Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:00 PM IST

Mixer Grinder Uses: चटनी ही नहीं, मिक्सर ग्राइंडर से आसान होंगे ये मुश्किल काम

Mixer Uses In Kitchen: क्या आपको पता है कि आप मिक्सर ग्राइंडर में चटनी पीसने के अलावा किचन के और काम भी आसान बना सकती हैं? नीचे जानें इसके 7 इस्तेमाल, जो काम को आसान बना देंगे।
Updated:- 2026-04-26, 17:47 IST
mixer grinder uses

Mixer Grinder Hacks: किचन में अगर मिक्सर ग्राइंडर न हो, तो काम थोड़ा मुश्किल हो जाता है। मिक्सर का काम आमतौर पर लोग इसका इस्तेमाल केवल मसाले पीसने या चटनी बनाने तक ही सीमित रहता है। क्या आप जानते हैं कि आपका यह छोटा सा उपकरण रसोई के कई मुश्किल कामों को मिनटों में आसान बना सकता है? अगर आप अभी तक इसका उपयोग केवल चटनी पीसने के लिए करते रहे हैं, तो नीचे लेख में जानें 7 ऐसे कमाल जो आपके काम को आसान कर देंगे।

घर पर मक्खन और घी बनाना

How-to-make-ghee-from-butter

अगर आपके पास घर की जमी हुई मलाई जमा है, तो आप मिक्सर का उपयोग करके मिनटों में मक्खन निकाल सकते हैं। बस जार में थोड़ी मलाई, ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े डालें। इसे कुछ सेकंड के लिए चलाएं और आप देखेंगे कि मक्खन ऊपर तैरने लगेगा। इस मक्खन को आप सीधे गर्म करके घर का शुद्ध घी भी बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- सैंडविच मेकर पर जमी चिकनाई और चिपके खाने को इन आसान टिप्स से करें साफ

इंस्टेंट ब्रेड क्रम्ब्स बनाना

how-to-make-bread-crumbs-by-chef-ranveer-brar-1749129718280

अक्सर घर में ब्रेड बच जाती है जो सूख जाती है। इन्हें फेंकने के बजाय आप मिक्सर में डालकर इनका चूरा (ब्रेड क्रम्ब्स) बना सकते हैं। इन टुकड़ों को जार में डालें और 'पल्स' मोड पर चलाएं। यह कटलेट, टिकिया या चिकन फ्राई को क्रिस्पी बनाने के लिए बाजार से महंगे ब्रेड क्रम्ब्स खरीदने की जरूरत को खत्म कर देगा।

बारीक कद्दूकस या चॉपिंग

सब्जियों को हाथ से घिसने में बहुत समय लगता है। मिक्सर के जार में सब्जियां (जैसे गाजर, पत्ता गोभी या प्याज) डालें और उसे लगातार चलाने के बजाय पल्स बटन का इस्तेमाल करें। बस एक-दो बार चालू और बंद करें। इससे आपकी सब्जियां बिना प्यूरी बने परफेक्टली चॉप या कद्दूकस हो जाएंगी।

पिसी हुई चीनी

how to use mixer grinder in kitchen

बेकिंग या केक बनाने के लिए अक्सर पिसी हुई चीनी की जरूरत होती है जो बाजार में महंगी मिलती है। आप साधारण चीनी को जार में डालें और अच्छी तरह पीस लें। घर की पिसी हुई चीनी बाजार से भी अच्छी होती है और इसमें आप फ्लेवर के लिए इलायची भी मिला सकते हैं।

स्मूदी और मिल्कशेक

मिक्सर ग्राइंडर का उपयोग सिर्फ चटनी के लिए नहीं, बल्कि होटल जैसी गाढ़ी स्मूदी और मिल्कशेक बनाने के लिए भी करें। फल, दूध, दही या ओट्स को साथ में ब्लेंड करें। यह मशीन बहुत कम समय में एक स्मूथ और क्रीमी टेक्सचर देती है जिसे बच्चे और बड़े दोनों पसंद करेंगे।

इडली और डोसा का बैटर

भीगे हुए चावल और दाल को पीसकर इडली या डोसा का बैटर तैयार करना मिक्सर का सबसे बेस्ट उपयोग है। सिल-बट्टे की मेहनत से बचने के लिए यह सबसे तेज़ तरीका है। बस ध्यान रखें कि जार ओवरलोड न हो और बैटर को पीसते समय थोड़े-थोड़े पानी का इस्तेमाल करें ताकि मोटर पर जोर न पड़े।

आटा गूंथना

mixer grinder uses

आजकल कई मिक्सर ग्राइंडर के साथ डो-ब्लेड आता है। अगर आपके पास ऐसा मिक्सर है, तो आप हाथ गंदे किए बिना आटा गूंथ सकते हैं। जार में आटा, पानी और थोड़ा तेल डालें और कुछ सेकंड चलाएं। यह तकनीक उन लोगों के लिए बहुत अच्छी है जिन्हें हाथों से आटा गूंथने में परेशानी होती है।

इसे भी पढ़ें- Sandwich Maker Hacks: ब्रेड को कुरकुरा बनाने में ही, इन 5 चीजों में भी कमाल दिखाता है सैंडविच मेकर

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।