Goli Idli Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं गोली इडली, जानें आसान रेसिपी

साउथ इंडियन डिश खाना अगर आपके घर के लोगों को काफी पसंद है, तो इस बार आप उन्हें घर पर वीकेंड के नाश्ते में गोली इडली बनाकर खिलाएं। इसका स्वाद अलग होता है, साथ ही इसका शेप भी छोटा होता है। ऐसे में इसे खाने में और ज्यादा मजा आता है। आप इसे कम समय में बना सकती हैं और गोले की चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं। बस आपको इसे बनाने की तैयारी एक दिन पहले से करके रखनी होगी, ताकि अगले दिन आप इसे फटाफट बनाकर अपने बच्चों या घर के अन्य लोगों को खिला सके। आइए आर्टिकल में बताते हैं इसकी रेसिपी।
गोली इडली की रेसिपी Recipe Card
गोली इडली बनाने का तरीका
Ingredients
- चावल का पीसा हुआ घोल- 2 कप
- नमक- स्वादानुसार
- घी
- पानी
- राई
- उड़द दाल- बारीक पीसी हुई
- हरी मिर्च-2
- अदरक
- हींग- 1/2 चम्मच
- करी पत्ता
- धनिया पत्ता
- लाल साबुत मिर्च
Step
- Step 1:
गोली इडली बनाने के लिए आपको एक दिन पहले चावल और उड़द दाल को भिगोकर रखना है। रात के समय इसे पीसकर रख दें, ताकि ये फर्मेट हो सके।
- Step 2:
इसके बाद आपको अगली सुबह इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके इसमें बेकिंग सोडा डालना है, ताकि इडली का बेटर अच्छे से फर्मेंट हो सके।
- Step 3:
इसके बाद आपको इडली का पैन लेना है। आप चाहें तो इसके लिए छोटी कटोरी भी ले सकती हैं।
- Step 4:
फिर इसमें बेटर को डालकर इसे स्टीम करने रख दें।
- Step 5:
इसके बाद आपको इसे 15 मिनट स्टीम करके बाहर निकाल लेना है।
- Step 6:
जब इडली अच्छे से पक जाए, तो इसे ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद आपको एक पैन लेना है।
- Step 7:
इसमें थोड़ा सा घी लगाना है। इसमें राई, करी पत्ता और साबुत लाल मिर्च को डालना है।
- Step 8:
इसके बाद आपको इसमें इडली को डालकर नमक और सांभर मसाला डालना है। इसके बाद इसे अच्छे से फ्राई करना है, और अपने बच्चों को खिलाना है।
- Step 9:
इस तरह से आपकी गोली इडली रेडी हो जाएगी।
- Step 10:
इसे सर्व करने के लिए आप चाहें तो नारियल की चटनी बना सकती हैं।
गोली इडली बनाने की विधि
- गोली इडली बनाने के लिए आपको एक दिन पहले चावल और उड़द दाल को भिगोकर रखना है।
- रात के समय इसे पीसकर रख दें, ताकि ये फर्मेट हो सके।
- इसके बाद आपको अगली सुबह इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके इसमें बेकिंग सोडा डालना है, ताकि इडली का बेटर अच्छे से फर्मेंट हो सके।
- इसके बाद आपको इडली का पैन लेना है। आप चाहें तो इसके लिए छोटी कटोरी भी ले सकती हैं।
- फिर इसमें बेटर को डालकर इसे स्टीम करने रख दें।
- इसके बाद आपको इसे 15 मिनट स्टीम करके बाहर निकाल लेना है।
गोली इडली को करें पैन फ्राई
- जब इडली अच्छे से पक जाए, तो इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- इसके बाद आपको एक पैन लेना है।
- इसमें थोड़ा सा घी लगाना है।
- इसमें राई, करी पत्ता और साबुत लाल मिर्च को डालना है।
- इसके बाद आपको इसमें इडली को डालकर नमक और सांभर मसाला डालना है।
- इसके बाद इसे अच्छे से फ्राई करना है, और अपने बच्चों को खिलाना है।
- इस तरह से आपकी गोली इडली रेडी हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Dalia Idli: वीकेंड का नाश्ता बनेगा खास, घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी दलिया इडली
गोली इडली को कैसे करें सर्व?
- इसे सर्व करने के लिए आप चाहें तो नारियल की चटनी बना सकती हैं।
- वरना आप इसके साथ हरे धनिया की चटनी बनाकर भी इसे प्लेट में सर्व कर सकती हैं। ऐसे में अच्छे से लोग इसे एन्जॉय कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: नाश्ते में बनाएं ये तीन ग्लूटेन फ्री इडली, खाने में आएगा दोगुना मजा
इस तरह से आप घर पर कम समय में गोली इडली को बनाकर रख सकती हैं। इसे देखकर हर किसी का खाने का मन कर जाएगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।