Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:11 PM IST

भारत का ऐसा रेलवे स्टेशन जिसका नाम सबसे लंबा, पढ़ने में भी अटक जाती है जुबान

रेलवे स्टेशन का नाम ऐसा रखा जाता है, जिसे लोग आसानी से पढ़ और बोल सकें, लेकिन भारत में एक ऐसा रेलवे स्टेशन जिसका नाम देखने ही आप तुरंत नहीं पढ़ पाएंगी।
Updated:- 2026-08-09, 23:01 IST
image

रेलवे स्टेशन का नाम कितना बड़ा हो सकता है? 5 शब्द, 10 शब्द या 15 शब्द? लेकिन अगर हम आपसे कहें कि किसी रेलवे स्टेशन का नाम 28 अक्षरों का हो सकता है, तो क्या आप यकीन करेंगे? आज के इस आर्टिकल में हम जिस रेलवे स्टेशन की बात करेंगे, उसका नाम इतना लंबा और मुश्किल है कि इसे एक बार में पढ़ना और बोलना आसान नहीं है। भारत में किसी भी रेलवे स्टेशन का नाम इतना लंबा नहीं है। यह रेलवे स्टेशन आंध्र प्रदेश में स्थित है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस अनोखे रेलवे स्टेशन का नाम, इसकी खासियत और आखिर इसका नाम इतना लंबा कैसे पड़ा, इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

भारत के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन का नाम क्या है?

आंध्र प्रदेश के तमिलनाडु में स्थित इस रेलवे स्टेशन का नाम वेंकटनरसिम्हाराजुवरिपेटा (Venkatanarasimharajuvaripeta) है। भारत में सबसे लंबे सिंगल वर्ड स्टेशन में इसी का नाम आता है। इस रेलवे स्टेशन को शॉर्ट में VKZ के नाम से जाना जाता है। रेलवे के आधिकारिक रिकॉर्ड में भी VKZ से ही इसे बुलाया जाता है। यह रेलवे स्टेशन रेनिगुंटा-अराक्कोनम रेल सेक्शन पर आता है।

Andhra Pradesh railway tourism

इस स्टेशन का नाम इतना लंबा नाम क्यों रखा गया?

  • इस नाम का कनेक्शन वेंकट नरसिम्हा राजू वारी पेटा से जोड़कर देखा जाता है। यह भारत के सबसे लंबे नाम वाले गांव का नाम है।
  • इसमें बालाजी और भगवान विष्णु के अवतार नरसिम्हा का नाम भी जोड़ा गया है।
  • वारीपेटा का अर्थ गांव या कस्बे से है। इस गांव के पास ही यह रेलवे स्टेशन बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें- तत्काल टिकट बुक करते समय लोग करते हैं ये 3 गलतियां, आप न करें

क्या इसका कोई छोटा नाम भी है?

यात्रियों के लिए पूरा नाम बोलना आसान नहीं है, इसलिए इसे VKZ के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा स्थानीय लोग इसे V N Rajuvaripeta के नाम से भी बुलाते हैं। ट्रेन टिकट बुक करते समय ऐप में आपको VKZ कोड वाला स्टेशन नेम चुनना होगा, क्योंकि वहां स्टेशन का पूरा नाम नहीं लिखा होता। इसकी वजह से स्टेशन पहचानना भी आसान रहता है।

longest railway station name in India

रेलवे स्टेशन के बोर्ड पर क्या नाम लिखा है?

हैरानी वाली बात यह है कि भले ही इस स्टेशन का नाम बड़ा है, लेकिन फिर भी रेलवे स्टेशन पर आपको इसका पूरा नाम ही पढ़ने को मिलेगा। स्टेशन पर Venkatanarasimharajuvaripeta ही लिखा हुआ है। यह एक छोटा सा स्टेशन है, इसलिए यहां ज्यादा ट्रेनें नहीं रुकती है।

इसे भी पढ़ें- Master Passenger List से लेकर विकल्प स्कीम तक, ये 2 बुकिंग हैक्स राखी पर दिला सकते हैं कंफर्म टिकट

अगर आप यहां घूमने का प्लान बना रही हैं, तो केवल स्टेशन का नाम देखने जाना आपको फायदेमंद नहीं लगेगा। ऐसे में आप स्टेशन के आस-पास स्थित जगहों पर घूमने का प्लान कर सकती हैं। आप नागरी हिल्स और तिरुपति घूमने जा सकती हैं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- indian rail info

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।