कुमाऊंनी खाने का जवाब नहीं, सर्दियों में जरूर ट्राई करें ये पहाड़ी पकवान

कुमाऊं की वादियों के बीच अगर गर्मागर्म पहाड़ी स्‍वाद मिल जाए तो क्‍या कहने? सर्दियों की शुरुआत हो रही है। आप भी वहां जाए बिना घर पर ही यहां जायकेदार खाने का लुत्‍फ उठा सकते हैं।  
Updated:- 2026-11-11, 11:00 IST
image

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में बनने वाले खाने के सभी शौकीन हैं। भट्ट की चुड़कानी हो, भांग की चटनी, मडवे की रोटी या झंगोरे की खीर। इनका लाजवाब स्‍वाद हर किसी की जुबां पर रहता है। सर्दियां शुरू हो चुकी हैं, ऐसे में अगर आप भी यहां के पारंपरिक खाने का स्‍वाद लेना चाहती हैं तो ये खबर आपके मतलब की है। हम आपको बताने जा रहे हैं यहां के मशहूर डिशेज और उन्‍हें घर पर तैयार करने के तरीके के बारे में।

ऐसे तैयार करें चटपटी भट्ट की चुड़कानी

भट्ट की चुड़कानी- यह डिश कुमाऊं क्षेत्र शान है। पारंपरिक होने के साथ ही यह स्‍वाद और षण से भरपूर होती है।इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती। भट्ट की चुड़कानी काले भट्ट यानी काली सोयाबीन। पहाड़ी इलाकों में इसे काफी पसंद किया जाता है। पोषण के मामले में इसे सुपरफूड माना जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, फॉलेट, आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

inside img

Image Credit: Pinterest- Hotel Vaidehi Palace, Baruah, Tanusree, Shrasddha Amith, The Food Canvas

सामग्री

  • 1 कप भट्ट की दाल
  • 2-3 बड़े चम्मच गेहूं का आटा या बेसन
  • सरसों का तेल 2 बड़े चम्‍मच 
  • हल्दी 1 चम्‍मच 
  • धनिया पाउडर  1चम्‍मच 
  • लाल मिर्च पाउडर 1 चम्‍म्‍च 
  • नमक स्‍वादानुसार 
  • टमाटर 1 कटा हुआ 
  • जीरा 1 चम्‍मच 
  • हींग 1 आधी चुटकी 
  • बारीक कटा प्याज
  • हरी मिर्च 2 
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट 2चम्‍मच 

विधि

  • सबसे पहले लोहे की कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें भट्ट की दाल डालकर मध्यम आंच पर भूनें। जब दाल चटकना शुरू कर दे। उससे सोंधी खुशबू उठने लगे, तब समझिए कि वह अच्छी तरह भुन चुकी है। इस दौरान बेहद सावधानी से काम करें, क्‍योंकि दाल चटककर उछल सकती है।
  • अब कड़ाही में गेहूं का आटा डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें। इसके बाद सरसों का तेल गर्म करें और उसमें जीरा, हींग, प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह चलाएं।
  • प्याज हल्का सुनहरा होने लगे तो उसमें सारे मसाले डाल दें। टमाटर भी मिला सकते हैं।
  • मसाले तैयार होने के बाद इसमें धीरे-धीरे गर्म पानी डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि आटे की गुठलियां न बनें। एक बात का ध्यान रखें कि इसमें ठंडे पानी का इस्तेमाल न करें।
  • इसके बाद थोड़ी देर सिम आंच पर पकने दें कम से 4 से 5 मिनट तक।
  • आखिर में बारीक कटी हरी मिर्च और धनिया पत्‍ती से गार्निश करें।
  • इसे गरमागरम चावल के साथ सर्व करें।

यह भी पढ़ें- पुदीना-धनिया पीसने की झंझट खत्म, अभी बनाकर फ्रिज में रखें ये क्यूबस; रायता हो या शिंकजी हर डिश बनेगी लाजवाब

कुमाऊंनी रायता- इस रायते का जवाब नहीं

कुमाऊंनी रायते का टेस्‍ट हर रायते से अलग है। इसे कैसे तैयार करना होगा, आइए जानते हैं यहां।

रायते तो आपने बहुत खाए होंगे, लेकिन कभी ऐसा टेस्‍ट चखने को नहीं मिला होगा। कुमाऊंनी रायते खाने का जायका बढ़ा देता है। ये स्‍वाद में थोड़ा खट्टा और तीखा होता है। कुमाऊंनी रायता बनाने के लिए मिट्टी या लकड़ी के बर्तन में एक-दो दिन पहले सरसों का पाउडर मिलाकर दही जमाने के लिए छोड़ दिया जाता है। इसके बाद इसमें मूली या ककड़ी को कद्दूकस कर मिलाएं। इसके बाद स्‍वादानुसार नमक डालें। आप चाहें तो जीरा या जखिया का छौंक ऊपर से लगा सकते हैं।

inside img (11)

Image Credit: magnific.com

अनोखा स्‍वाद देगी भांग की चटनी

भांग से तैयार होने वाली इस चटनी को लोग बहुत चाव से खाते हैं। इसे बनाने के लिए बस आपको यहां बताई गई बातों को फॉलो करना होगा।

inside img (1)

Image Credit: Pinterest- Hotel Vaidehi Palace, Baruah, Tanusree, Shrasddha Amith, The Food Canvas 

भांग की चटनी- नाम सुनकर परेशान न हों भांग की चटनी के सेवन से आपको नशा नहीं होगा। दरअसल ये चटनी उसके बीजों से तैयार की जाती है। सबसे पहले भांग के सूखे बीजों को हल्की आंच पर हल्का भूरा होने तक तवे पर भूनें। जब दाने चटकने लगें तो गैस से उतार लें ताकि जले नहीं। ऐसा करने से बीजों के अंदर का कच्चापन दूर हो जाता है। इसके बाद सिलबट्टे पर भांग के बीज, हरी मिर्च, हरा धनिया, पुदीना, नींबू और नमक को एक साथ बारीक पीस लें।

यह भी पढ़ें- पहाड़ी खानपान की शान है भांग की चटनी, जानें क्यों इसे माना जाता है सेहत का खजाना?

कुमाऊंनी भोजन का स्‍वाद बेमिसाल है। आप भी यहां घूमने आते हैं तो एक बार यहां की मशहूर पहाड़ी थाली का स्‍वाद लेना न भूलें। घर पर इन डिशेज को बनाने के लिए सामग्री ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म पर उपलब्‍ध है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Pinterest- Hotel Vaidehi Palace, Baruah, Tanusree, Shrasddha Amith, The Food Canvas 

FAQ
कुमाऊंनी थाली की सबसे प्रसिद्ध डिश कौन सी है?
भट्ट की चुड़कानी कुमाऊं का सबसे मशहूर पारंपरिक व्यंजन है। यह स्थानीय स्तर पर उगने वाले काले सोयाबीन (भट्ट) से बनाई जाती है।
कुमाऊंनी रायता आम शहरी रायते से कैसे अलग है?
कुमाऊंनी रायता अपने तीखे और चटपटे स्वाद के लिए जाना जाता है। यह आम रायते की तरह मीठा या सादा नहीं होता, बल्कि इसमें दही, कद्दूकस किया हुआ पहाड़ी खीरा (काकड़ी) और पिसी हुई पीली राई (सरसों के दाने) का इस्तेमाल होता है।
सर्दियों में खाए जाने वाले मुख्य कुमाऊंनी व्यंजन कौन से हैं?
गहत की दाल और डुबुक- गहत की दाल शरीर को अंदर से गर्माहट देती है। इसी दाल को पीसकर धीमी आंच पर डुबुक बनाया जाता है। मडुआ (रागी) की रोटी- कैल्शियम और आयरन से भरपूर ये रोटी सर्दियों में घी के साथ खाई जाती है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।