किचन का माहौल अगर खूबसूरत हो तो न सिर्फ कुकिंग करने में मजा आता है बल्कि घर की शोभा भी बढ़ती है। लेकिन कई बार किचन में रखे अप्लायंस रखे-रखे खराब हो जाते हैं या फिर ज्यादा इस्तेमाल करने की वजह से चीजें खराब लगने लगती हैं जैसे- किचन में लगा सिंक, किचन में रखे मसालों के डिब्बे आदि।
लेकिन महिलाएं किचन में लगे डिब्बे को धोकर साफ कर लेती हैं, पर सिंक के पाइप की गंदगी दिखती रहती है। जिसकी वजह से पूरे किचन का पाइप गंदा लगने लगता है। अगर आप चाहती हैं कि न सिर्फ आपका किचन बल्कि आपका सिंक भी क्लासी लगे, तो आप सिंक के पाइप को छुपाने के लिए कैबिनेट डिजाइन करवा सकती हैं।
टेबल कैबिनेट डिजाइन
आप अपने सिंक को टेबल कैबिनेट से क्लासी लुक दे सकती हैं। आजकल वैसे भी लोग सिंक को क्लासी लुक देने के लिए लोग टेबल कैबिनेट डिजाइन करने लगे हैं। आपको टेबल कैबिनेट में कई तरह के क्लासिक डिजाइन मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप चाहें तो इसमें बॉक्स भी बनवा सकती हैं। जिसमें आप अपना किचन का सारा सामान स्टोर भी कर सकती हैं। (गंदे किचन सिंक को साफ करने के तरीके)
इसे ज़रूर पढ़ें- छोटे किचन को स्मार्ट लुक देंगे कैबिनेट के ये लेटेस्ट डिजाइन्स
कलरफुल कैबिनेट डिजाइन
आप अपने किचन सिंक के पाइप को कलरफुल कैबिनेट डिजाइन भी सेलेक्ट कर सकती हैं। इससे न सिर्फ आपका गंदा पाइप छिप जाएगा बल्कि आपका किचन खूबसूरत भी लगेगा। आप इस कैबिनेट को कई तरह ऑर्गेनाइज भी कर सकती हैं। आप इसमें क्लासी दराज भी बनवा सकती हैं, जिससे न सिर्फ आपका सिंक पूरी तरह से कवर हो जाएगा बल्कि आपका किचन क्लासी भी लगेगा। आप कैबिनेट का कलर अपने किचन या फिर घर के हिसाब से सेलेक्ट कर सकते हैं। (किचन पैंट्री को आर्गेनाइज करने के टिप्स)
ओपन कैबिनेट डिजाइन
आप किचन में सिंक के आसपास ओपन कैबिनेट डिजाइन करवा सकती हैं। हालांकि, आप केवल सिंक के पार्ट को कैबिनेट से कवर कर सकती हैं बाकी का हिस्सा आप ओपन रख सकती हैं। इसमें आप अपने बर्तनों या फिर मसाले के डिब्बों को अच्छी तरह से डेकोरेट कर सकती हैं।
वुडन और एल्यूमीनियम शीट कैबिनेट डिजाइन
आप अपने सिंक के पाइप को छिपाने के लिए वुडन और एल्यूमीनियम शीट का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आप एल्यूमीनियम शीट को सिंक टेबस के ऊपर लगाकर नीचे कैबिनेट को डिजाइन करवा सकती हैं। बता दें कि एल्यूमीनियम शीट से आपकी वुडन न गिली होगा बल्कि इसमें पानी भी नहीं जाएगा। आप कैबिनेट की सनमाइका का चुनाव अपने किचन के हिसाब से कर सकती हैं। (एल्युमीनियम के बर्तनों में नहीं पकानी चाहिए ये 5 चीज़ें)
इसे ज़रूर पढ़ें- सिंक की पाइप हो रही है लीक, तो इन हैक्स से करें परेशानी को दूर
उम्मीद है कि आपको सिंक कैबिनेट के ये लेटेस्ट डिजाइन पसंद आए होंगे। आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।