Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:33 PM IST

पत्थर के बर्तनों को साफ करने में होती है परेशानी, तो इस तरह से करें सफाई

मसाला कुटनी से लेकर बाउल और चौकी तक, सभी घरों में कई तरह के पत्थर के बर्तन होते हैं। ऐसे में यदि आप अपने पत्थर के बर्तनों को नए जैसा चमकाए रखना चाहते हैं, तो इन टिप्स को फॉलो करें। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-05-07, 12:00 IST
how to clean stone wear plates.

हम सभी के घरों में पत्थर के बर्तन जरूर होते हैं। स्टील, पीतल और कांसे के बर्तन को साफ करने के लिए हम साधारण डिश वॉश का उपयोग करते हैं। लेकिन पत्थर के बर्तनों को आप साधारण डिश वॉश से साफ तो कर सकते है, लेकिन उनकी डीप क्लीनिंग और चमक को बरकरार रखने के लिए आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे। इन टिप्स की मदद से बर्तन साफ भी हो जाएंगे और उनकी चमक भी बरकरार रहेगी। 

अक्सर लोग लहसुन, इलायची और अदरक कूटने के लिए घरों में खल और मूसल का उपयोग करते हैं। वहीं बहुत से घरों में पत्थर की चौकी और बेलन का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा लोग पत्थर के बाउल और बर्नी का भी उपयोग करते हैं, पत्थर के बर्तन मजबूत तो होते ही हैं साथ ही, इसमें खाना रखने के अपने अलग फायदे हैं। पत्थर के बर्तन में चीजें आसानी से रख सकते हैं, लेकिन इसकी सफाई थोड़ी अलग तरीके से की जाती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे पत्थर के बर्तनों को चमका सकते हैं।

पत्थर के बर्तनों को साफ करने के लिए बनाएं ये घोल

  • एक चम्मच डिशवॉश जेल या डिटर्जेंट पाउडर
  • एक चम्मच बेकिंग सोडा
  • एक चम्मच नमक

कैसे बनाएं घोल

tips to clean stone utensils.

  • पत्थर और मार्बल के बर्तनों की सफाई के लिए एक बाउल लें और उसमें एक चम्मच डिशवॉश जेल और डिटर्जेंट पाउडर डालें।
  • अब इसमें बेकिंग सोडा, एक चम्मच नमक और 2-3 चम्मच सिरका डालकर मिक्स करें।
  • अब इस घोल को मार्बल और पत्थर के बर्तनों में लगाएं और 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • 5 मिनट बाद स्क्रबर से बर्तनों को रगड़कर साफ करें।
  • साफ करने के बाद बर्तनों को पानी से धोकर साफ कर लें।

इसे भी पढ़ें: पोहा और वड़ा ही नहीं अब की बार साबूदाना से बनाएं टेस्टी फ्राइज, नोट करें रेसिपी 

पत्थर के बर्तन को साफ करने के लिए इन टिप्स को भी अपनाएं

पत्थर के बर्तनों को साफ करने लिए आप आलू और नमक का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए कच्चे आलू को कुचलकर खड़े नमक मिलाएं और सक्रबर या नारियल के छिलके की मदद से रगड़कर साफ करें। आलू में व्हाइटनिंग एजेंट पाए जाते हैं, जो बर्तन में चिपकी हुई गंदगी और दाग को साफ करने में कारगर है। इसके अलावा आप आलू में नमक लगाकर बर्तनों को रगड़ सकते हैं।

बर्तनों से बदबू दूर करने के लिए करें ये काम

how to clean stone cookware ()

बर्तनों से मसाले, अचार और अदरक-लहसुन की खुशबू मिटाने के लिए आप संतरे के छिलके का उपयोग कर सकते हैं। संतरे के छिलकेको पीसकर पेस्ट बना लें और उसे बर्तनों में लगाकर छोड़ दें। 5 मिनट बाद बर्तनों को पानी में धोकर साफ कर लें। इससे बर्तनों से संतरे की अच्छी खुशबू आएगी।

इसे भी पढ़ें: मेदू वड़ा के बीच में छेद क्यों किया जाता है?

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।