कोरियन फूड खाने के शौकीन हैं, तो इन आठ अलग-अलग तरह के डेजर्ट्स को करें ट्राई

चाइनीज और जैपनीज ही नहीं अब लोग धीरे-धीरे कोरियन फूड को भी खाना पसंद कर रहे हैं। आज हम आपको कुछ कोरियन डेजर्ट के नाम बताएंगे जिसे आप इस वीकेंड ट्राई कर सकते हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-12-19, 19:02 IST
korean dessert recipes easy

यदि आप कोरियन व्यंजन जैसे नूडल्स और किमची खाना आजकल हर कोरियन लवर्स को पसंद है। के-ड्रामा देख-देखकर लोग कोरियाई फूड और कलचर से प्रभावित हो रहे हैं। धीरे-धीरे लोग चाइनीज, जैपनीज और इटैलियन खाने के अलावा कोरियन फूड की ओर भी अपना रुझान बढ़ा रहे हैं। कोरियन फूड में नूडल्स, किमची और किम बाप ही नहीं ऐसे कई स्वादिष्ट डेजर्ट भी हैं, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी हैं। कोरियन डेजर्ट चावल, शहद और कई तरह की मसालों के स्वाद से भरपूर होती है। यदि आप भी कोरियन खाने के शौकीन हैं, तो चलिए जान लेते हैं, कुछ कोरियन डेजर्ट के बारे में... 

सोंग पयोन (Songpyeon (rice cake))

पारंपरिक कोरियन डेजर्ट है, जो कि चावल आटे से बनाया जाता है। इसका आकार आधे चांद की तरह होता है, जिसे कोरियन भाषा में चावल केक या राइस केक के नाम से भी जाना जाता है। कोरियन राइस केक में कई तरह के फिलिंग का उपयोग किया जाता है जैसे, रेड बीन पेस्ट, भुने हुए तिल और चेस्टनट जैसी चीजें शामिल है।

दसिक (Dasik)

दसिक एक कोरियन डेजर्ट या स्वीट है, जिसे चावल के आटे या सोयाबीन के आटे से बनाया जाता है। कई नेचुरल कलर, आकार और टेस्ट में दसिक को बनाया जाता है। इसे एक निश्चित आकार और पैटर्न में बनाने के लिए सांचे का उपयोग किया जाता है।

चैलटिओक (Chapssaltteok (Red Bean Mochi))

चैलटिओक एक तरह से राइस केक है, जिसे चिपचिपे चावल के आटे बनाया जाता है। चैलटिओक को रेड बीन मोची के नाम से भी जाना जाता है। कोरियन फूड ज्यादातर चावल के आटे से बनाया जाता है, इस राइस केक चैलटिओक को बनाने के लिए चिपचिपे चावल का इस्तेमाल किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: क्या है पंता भात जो उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में है फेमस?

हॉटटेक या होएडेओक (hotteok (sweet pancakes))

korean desserts

शहद, दालचीनी और नट्स से भरी हुई है। यह एक स्वीट पैनकेक है, जिसके अंदर में मीठा कैरेमल या चाशनी सा भरा हुआ होता है। बाहर से कुरकुरा और अंदर रसदार होता है।

बिंगसू (Bingsu shaved ice)

बिंगसू गर्मियों में पसंद किया जाने वाले सबसे लोकप्रिय डेजर्ट है, जो एक तरह से आइसक्रीम के श्रेणी में आता है। यह दूध से तैयार एक तरह का शेव्ड आइस डेजर्ट है, जिसमें टॉपिंग्स के रूप में फल, फ्रूट सिरप, बीन्स और कंडेंस्ड मिल्क का उपयोग किया जाता है। 

यक्सिक या याकबप (Yaksik)

korean desserts names

यह एक तरह का राइस केक है, जिसे चिपचिपे चावल से बनाया जाता है और मिठास के लिए शहद समेत पाइन नट्स, चेस्टनट और किशमिश जैसे कई तरह के ड्राई फ्रूट्स का उपयोग किया जाता है। मेवे और तिल के तेल से तैयार इस डेजर्ट को आप ट्राई कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: मूली के पत्तों को न समझें बेकार, बनाएं स्वादिष्ट साग

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit:  Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।