आंध्र प्रदेश जाएं तो जरूर घूम आएं ये वाइल्डलाइफ सैन्चुरी

अगर आप आंध्र प्रदेश घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको वहां पर स्थित कुछ वाइल्डलाइफ सैन्चुरीज को जरूर देखना चाहिए। यहां पर आप कई तरह के जानवरों को उनके प्राकृतिक आवास में देख सकते हैं।
Updated:- 2024-09-07, 13:28 IST
wildlife sanctuaries in andhra pradesh for weekend

अगर आप जानवरों से प्यार करते हैं और वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक आवास में देखना पसंद करते हैं, तो आपको वाइल्डलाइफ सैन्चुरीज को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। भारत के कई राज्यों में वाइल्डलाइफ सैन्चुरीज हैं और आंध्र प्रदेश भी इनमें से एक है। आंध्र प्रदेश भारत भारत का पांचवां सबसे बड़ा राज्य है, जिसमें कई वाइल्डलाइफ सैन्चुरी और नेशनल पार्क मौजूद हैं। इसलिए, आप यहां पर प्रकृति को बेहद ही करीब से देख सकते हैं।  

आंध्र प्रदेश एक प्राकृतिक रूप से घना क्षेत्र है, जिसमें राज्य में बहुत सारी प्राकृतिक वनस्पतियां और वन्यजीव हैं। इस राज्य में स्थित वाइल्डलाइफ सैन्चुरी में आपको वन्यजीवों की विविधता देखने को मिलती है। यहां पर आपको पशुओं से लेकर पक्षियों की भी प्रजातियों को देखने का अवसर मिलता है।

नेचर लवर के लिए यह वाइल्ड लाइफ सैन्चुरीज किसी वरदान से कम नहीं है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको आंध्र प्रदेश में स्थिति कुछ बेहतरीन वाइल्डलाइफ सैन्चुरीज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप भी एक्सप्लोर कर सकते हैं-

कोरिंगा वाइल्डलाइफ सैन्चुरी (Coringa Wildlife Sanctuary)

Coringa Wildlife Sanctuary

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से लगभग 18 किमी दूर स्थित कोरिंगा वाइल्डलाइफ सैन्चुरीइस राज्य की महत्वपूर्ण कोरिंगा वाइल्डलाइफ सैन्चुरी में से एक है। यह सैन्चुरी अपने आस-पास की मैंग्रोव वनस्पतियों की विस्तृत श्रृंखला के लिए जाना जाता है। इस वाइल्डलाइफ सैन्चुरी में पक्षियों की विस्तृत श्रृंखला और छोटी मछलियां और झींगे आदि मिलते हैं। बताया जाता है कि यहां 120 से अधिक पक्षियों की प्रजातियां देखी गई हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- जानवरों से है प्यार तो एक बार जरूर जाएं दिल्ली के पास की इन वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में

चिल्का लेक वाइल्डलाइफ सैन्चुरी (Chilika Lake Wildlife Sanctuary)

चिल्का लेक वाइल्डलाइफ सैन्चुरी आंध्र प्रदेश के खुर्दा जिले में स्थित है। यह लगभग 1,100 वर्ग किलोमीटर में फैला है। चिल्का लेक भारत में खारे पानी के सबसे बड़े लैगून में से एक है। यह प्रवासी पक्षियों सहित अपने पक्षी जीवन के लिए जानी जाती है। वाइल्डलाइफ सैन्चुरी में मछलियों और अन्य जलीय जीवन की विभिन्न प्रजातियां भी पाई जाती हैं।

कम्बलकोंडा वाइल्डलाइफ सैन्चुरी (Kambalakonda Wildlife Sanctuary)

Kambalakonda Wildlife Sanctuary

अगर आप विशाखापत्तनम के आस-पास कहीं हैं और वाइल्डलाइफ सैन्चुरी देखने का इरादा रखते हैं, तो कम्बलकोंडा वाइल्डलाइफ सैन्चुरी सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। यह 70.7 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें सूखे सदाबहार जंगल का फैलाव है, जिसके चारों ओर झाड़ियां और घास के मैदान हैं।

कम्बलकोंडा वाइल्डलाइफ सैन्चुरी आंध्र प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध वाइल्डलाइफ सैन्चुरी में से एक है। यहां पर आप भारतीय मुंटजैक, तेंदुआ, सूअर, जंगली बिल्ली, सांभर हिरण, चित्तीदार हिरण और कई तरह के जानवरों को देख सकते हैं।

श्री वेंकटेश्वर वाइल्डलाइफ सैन्चुरी (Sri Venkateswara Wildlife Sanctuary)

यदि आप तिरुमाला में ट्रैवल कर रहे हैं तो आपको यहां पर श्री वेंकटेश्वर वाइल्डलाइफ सैन्चुरी की यात्रा भी जरूर करनी चाहिए। यह वाइल्डलाइफ सैन्चुरी तिरुमाला के मुख्य शहर से सिर्फ़ 15 किमी दूर स्थित है। यह करीबन 353 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।

इसे जरूर पढ़ें- लखनऊ घूमने की है प्लानिंग तो इसके करीब इन वाइल्डलाइफ सैन्चुरीज को करें एक्सप्लोर

इस वाइल्डलाइफ सैन्चुरी का निर्माण1989 में हुआ था और यह घने और हरे-भरे हरियाली से घिरा हुआ है। इस वाइल्डलाइफ सैन्चुरी में बाघ, काला हिरण, तेंदुआ, चित्तीदार हिरण, बोनेट बंदर, बाइसन, लोमड़ी, सियार सहित कई तरह के जानवरों की प्रजातियां पाई जाती हैं, साथ ही कई तरह के प्रवासी पक्षी भी पाए जाते हैं।  

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।