2 दिनों की छुट्टियों में आगरा घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिस्ट में सबसे पहला लोकेशन ताजमहल होगा। आगरा घूमने जाने वाले लोगों के लिए सबसे पहला टूरिस्ट स्पॉट ताजमहल ही होता है। लेकिन इतनी दूर अगर आप घूमने जाएंगे, तो इसके अलावा भी आपको कहीं घूमना होगा। केवल एक जगह से घूम कर वापस आना, आपके लिए नुकसानदायक होगा। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको ताजमहल के सिवा आगरा की उन फेमस जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको 2 दिनों के ट्रिप में घूमकर जरूर आना चाहिए। अगर आप इन जगहों पर चले गए, तो वापस आने के बाद आपको आगरा ट्रिप प्लान करने का अफसोस नहीं होगा।
दयालबाग
ताजमहल का खूबसूरत नजारा देखने के बाद आपको एक बार दयालबाग की ऐतिहासिक इमारत देखने भी जाना चाहिए। इसे दयालु का गार्डन भी कहा जाता है। इसका इतिहास 108 साल पुराना बताया जाता है। यहां एक
कुआं है, जो मुबारक कुएं के नाम से जाना जाता है। इस जगह का मुख्य आकर्षण सफेद संगमरमर का सामुदायिक हॉल है। इसेआगरा के फेमस ऐतिहासिक स्थलमें से एक माना जाता है।
- लोकेशन- स्वामी बाग मंदिर, दयालबाग, आगरा
- समय: सुबह 11:00 बजे - शाम 06:30 बजे
पालीवाल पार्क लेक (Paliwal Park Lake)
अगर आप इन दो दिनों में लेक के किनारे अपने पार्टनर के साथ सुकूनभरा समय बिताना चाहते हैं, तो यहां जा सकते हैं। यहां आप बोटिंग भी कर सकते हैं। इसके अलावा आपको यहां तरह-तरह के पक्षियों और पानी में तैरती सुंदर मछलियां भी देखने को मिलेंगी। आगरा में अच्छी लेक के लिए इस जगह को जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें-आगरा घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह
कीठम झील आगरा (Keetham Lake)
अगर आप ऐतिहासिक स्थलों के अलावा किसी सुकून भरी जगह की तलाश में हैं, तो यहां जा सकते हैं। कीठम झील, जिसे सूर सरोवर भी कहा जाता है। यह जगह आगरा से 20 किमी दूर नेशनल हाईवे-2 पर स्थित है। यहां
प्रवासी पक्षियों की 100 से ज्यादा प्रजातियां हैं। यह झील 7.13 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली हुई है और चारों तरफ से हरे-भरे जंगलों से ढकी हुई है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik,agratourism.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों