हम बाहर से लाने वाली कई तरह चीजें घर पर ही बनाते हैं जैसे केक, जूस और कुकीज। इन्हें घर पर बनाना बहुत ही आसान होता है। लेकिन छोटी-छोटी चीजों से हम उन्हें बेहतर बना सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं कि जो कुकीज आप घर पर बनाती हैं उन्हें सॉफ्ट कैसे बनाया जा सकता है।
ज्यादा बेक न करें
जब भी हम कुकीज बनाते हैं तो उन्हें अच्छे से बेक करते हैं लेकिन अगर हम कुकीज को मुलायम बनाना चाहते हैं तो उसके लिए हमें ओवर बेक नहीं करना चाहिए। हमारी कुकीज के हार्ड होने का एक यह कारण भी है कि हम उन्हें ज्यादा पका देते हैं।(नारियल से बनाएं कुकिज)
कुकीज को बनाएं मोटा
अक्सर आपने देखा होगा कि जब भी हम पतली कुकीज बनाते हैं तो वह सॉफ्ट नहीं बनती हैं। इसलिए कुकीज का बैटर हमेशा मोटा रखना चाहिए। इससे कुकीज सॉफ्ट बनती है। आप चाहें तो कुकीज को बेक करने से पहले फ्रिज में भी रख सकती हैं, इससे उसका बटर ठंडा हो जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- होममेड कुकीज का कई गुना बढ़ जाएगा स्वाद, अगर इन टिप्स को करेंगी फॉलो
कॉर्न स्टार्च का इस्तेमाल
कुकीज बनाते समय जब आप बैटर मिक्स कर रही होती हैं तब उसमें 1 से 2 चम्मच कॉर्न स्टार्च(ऐसे करें कॉर्न स्टार्च का इस्तेमाल) मिला देने से कुकीज सॉफ्ट बनती है। ऐसा करने से कुकीज का टेस्ट भी बहुत बढ़िया आता है साथ ही वह नरम रहती हैं।
सही मात्रा में करें सामग्री का इस्तेमाल
अक्सर हम कुछ भी बनाने के लिए यूट्यूब वीडियो का सहारा लेते हैं लेकिन वीडियो में बराबर मात्रा में सामग्री को लिया जाता है। लेकिन जब हम कुकीज(आसानी से बनाएं ये स्वादिष्ट कुकीज) बनाने लगता हैं तो अपने घर के सदस्यों के हिसाब से सामग्री को बढ़ा-घटा देते हैं।
ऐसा करने से लुक चीजे ज्यादा पड़ जाती हैं और कुछ कम। यही कारण है कि आपकी कुकीज सॉफ्ट नहीं बनती है। अगर आप अपनी कुकीज को सॉफ्ट बनाना चाहती है तो सामग्री को नाप कर इस्तेमाल करें।
इसे जरूर पढ़ें- घर पर कुकीज बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान
हम इसी तरह नई-नई कुकिंग टिप्स आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।