गाजर को स्टोर करने के ये हैक्स आएंगे काम, सर्दियों में नहीं पड़ेगा पछताना

गाजर का इस्तेमाल अक्सर सर्दियों में हलवा, सब्जी और सलाद बनाने के लिए किया जाता है। गाजर हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना गया है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए अक्सर हेल्थ एक्सपर्ट और डॉक्टर अपने पेशंट को गाजर खाने की सलाह देते हैं। गाजर से घरों में अचार, चटनी, सब्जी, सलाद और हलवा समेत कई सारी डिशेज और रेसिपी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो अब हर मौसम बाजार में गाजर देखने को मिल जाएगा, लेकिन गाजर का जो असली सीजन है वह है नवंबर से लेकर फरवरी तक। सर्दी के इस मौसम में मूली की तरह भरपूर मात्रा में गाजर आसानी से बाजार में मिल जाते हैं। सर्दियों के अलावा दूसरे मौसम में मिलने वाले गाजर उतने स्वादिष्ट और फ्रेश नहीं होते हैं। ऐसे में जब गाजर का सीजन चल रहा हो तब आप फ्रेश और लाल गाजर को भी स्टोर कर लंबे समय तक यूज कर सकते हैं।
बहुत से लोगों को गाजर स्टोरिंग में यह भी समस्या आती है कि उनके गाजर फ्रिज में रखने के बावजूद भी सख्त नहीं होते और जल्द ही नरम हो जाते हैं। नरम गाजर छिलने में भी परेशानी होती है और काटने में भी। ऐसे में यदि आप भी नरम गाजर को बेकार समझकर फेंक देते हैं, तो आज हम आपको गाजर को स्टोर करने के कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे आपके गाजर नरम नहीं होंगे और लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे।
स्टीम या बॉईल करके स्टोर करें गाजर
- गाजर को आप स्टीम या पानी में बॉईल करके रखेंगे तो ये लंबे समय तक यूज करने लायक रहें।
- गाजर को पहले साफ पानी से धोकर छिलका उतार लें और मनपसंद आकार में काट लें।
- अब एक पैन में पानी गर्म करने के लिए रखें। पानी गर्म हो जाए तो उसके ऊपर जाली रख कर गाजर को रखें।
- गाजर को भाप में पकने दें, कुछ देर गाजर को ढककर ऐसे ही रखें, जब गाजर नमर हो जाए तो जिप लॉक बैग में रखें।
- जिप लॉक बैग में रखने के बाद गाजर को फ्रिजर में रखें और जब चाहे उपयोग करें।
इसे भी पढ़ें: इस रेसिपी से बनाएं गाजर का हलवा तो आपका वजन नहीं बढ़ेगा
रेत में स्टोर करें गाजर
- बॉइल या स्टीम करके नहीं रखना चाहते हैं गाजर, तो आप उसे रेत में भी रख सकते हैं। इसके लिए एक बड़े बर्तन में रेत रखें।
- रेत के ऊपर गाजर (गाजर हलवा रेसिपी) को रखें और फिर रेत से ढक दें।
- इसी प्रक्रिया में सभी रेत को ढककर रखें और अंत में रेत में पानी छिड़क दें।
- पानी डालने से रेत में नमी और ठंडक बनी रहेगी और गाजर फ्रेश रहेंगे।
इसे भी पढ़ें: हलवा और सलाद की जगह गाजर से बनाई जा सकती हैं ये रेसिपीज
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।