बारिश के दिनों में तुलसी और पुदीने को ऐसे करें स्टोर

हवा में नमी और धूप न होने के कारण बारिश के मौसम में पत्तेदार चीजें जल्दी खराब होती हैं। मानसून में चीजों को स्टोर करने का तरीका अलग हो जाता है, जिससे वे जल्दी खराब नहीं होते हैं। यदि आपके भी घर में रखे तुलसी और पुदीने के पत्ते जल्दी सड़ रहे हैं या जल्दी खराब हो जाते हैं, तो हमने यहां कुछ स्टोरिंग टिप्स बताए हैं, जिनसे तुलसी और पुदीना के पत्ते खराब नहीं होंगे।
बारिश के दिनों में तुलसी के पत्तों को कैसे करें स्टोर?
- तुलसी के पत्ते जल्दी सड़े या गले नहीं, इसके लिए उसे सुखाने के लिए एक साफ और सूखे जगह पर रखें। बारिश के दिनों में धूप न होने पर, आप पत्तों को खुले आसमान के नीचे भी रख सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि पत्तों पर पानी न पड़े।
- जब तुलसी के पत्ते से नमी अच्छे से सूख जाए, तो डाली से पत्ते अलग करें और टिश्यूपेपर में लपेटकर फ्रिज में रखें।
- टिश्यू पेपर के अलावा, सूखे हुए पत्तों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर एक सूखी और
- साफ कांच की जार
- में डालकर स्टोर कर सकते हैं।
- जार में रखे तुलसी के पत्तों को ठंडी या नमी वाले जगह पर न रखें। ऐसा नहीं करने पर ये खराब हो सकते हैं।
- खराब होने से बचाने के लिए, तुलसी के पत्तों को आप दूसरे साग और सब्जियों के साथ न रखें।
- इसके अलावा, तुलसी की डाली को पानी में डुबोकर रखें, ताकि ये फ्रेश रहें।
इसे भी पढ़ें: ऐसे फ्रीज करके टमाटर को रखेंगे, तो नहीं होंगे लंबे समय तक खराब
बारिश के दिनों में पुदीने के पत्तों को कैसे करें स्टोर?
- पुदीने के पत्तों को फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं। इसके लिए पत्तियों की नमी को सुखा लें और बॉक्स में रखकर फ्रिज में रखें।
- यदि फ्रिज नहीं है, तो आप एक बाउल में पानी भरकर रखें और उसमें पुदीने के पत्ते डालकर रखने से भी बारिश के दिनों में पुदीने फ्रेश रहेंगे।
- पुदीने को आप गमले में भी लगा सकते हैं। ये बहुत जल्दी उग जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: मानसून में खराब हो रहे हैं भुट्टे, तो ऐसे करें स्टोर
इन टिप्स से आप बारिश के दिनों में पुदीने और तुलसी को फ्रेशली स्टोर कर सकती हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।