Delhi Metro Museum: दि‍ल्‍ली में सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर खुला म्यूजियम, जान लें क्‍या है टाइमिंग और टिकट प्राइस

द‍िल्‍ली भारत की राजधानी है। शायद ही ऐसी कोई चीज हो ज‍ि‍सका एक्‍सपीर‍ियंत द‍िल्‍ली में न ल‍िया जा सके। अगर आपको इत‍िहास जानने में इंटरेस्‍ट है और मेट्रो के बारे में सभी जानकारी जुटाना चाहती हैं तो यहां पर सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्‍टेशन पर खुले म्‍यूज‍ियम में जा सकती हैं। यहां हम आपको इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
Updated:- 2025-12-23, 15:44 IST
image

भारत को वि‍व‍िधता का देश कहा जाता है। यहां आपको घूमने-फ‍िरने से लेकर कई तरह के कल्‍चर्स को भी जानने का मौका म‍िलेगा। द‍िल्‍ली तो भारत की राजधानी है। ऐसे में इससे बेहतर कोई जगह हो ही नहीं सकती है। द‍िल्‍ली में आपको बढ़‍िया जायका म‍िलेगा। एक से एक टूरि‍स्‍ट स्‍पॉट म‍िल जाएंगे। साथ ही यहां आपको कई ऐत‍िहासि‍क चीजें भी देखने को म‍िलेंगी। इत‍िहास को जानने का सबसे बढ़‍िया जर‍िया म्‍यूजि‍यम ही है।

द‍िल्‍ली में हर कोई मेट्रो से ट्रेवल करता है। अगर आप भी उन्‍हीं में से एक हैं या अपने बच्‍चों काे कुछ नया सि‍खाना चाहती हैं ताे द‍िल्‍ली मेट्रो का खास म्‍यूज‍ियम अब सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर खुल गया है। यहां पर आपको जानने को म‍िलेगा क‍ि मेट्रो की शुरुआत कैसे हुई, ट्रेन कैसे चलती है और इसके पीछे कितनी टेक्‍न‍िकल चीजें काम करती हैं? आइए जानते हैं-

delhi metro museum (1)

पहले कहां था ये म्यूजियम?

आपको बता दें क‍ि पहले ये म्यूजियम पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर था, लेकिन अब इसे सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर शिफ्ट कर दिया गया है। नई जगह पर म्यूजियम पहले से ज्यादा बड़ा है और यहां चीजों को समझने के लिए बेहतर तरीके से सजाया गया है। इसलिए अब यहां घूमना और सीखना दोनों आसान हो गया है।

यह भी पढ़ें- Bhopal ट्रिप पर जा रही हैं? इन 5 म्यूज‍ियम को जरूर करें एक्‍सप्‍लोर, जानने को म‍िलेंगे हजारों साल पुराने क‍िस्‍से

म्‍यूज‍ियम में क्या-क्या है खास?

इस म्यूजियम में आपको मेट्रो का पूरा इत‍िहासा जानने को म‍िलेगा। साथ ही आधुनिक तकनीक तक की पूरी कहानी देखने कसे म‍िलेगी। यहां इंटरैक्टिव स्क्रीन और मॉडल लगे हैं, जिनसे पता चलता है कि मेट्रो ट्रेन कैसे चलती है, सिग्नल सिस्टम कैसे काम करता है और जमीन के नीचे टनल कैसे बनाई जाती है। सबसे खास बात तो ये है क‍ि आप खुद मेट्रो की ड्र‍ाइवि‍ंग सीट पर बैठकर मेट्रो चलाने का फील ले सकती हैं।

delhi metro museum (2)

क्या है म्‍यूज‍ियम खुलने की टाइम‍िंग?

दिल्ली मेट्रो म्यूजियम सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खुला रहता है। साेमवार को ये म्‍यूज‍ियम बंद रहेगा। इसके अलावा गेस्‍टेड हॉल‍िडे पर भी इसे बंद ही रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें- नागपुर के इन शानदार म्यूजियम में बच्चों को ले जाएं घुमाने, कम खर्च में वीकेंड हो जाएगा मजेदार

टिकट प्राइस कितनी है?

म्यूजियम को देखने के लिए एंट्री फीस स‍िर्फ 10 रुपए रखी गई है। ऐसे में हर कोई इसे देख सकता है। अगर आप फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना रही हैं या बच्चों को पढ़ाई के साथ कुछ नया दिखाना चाहती हैं, तो ये म्यूजियम बहुत खास ह‍ै।

तो अगर आप दिल्ली में हैं या फ‍िर घूमने के ल‍िए आई हैं और कुछ अलग देखना चाहती हैं तो ये म्‍यूज‍ियम आपके ल‍िए एकदम सही है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- X

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।