Delhi से मात्र 300 किमी की दूरी पर स्थित हैं ये 3 जगहें, गर्मी से परेशान लोग जा सकते हैं घूमने

इस तपती गर्मी से राहत पाने के लिए दिल्ली के लोग पहाड़ों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं। हालांकि, वीकेंड पर छोटा सा ट्रिप प्लान करने के लिए आपको ऐसी जगहों पर जाना चाहिए, जो दिल्ली से लगभग 250 से 300 किमी की दूरी पर ही स्थित हो। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आप 2 दिन की छुट्टी में आराम से बजट में घूमकर वापस आ जाएंगी। आप यहां कार, बस या बाइक से भी यात्रा का प्लान बना सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जो दिल्ली से नजदीक हो, बजट फ्रेंडली हो और दो दिन में अच्छे से एक्सप्लोर की जा सकेगी।
दिल्ली से ऋषिकेश की दूरी
यह लगभग 250 किमी की दूरी पर स्थित है। गर्मी में सर्दी का अहसास लेने जा रहे, यात्री ध्यान रखें कि आपको दिन में यहां भी तेज धूप ही मिलेगी। हालांकि, शाम का मौसम ठंडा हो जाता है, इसलिए लोग यहां विकेंड पर आना पसंद करते हैं। अकेले आप यहां 5000 रुपये में भी 2 दिन का ट्रिप पूरा करके आ सकती हैं। बजट में घूमने वालों के लिए यह बेस्ट जगह मानी जाती है।

दिल्ली से लैंसडाउन की दूरी
यह जगह दिल्ली से लगभग 260 किमी की दूरी पर स्थित है। भीड़-भाड़ से दूर शांत हिल स्टेशन खोज रही हैं, तो आप यहां जाने का प्लान बना सकती हैं। ऋषिकेश के मुकाबले आपको यहां कम भीड़ देखने को मिलेगी। हरियाली और शांत माहौल के लिए यहां दिल्ली के लोग आते हैं।
इसे भी पढ़ें- भीड़-ट्रैफिक और गर्मी, पहाड़ों का मजा खराब कर सकती हैं ये जगहें; लिस्ट देखकर ही बनाएं प्लान

दिल्ली से चकराता की दूरी
दिल्ली से चकराता पहुंचने में आपको लगभग 300 से 330 किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी, लेकिन ध्यान रखें कि ये जगहें आपको निराश नहीं करने वाली हैं। यहां का ठंडा मौसम गर्मियों में राहत देता है और आपको यहां ज्यादा भीड़ भी नहीं मिलने वाली। हालांकि, ध्यान रखें कि चकराता में होटल कम है, इसलिए उजाले में ही होटल बुक कर लें, रात में ड्राइव न करें।

इसके अलावा आप नैनीताल और मोरनी हिल्स जाने का प्लान भी कर सकती हैं। यहां पहुंचने में भी आपको लगभग 300 किमी की दूरी ही तय करनी होगी। आप दिल्ली से घूमने निकलने से पहले यहां के ट्रैफिक हालात भी जान लें। क्योंकि, कुछ पहाड़ी इलाकों पर ट्रैफिक की वजह से हाल बुरे हो गए हैं। लोग घंटों तक ट्रैफिक में फंसे रहते हैं।
इसे भी पढ़ें-IRCTC ने मई के आखिरी में घूमने वालों के लिए लाइव कर दिए हैं 3 सस्ते टूर पैकेज, बजट देखकर आप भी बुक कर लेंगी टिकट
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।