बिना सोडा के Idli बनेगी रुई जैसी नरम, बस फर्मेंटेशन के लिए अपनाएं ये नेचुरल तरीका

Soft And Spongy Idli Making Tips: हमारे यहां भारत के हर राज्य में कई तरह की चीजें बनाई और खाई जाती हैं। राजस्थान में जहां दाल बाटी, गट्टे की सब्जी बहुत खाई जाती है, वहीं पंजाब का सरसों का साग और मक्के की रोटी पूरे भारत में पसंद की जाती है। जबकि साउथ इंडिया की बात करें तो यहां पर इडली, डोसा, उत्तपम जैसी कई चीजें बनाई जाती हैं। इडली की बात करें तो ये एक ऐसी डिश है जो काफी हेल्दी और आसानी से डाइजेस्ट होने वाली मानी जाती है।
ये सिर्फ साउथ इंडिया में ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में बनाई जाती है। कुछ लोग तो विदेशों में भी इसे बनाते हैं। हालांकि, कई बार लोगों की शिकायत होती है कि इडली सॉफ्ट नहीं बनती है। ऐसे में जल्दी-जल्दी में लोग सोडा डाल देते हैं। इससे इडली एकदम रुई जैसी सॉफ्ट बन जाती है। अगर आप भी बिना सोडा के परफेक्ट इडली बनाना चाहती हैं, तो हम आपको कुछ आसान टिप्स दे रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1776326171007.jpg)
नेचुरल फर्मेंटेशन का तरीका जानें
इडली को सॉफ्ट बनाने के लिए सबसे जरूरी है सही तरीके से बैटर को तैयार किया जाए और उसे अच्छे से फर्मेंट किया जाए। तभी इडली एकदम सॉफ्ट बनेगी।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में नहीं बिगड़ेगा इडली का स्वाद, बस बैटर में डालें ये 1 पत्ता और देखें कमाल
चावल और दाल का माप सही रखें
3 कप चावल में 1 कप उड़द की दाल मिलाएं। ये रेशियो बैटर को सही टेक्सचर देगा। अगर आप इसी अनुपात में इडली बनाएंगी तो इडली ज्यादा सॉफ्ट बनेगी।
यह भी पढ़ें- Cooking Tricks: इडली-डोसे का घोल तुरंत होगा फर्मेंट, ये 4 ट्रिक्स आएंगी काम
सही समय पर भिगोएं
चावल और दाल को अलग-अलग बर्तनों में कम से कम 7 से 8 घंटे के लिए भिगो दें। इससे आप इन दोनों को अच्छे से पीस सकेंगी। इससे फर्मेंटेशन भी अच्छे से हो जाता है।
बैटर को पीसते समय भी ध्यान रखें
सबसे पहले दाल को पीस लें। इसके बाद चावल को मिक्सी में डालकर पीस लें। ध्यान रहे कि बैटर ज्यादा पतला न हो और ये एकदम स्मूथ कंसिस्टेंसी में होनी चाहिए। ऐसा करने से बैटर काफी अच्छे से फूल जाता है और इडली एकदम सॉफ्ट बनती है।
यह भी पढ़ें- Goli Idli Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं गोली इडली, जानें आसान रेसिपी
नेचुरल फर्मेंटेशन कैसे करें?
बैटर को किसी गर्म जगह पर 8 से 12 घंटे के लिए ढककर रख दें। जब आप फर्मेंटेशन के लिए इसे गर्म जगह पर रखती हैं तो इससे अच्छे बैक्टीरिया बनते हैं। यही बैटर को फुलाते हैं, जिससे इडली सॉफ्ट बनती है।
-1776326214718.jpg)
नमक कब डालें?
जब बैटर अच्छे से फर्मेंट हो जाए, तभी नमक मिलाएं, क्योंकि अगर आप पहले नमक मिला देंगी तो इससे न तो फर्मेंटेशन ठीक से होगा और बैटर का स्वाद भी खराब हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- घर पर केले से डिलिशियस इडली बनाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो
इन बातों का रखें ध्यान
- बैटर को बहुत ज्यादा न चलाएं
- फर्मेंट होने के बाद बैटर को फ्रिज में रख सकती हैं
- इडली बनाते समय स्टीम सही होनी चाहिए
तो अगर आप भी बिना सोडा के इडली को रुई जैसा सॉफ्ट बनाना चाहती हैं तो ऊपर बताए गए तरीके फॉलो कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।