Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:38 AM IST

आपके छोटे से किचन को क्लासी बनाएंगे कैबिनेट के ये शेल्फ डिजाइन

अगर आप अपने किचन को क्लासी बनाना चाहती हैं, तो यकीनन इस लेख में बताए गए शेल्फ डिजाइन आपकी मदद कर सकते हैं।  
Updated:- 2022-10-20, 15:59 IST
small kitchen cabinet designs

महिलाएं अपने किचन को क्लासी बनाने के लिए कई तरह के एक्सपेरिमेंट करती हैं जैसे- किचन के फर्नीचर का डिजाइन, किचन की वॉल, किचन के सामान के ऑर्गनाइजेशन आदि पर काफी फोकस करती हैं। मगर कई किचन बहुत छोटे होते हैं, जहां किचन के कैबिनेट को बनवाना आसान नहीं होता है। इसलिए अगर आप अपने किचन का सही तरीके से ऑर्गनाइजेशन करना चाहती हैं, तो आप कैबिनेट की जगह शेल्फ को डिजाइन कर सकती हैं।

शेल्फ बनने से न सिर्फ किचन का खूबसूरत माहौल लगता है बल्कि घर की शोभा भी बढ़ने का भी काम करते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने किचन में शेल्प को डिजाइन करवाएं और लेटेस्ट डिजाइन इस लेख में बताए गए हैं जिन्हें आप अपनी पसंद के हिबास से सेलेक्ट कर सकते हैं।

टेबल शेल्फ डिजाइन

Table shelves designs in hindi

आप अपने किचन को क्लासी लुक देने के लिए टेबल शेल्फ को डिजाइन सेलेक्ट कर सकती हैं। आप अपने किचन की दीवारों पर लकड़ी के शेल्फ को शानदार तरीके से डिजाइन करवा सकती हैं, लेकिन टेबल बॉक्स में। आपको यकीनन टेबल बॉक्स में कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे, जिसे आप अपने बजट के हिसाब से सेलेक्ट कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-Diwali 2022: त्यौहार से पहले ऐसे करें अपने किचन को ऑर्गेनाइज

मिरर शेल्फ डिजाइन

अगर आपका किचन छोटा है तो आपके लिए बर्तनों को ऑर्गेनाइज करने के लिए मिरर शेल्फ डिजाइन बेस्ट ऑप्शन है क्योंकि शेल्फ में डिजाइन अलग से जगह की जरूरत नहीं होगी। आप इसे आसानी से किचन की किसी भी दीवार पर डिजाइन करवा सकती हैं। हालांकि, आपको शेल्फ कैबिनेट में कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से सेलेक्ट कर सकती हैं। (छोटे किचन को आर्गेनाइज करने के टिप्स)

पाइप शेल्फ कैबिनेट डिजाइन

Pipe shelves designs

आप अपने किचन में पाइप शेल्फ कैबिनेट को डिजाइनकरवा सकती हैं। इसके लिए आपको बस लाइन शेफ को डिजाइन करवाना होगा। आपको कई तरह के पाइप शेल्फ कैबिनेट डिजाइन में आपको सिंगल, डबल शेल्फ डिजाइन मि जाएंगे, जिसे आप अपनी बजट के अनुसार सेलेक्ट कर सकते हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-किचन कैबिनेट के यह स्टाइल लगते हैं बेहद ब्यूटीफुल, आप भी कर सकती हैं यूज

आपको शेल्फ में कई तरह के डिजाइन और कलर मिल जाएंगे, लेकिन बेहतर होगा कि बेहतर होगा कि आप सफेद और डार्क पिंक कलर का कॉम्बिनेशन ट्राई करें क्योंकि ये कॉम्बिनेशन न सिर्फ आपके किचन को क्लासी लुक देगा बल्कि आपके घर में भी चार चांद लगा देगा।

दराज शेल्फ डिजाइन

आप किचन में दराज शेल्फ को डिजाइन करवा सकती हैं। आपको मिरर दराज से लेकर दरवाजे वाले शेल्फ मिल जाएंगे, मगर इससे आपका किचन छोटा लग सकता है। मगर बेहतर होगा कि आप शेल्फ का छोटा डिजाइन बनाएं। इससे न सिर्फ आपका किचन काफी अच्छा लगेगा साथ ही आपका सामान ऑर्गेनाइज भी हो जाएगा।

उम्मीद है कि आपको कैबिनेट के ये लेटेस्ट डिजाइन पसंद आए होंगे। आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।