Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:01 AM IST

इन लजीज सिंधी डिशेज़ के साथ भोजन को बनाएं लाजवाब

अगर आप भी सिंधी भोजन का घर बैठे लुत्फ़ उठाना चाहती हैं तो आप भी घर पर आसानी से बना सकती हैं इन सिंधी व्यंजनों को।
Updated:- 2020-12-15, 18:50 IST
sindhi dishes recipe to try at home

सिंधी पकवान! कुछ व्यंजनों का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। सिंधी भोजन का नाम सुनते ही ऐसा लगता है जैसे कोई अचानक से बोले कि यार, आज बाहर से कुछ टेस्टी सिंधी भोजन लेकर आया हूं, चलो साथ में बैठ कर खाते हैं। वैसे ये बात तभी सोचते हैं, जब सिंधी भोजन की रेसिपी नहीं मालूम हो या बनाना नहीं आता हो। खैर, अगर आपको भी सिंधी व्यंजन पसंद हैं, तो आज हम आपको कुछ सिंधी डिशेज की रेसिपीज बताने जा रहे हैं। इन डिशेज को आप आसानी से इन रेसिपी की मदद से घर पर बना सकती हैं और सब को टेस्ट करा सकती हैं। आइए जानते हैं इन रेसिपीज के बारे में।

सिंधी कोकी 

koki sindhi dishes to try at home

सामग्री 

आटा-2 कप, धनिया पत्ता-2 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, कसूरी मेथी-1 चम्मच, हरी मिर्च-2 बारीक़ कटी हुई, घी- 1 चम्मच, गरम मसाला-1/2 चम्मच, हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, जीरा-1/2 चम्मच, प्याज-1 बारीक़ कटे हुए

बनाने का तरीका 

  • कोकी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आटा, प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ता और जीरा को डालकर मिक्स कर लीजिये।
  • इसे मिक्स करने के बाद इसमें हल्दी पाउडर, नमक, मिर्च पाउडर, गरम मसाला और घी को भी डालकर पानी मिलाकर अच्छे से गुंथ लीजिये।
  • ध्यान रहे इसमें अधिक पानी नहीं डालना है। अधिक पानी होने पर आप अतिरिक्त आटा मिक्स कर सकती हैं।
  • अब इस मिश्रण में से आटा लीजिये और गोल बनाकर हल्का मोटा बेल लीजिये। इधर एक पैन में घी डालकर गरम होने दीजिये।
  • घी गरम होने के बाद कोकी को डाले और दोनों साइड अच्छे से पका लीजिये। तैयार है सिंधी कोकी।

इसे भी पढ़ें: इस वीकेंड मध्य प्रदेश के इन प्रमुख डिशेज को आप भी घर पर बनाएं

 

 

सिंधी कढ़ी 

sindhi dishes to try at home kadhi inside

सामग्री 

टमाटर प्यूरी-1 कप, बेसन-1/2 कप, आलू-1, दही-2 कप, इमली-20 ग्राम, अरबी- 2, नमक-स्वादानुसार, करी पत्ता-6, फूलगोभी-2 कप, जीरा-1/2 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, हल्दी-1/2 चम्मच, तेल-1/2 कप, भिंडी-3, धनिया पत्ता-1 चम्मच, मेथी-1/2 चम्मच

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आप एक कढ़ाई में तेल गरम करके बेसन को भूनने के बाद इसमें मेथी दाना को भी डालकर अच्छे से भून लीजिये।
  • लगभग 4 से 5 मिनट बाद इसमें पानी और कटे आलू को भी डाल दें, कुछ देर बाद इसमें नमक, हल्दी और टमाटर प्यूरी को डालकर अच्छे से पकने के लिए छोड़ दीजिये।
  • इधर एक दूसरी कढ़ाई में तेल गरम करके सभी सब्जियों को अच्छे से फ्राई कर लीजिये। (सिंधी बेसन टिक्की)
  • अब इन सब्जियों को उबल रही कढ़ी में डालें और 10 से 15 मिनट पकने के लिए छोड़ दीजिये। 15 मिनट बाद गैस को बंद कर दीजिये। 
  • इधर एक बर्तन में छौक लगाने के लिए तेल में जीरा, करी पत्ता और लाल मिर्च को पका लीजिये और छौक लगाकर खाने के लिए सर्व कीजिये।

इसे भी पढ़ें: मूंगफली से तैयार इन स्वादिष्ट डिशेज को आप भी करें ट्राई

 

दाल पकवान

sindhi dishes to try at home dal pakawan inside

सामग्री 

चना दाल- 1/2 कप उबली हुई, मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच, जीरा पाउडर-1/2 चम्मच, इमली-1/2 चम्मच, गरम मसाला-1/2 चम्मच, घी-1/2 चम्मच,नमक-स्वादानुसार, आमचूर-1/2 चम्मच, तेल-2 चम्मच, मैदा-1 कप

बनाने का तरीका 

  • सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करके उसमें चना दाल, इमली, लाल मिर्च, गरम मसाला, जीरा पाउडर और आमचूर को डालकर अच्छे से पका लीजिये।
  • इसे कम से कम 7 से 8 मिनट पकने दीजिये। बीच में एक से दो बार चला दें ताकि जले नहीं। 8 मिनट बाद इसमें नमक और हल्का पानी डालकर गाढ़ा होने तक पका लीजिये।
  • इधर एक बर्तन में मैदा में पानी डालकर गुंथ लीजिये और लोई बनाकर घी में रोटी को बना लीजिये। ध्यान रहे रोटी बनाते समय रोटी में कांटे वाली चम्मच से जगह-जगह गोद लीजिये।
  • रोटी पकने के बाद किसी प्लेट में निकाल लें और उधर तैयार दाल को रोटी के ऊपर डालकर सर्व करें। यह स्वादिष्ट नाश्ता आपके लिए बेस्ट रहेगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@i.ytimg.com,ujjawalprabhat.com,www.archanaskitchen.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।