herzindagi
these food products eat raw know about it

इन फूड प्रोडक्ट को पकाने के अलावा खाया जाता है कच्चा, सेहत के लिए भी हैं फायदेमंद

घरों में ऐसी कई तरह की खाने-पीने की चीजें होती हैं, जिन्हें आप कच्चा खाने के अलावा पकाकर भी खा सकते हैं। इस लेख में हम आपको इन्हीं फूड प्रोडक्ट के बारे में बताएंगे, जिसे दोनों तरह से खा सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2023-06-25, 12:13 IST

ऐसे कई सारे फूड, फ्रूट, सब्जी और भाजी जैसे खाने पीने की चीजें होती है, जिसे कच्चा खाने के अलावा पकाकर भी खाया जाता है। हमारे किचन में ही ऐसे कई सारे खाने पीने की चीजें होती हैं, जिसे हम ऐसे ही चलते-फिरते कच्चा खाते हैं और किसी व्यंजन या डिश में ऐड कर उससे रेसिपी बनाते हैं। ये जितना पकने के बाद स्वादिष्ट लगते हैं, कच्चा खाने में भी टेस्टी लगते हैं। हमारे आस पास ऐसे बहुत से फल और सब्जी होते हैं, जिसे पकाने के अलावा कच्चा भी खाया जाता है आइए जानते हैं इसके बारे में।

सलाद में उपयोग होने वाली सब्जी

सलाद एक ऐसा फूड प्रोडक्ट है जिसे पकाकर खाने के बजाए कच्चा खाया जाता है। इसमें विभिन्न तरह की  कच्चा खाई जाने  वाली सब्जियां  होती  हैं जैसे, गाजर, मूली, प्याज, बीटरूट, टमाटर और धनिया पत्ती। सलाद केवल सब्जी से ही नहीं बनता है, बल्कि इसे कई तरह के फलों से भी बनाया जाता है।

ड्राई फ्रूट्स

raw foods which eat cooked also

ड्राई फ्रूट्स को लोग सीधे खाने के साथ-साथ भिगोकर और मिठाई व रेसिपी के रूप में खाते हैं। सूखे मेवे ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं जिन्हें खाने से आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। बहुत से लोग ब्रेकफास्ट में भीगे हुए ड्राई फ्रूट खाते हैं। ड्राई फ्रूट में काजू, किशमिश, बादाम, पिस्ता और अंजीर (अखरोट बादाम का हलवा) जैसे मेवे शामिल हैं।

टमाटर

name three fruits which can be eaten raw and cooked

टमाटर को फल और सब्जी दोनों  रूप में जाना जाता है। इसे लोग साधारण कच्चा खाने के साथ-साथ, धनिया, लहसुन और मिर्च के साथ पीसकर चटनी (टमाटर की चटनी) की तरह भी खाते हैं। इसके अलावा, टमाटर से कई रेसिपीज और डिशेज भी बनाई जाती हैं।

बीन्स और हरा मटर

सर्दियों में आपको कई तरह की  हरी साग-सब्जी देखने को मिलेंगी। , इन सभी में जो सबसे ज्यादा देखने को मिलती हैं वो हैं कच्चे चने और हरा मटर। इन्हें कच्चा भी खाया जाता है। ऐसे ही बीन्स को भी लोग सब्जी के अलावा कच्चा खाना पसंद करते हैं। 

यह विडियो भी देखें

फूल गोभी और ब्रोकली

salad vegetables name

फूल गोभी और ब्रोकली को लोग सलाद में शामिल कर कच्चा खाते हैं साथ ही बहुत सी महिलाएं फ्रेश गोभी और ब्रोकली को काटते वक्त ही कच्चा खाती हैं।

लेट्यूस और पत्ता गोभी

पत्ता गोभी से तो कई तरह की सब्जी और डिश बनती हैं। वहीं, लेट्यूस (सलाद पत्ता) का उपयोग सलाद और बर्गर बनाने के लिए किया जाता है(लेट्यूस और पत्ता गोभी में अंतर) । 

 

ये रहे उन खाद्य पदार्थों के नाम जिन्हें  लोग कच्चा और उबालकर दोनों तरह से खाते हैं। उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा। यह लेख पसंद आया हो, तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें और ऐसे ही लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।