कीवी को जल्दी पकने से बचाने के लिए फॉलो करें ये स्टोरिंग टिप्स

विटामिन सी, फाइबर और दूसरे पोषक तत्वों से भरपूर कीवी एक विदेशी फल है, जो कि किसी पेड़ या पौधे में नहीं बल्कि बेल में उगता है। कीवी से कई तरह की डिशेज और ड्रिंक्स बनाए जाते हैं। टाइफाइड या फीवर में कीवी के सेवन से रोगी को बहुत फायदा मिलता है। लोग बाजार से अक्सर कीवी खरीद लाते हैं, लेकिन इसे सही तरीके से स्टोर न करने से यह जल्द ही पककर गूदेदार हो जाते हैं और खाने में भी अच्छे नहीं लगते हैं।
कैसे करें कीवी को स्टोर?
- कीवी की ताजगी और स्वाद को बनाए रखने के लिए उसे सही तरीके से स्टोर करना बहुत जरूरी है।
- बता दें कि कीवी टेंपरेचर और एथिलीन गैस से बहुत जल्दी प्रभावित होकर अपने स्वाद और बनावट में बदलाव ले आता है। इसलिए इसे ठीक से स्टोर करना बहुत जरूरी है।
- कीवी को कभी भी दूसरे फल और सब्जी के साथ खुले में नहीं रखना चाहिए। दूसरे फल और सब्जी के संपर्क में आकर कीवी जल्दी पक और सड़ सकता है। इसलिए मार्केट में भी कीवी को खुले में सभी फलों के साथ नहीं बेचा जाता है। कीवी को हमेशा अलग एक प्लास्टिक के डिब्बे में पैक करके रखा जाता है।
कच्चे कीवी को कैसे पकाएं
यदि बाजार से आप कम पका हुआ या कच्चा कीवी लाए हैं, तो उसे कमरे के तापमान में खुला छोड़ दें। ये अपने आप ही 5-7 दिन में अच्छे से पक कर मीठा हो जाएगा। जल्दी पकाने के लिए कीवी को पेपर या बैग में लेपट कर अन्य पके हुए फल जैसे अमरूद, पपीता, केला और सेब के साथ रखें।
इसे भी पढ़ें: भिंडी को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए इन 5 टिप्स को करें फॉलो
पके हुए कीवी को कैसे स्टोर करें
एक बार जब कीवी पक जाए तो उसकी ताजगी को बनाए रखने के लिए उसे अलग प्लास्टिक की थैली या डिब्बे में पैक करके फ्रिज में स्टोर करें। इसे अलग पैक करने से इसमें नमी नहीं पहुंचती और इससे कीवी की क्वालिटी बनी रहती है। फ्रिज में भी कीवी को ज्यादा कम टेंपरेचर में न रखें, क्योंकि कीवी बहुत ही सेंसिटिव फलों की श्रेणी में आता है और ज्यादा कम टेंपरेचर के चलते कीवी खराब भी हो सकता है।
लंबे समय तक कीवी को कैसे स्टोर करें
कीवी की ताजगी को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए कीवी को छीलकर काट लें और इसे एयरटाइट कंटेनर में जमा कर या फिर जीपलॉक वाली बैग में स्टोर करके फ्रीजर में स्टोर करें।
इसे भी पढ़ें: गाजर को स्टोर करने के ये हैक्स आएंगे काम, सर्दियों में नहीं पड़ेगा पछताना
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: shutterstocks
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।