herzindagi
how to clean fridge at home

फ्रिज साफ करने के लिए जरूर अपनाएं ये टिप्स

Best Way to Clean Fridge: इस आर्टिकल में जानें फ्रिज साफ करने का बेस्ट तरीका। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-08-18, 23:13 IST

Best Way to Clean Fridge: फ्रिज की समय-समय पर सफाई करते रहना बहुत जरूरी होता है। कभी फ्रिज में सब्जी गिर जाती है तो कभी घी की चिकनाहट लग जाती है।

फ्रिज साफ करते वक्त बहुत ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि लापरवाही की वजह से फ्रिज के आंतरिक भाग में पानी चला जाता है। ऐसे में हम आज आपको बताएंगे फ्रिज साफ करने के सही तरीके के बारे में।

फ्रिज साफ करने के लिए फॉलों करें ये स्टेप

सबसे पहले सामान बाहर निकाल लें

  • बहुत से लोग फ्रिज की सफाई बिना सामान बाहर निकाले ही कर देते हैं।
  • ऐसे में फ्रिज के कुछ ही हिस्सा साफ हो जाते है और कहीं गंदगी रह जाती है। यही कारण है कि आप जब भी फ्रिज की सफाई करें सबसे पहले सारा सामान बाहर निकाल लें।

गर्म पानी का करें इस्तेमाल

  • सारा सामान बाहर निकालने के बाद आपको चाहिए गर्म पानी और एक साफ कपड़ा।
  • गर्म पानी में कपड़ा गिला करें और इस कपड़े से फ्रिज की सफाई करें।
  • जहां दाग ज्यादा गहरे हैं वहां कपड़े को बार-बार घुमाएं।
  • ऐसा करने से फ्रिज की गंदगी कपड़े पर आ जाएगी।

इसे भी पढ़ेंः पानी की गंदी बोतलों को साफ करने के लिए जरूर अपनाएं ये टिप्स

चमकाने के लिए बनाएं लिक्विड

  • गर्म पानी गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके बाद फ्रिज को किसी लिक्विड से साफ करना चाहिए।
  • मार्केट से लिक्विड खरीदने से बेहतर है कि आप घर पर ही बनाएं। इसके लिए आपको चाहिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच डिटर्जेंट।
  • इन दोनों चीजों को मिलाकर 1 कप पानी में डाल दें। अब आपका लिक्विड तैयार हो जाएगा।
  • अब इस लिक्विड को स्प्रे बोतल में डालें और फ्रिज के बाहर और अंदर स्प्रे करें। ऐसा करने से फ्रिज बहुत अच्छे से साफ हो जाता है।

फ्रिज के दरवाजे को ऐसे करें साफ

  • फ्रिज के दरवाजे में कई चीजों के दाग लग जाते हैं।
  • इन दागों को हटाने के लिए आप व्हाइट विनेगर यूज कर सकते हैं।
  • एक कप पानी में 3 से 4 चम्मच व्हाइट विनेगर और कपड़े पर लगाकर फ्रिज के दरवाजे की सफाई करें।

इसे भी पढ़ेंः इन 5 चीजों पर लगे दाग हटाने के लिए करें टूथपेस्ट का इस्तेमाल

पुदीने के पत्तों से महकाएं

  • इन स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आपका फ्रिज साफ हो जाएगा।
  • अब आप सामान रख सकते हैं। साथ ही फ्रिज को खुशबूदार बनाने के लिए पुदीने के कुछ पत्ते फ्रिज में रख दें।

यह विडियो भी देखें

इन सारे टिप्स को फॉलो करने के बाद फ्रिज को रोजाना थोड़ा बहुत साफ करते रहना चाहिए। इससे फ्रिज से आने वाली बदबू की समस्या खत्म हो जाती है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।