
क्रिसमस पर दिल्ली के कुछ चर्च हर साल चर्चा में रहते हैं। यह अपनी खूबसूरती और लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने की वजह से चर्चा में रहते हैं। ठंडी हवा, रंग-बिरंगी लाइट्स, कैरोल सॉन्ग और चर्चों के बाहर जुटती भीड़ इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है कि लोग यहां आना पसंद कर रहे हैं। हालांकि, कई लोग ऐसे हैं, जो आज से पहले कभी चर्च में नहीं गए होंगे। इस बार क्रिसमस में चर्च जाने का प्लान कर रहे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली के कुछ अच्छे चर्च के बारे में विस्तार से बताएंगे। यह चर्च क्यों अच्छे हैं और कैसे खास हैं, इसके बारे में आप यहां जान पाएंगी।
सेंट थॉमस चर्च दिल्ली के पुराने और शांत चर्च में से एक माना जाता है। यह चर्च यह ज्यादा दिखावे वाला नहीं, बल्कि अपने सुकून भरे माहौल के लिए जाना जाता है। अगर आप क्रिसमस पर शांत चर्च सर्च कर रही हैं, जहां शांति से बैठकर प्रार्थना कर सकें, तो यहां आ सकती हैं।
यह चर्च भी यह ज्यादा भीड़ और शोर-शराबे से दूर, सुकून भरे माहौल के लिए जाना जाता है। यह चाणक्यपुरी (Chanakyapuri), नई दिल्ली में स्थित है। यहां आपको क्रिसमस पर सिंपल लेकिन बहुत सुंदर सजावट देखने को मिलेगी। क्रिसमस के दिन लोग शाम को यहां आना पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- Churches in Noida for Christmas Celebration: क्रिसमस पर घूम आएं नोएडा के ये चर्च, मन को मिलेगी शांति
इसे दिल्ली के सबसे फेमस चर्च में से एक माना जाता है। कनॉट प्लेस से बहुत पास है। चर्च का आर्किटेक्चर बहुत खूबसूरत और फोटो-फ्रेंडली है, इसलिए भी लोग इसे पसंद करते हैं। यहां हर धर्म के लोग शांति और प्रार्थना के लिए यहां आते हैं। आप भी क्रिसमस पर यहां जाने का प्लान कर सकती हैं।
इसके अलावा आप दिल्ली में सेंट जेम्स चर्च (St. James Church) और फ्री चर्च कैथेड्रल (Free Church Cathedral) भी प्रार्थना करने जा सकती हैं। यहां भी आपको शांत और सुकून भरा माहौल देखने को मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- Delhi Metro Museum: दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर खुला म्यूजियम, जान लें क्या है टाइमिंग और टिकट प्राइस
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।