पोहा और वड़ा ही नहीं अब की बार साबूदाना से बनाएं टेस्टी फ्राइज, नोट करें रेसिपी

वसंत ऋतु के मौसम में हल्की धूप और ठंडी हवा चलती है, ऐसे में लोगों को गरमा-गरम चाय और खाने में कुछ चटपटा खाने का मन करता है। शाम की हल्की भूख के लिए अक्सर लोग पोहा, पकोड़ा, मैगी, नूडल्स और चिप्स खाना पसंद करते हैं। ऐसे में यदि आप पोहा या नमकीन के अलावा कुछ टेस्टी और चटपटा खाना चाह रहे हैं, तो आज हम आपके साथ साबूदाना की एक मस्त रेसिपी शेयर करेंगे। साबूदाने से बनी पोहा या वड़ा तो आप सभी ने खूब खाई होगी, लेकिन यह इन दोनों से अलग और टेस्टी है। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं, साबूदाना से बनी कुरकुरी फ्राइज की रेसिपी को...
साबूदाना रेसिपा Recipe Card
साबूदाना रेसिपा
Ingredients
- 2 कप भीगा हुआ साबूदाना
- 1/2 इंच अदरक
- 4 हरी मिर्च
- काला नमक स्वादानुसार
- एक चौथाई चम्मच जीरा
- आधा नींबू
- 1/2 कप धनिया
- 1/2 कप धनिया
- 1/2 चाट मसाला
- 3 आलू उबले हुए
Step
- Step 1:
साबूदाना भिग जाए तो एक्सट्रा पानी निकाल लें और एक बाउल में रखें।
- Step 2:
अब आलू को उबाल लें और छिलकर मैश कर लें।
- Step 3:
साबूदाना में आलू, अदरक, जीरा,धनिया, चाट मसाला, नींबू का रस और काला नमक डालकर मिक्स करें।
- Step 4:
अब हाथों में छोटी-छोटी लोई लेकर फ्राइज बना लें और गर्म तेल में डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें।
- Step 5:
सुनहरा होने पर प्लेट में निकाल लें और कैचप या चटनी के साथ सर्व करें।
साबूदाना फ्राइज रेसिपी

- फ्राइज बनाने से पहले साबूदाना को 4-5 घंटे के लिए भिगोकर रखें।
- आलू को भी कुकर में डालकर 3-4 सिटी में उबालकर छील लें।
- आलू को मैश कर एक बाउल में रखें, साथ ही भीगे हुए साबूदाने को भी छानकर आलू में डालें।
- स्वाद के लिए बारीक कटे हुए धनिया, मिर्च और काला नमक डालें।
- साबूदाना में और अच्छा फ्लेवर के लिए जीरा, अदरक और नींबू के रस को डालकर मिश्रण को अच्छे से मिलाएं।
- फ्राइज के आलू, मसाले और साबूदाना को अच्छे से मिलाएं।
- अब हाथों में छोटी-छोटी लोई लें और फ्राइज के आकार में बेलकर एक तरफ रखें।
- एक पैन में फ्राइज सेंकने के लिए तेल रिफाइंड ऑयल गर्म करें।
- तेल गर्म हो जाए, तो फ्राइज को डालकर अच्छे से सेक लें।
- सुनहरा होने पर तेल से बाहर निकाले और चटनी या केचप के साथ खाने के लिए सर्व करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Social media
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।