से लगभग 38 किमी दूर रेणुका झील एक प्राकृतिक झील है। यह झील अपनी सुंदरता और परिवेश के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। इस झील में विभिन्न प्रकार की मछलियाँ और अन्य जलीय जीवों को भी देख सकते हैं। अगर आप नाहन घूमने का प्लान कर रहे हैं तो यहां घूमने का प्लान ज़रूर करें।

चरेमा झील

Create Image :

हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत जगहों में एक डलहौजी घूमने आप ज़रूर गए होंगे। अगर नहीं तो इस बार घूमने जाए तो यहां मौजूद चरेमा झील ज़रूर पहुंचे। आपको बता दें कि यह एक कृत्रिम झील है जो सैलानियों के बीच काफी लोकप्रिय है। शांतिप्रिय समय बिताने और बोट राइड के लिए भी बेस्ट झील है।

खज्जियार झील

Create Image :

खज्जियार झील हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत झीलों में से एक है। कहा जाता है कि इस इस झील के किनारे से कैलाश पर्वत का अद्भुत दृश्य दिखाई देता है। आपको बता दें कि खज्जियार को 'मिनी स्विस' भी कहा जाता है। (कंकालों की झील)

डल झील

Create Image :

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बारे में आपने ज़रूर सुना होगा। यह बेहद की खूबसूरत जगह है। कांगड़ा जिले में मौजूद डल झील हिमाचल प्रदेश की सबसे लोकप्रिय और खूबसूरत झीलों में गितनी की जाती है। आपको बता दें कि यह समुद्र तल से लगभग 1 हज़ार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर है।

गोबिंद सागर झील

Create Image :

गोबिंद सागर झील भाखड़ा बांध के पानी से निर्मित एक मानव निर्मित झील है। कहा जाता है कि प्रकृति प्रेमियों के लिए यह झील किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां आप कई एक्टिविटीज को भी एन्जॉय कर सकते है। (मीठे पानी की झील) आपको बता दें कि यह बिलासपुर जिले में है।

चंद्रताल झील

Create Image :

समुद्र तल से लगभग 4 हज़ार से अधिक मीटर की ऊंचाई पर स्थित चंद्रताल झील हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पूर्ण भारत में भी फेमस है। यह झील अर्धचंद्राकार आकार की है जिस बजह से इसे चंद्रताल कहा जाता है। आपको बता दें कि यह लाहौल और स्पीति में मौजूद है और नीले रंग के पानी के लिए भी फेमस है।

सूरज तल झील

Create Image :

सूरज तल झील भारत की तीसरी सबसे बड़ी झील के रूप में प्रसिद्ध है। इस झील को पौराणिक कथा भी है। कहा जाता है कि यह 'सूर्य देवता की झील' है। एक अन्य मान्यता है कि इस झील में डुबकी लगाने से सभी पाप खत्म हो जाते हैं। यह झील प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए स्वर्ग के समान है।

पराशर झील

Create Image :

मंडी शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूर पराशर झील एक फेमस झील है। इस झील के बारे में कहा जाता है कि इस झील का पानी क्रिस्टल क्लियर की तरह है। इस झील के पास एक तीन मंजिला शिवालय भी है जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।