गणेश उत्सव में दिल्ली-NCR के इन मंदिरों का नजारा होता है सबसे सुंदर, बप्पा के दर्शन के लिए आप भी जाएं

भगवान गणेश, जिन्हें ‘विघ्नहर्ता’ और ‘सिद्धिविनायक’ के नाम से भी जाना जाता है। एक बार फिर उनके आगमन का समय आ गया है। बप्पा इस बार सबके घरों में 6 सितंबर को आ रहे है। 10 दिनों तक चलने वाले इस पर्व का हर साल लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह त्योहार इतना खास होता है कि हर दिन, हर जगह पर जश्न का ही माहौल होता है। गणेश उत्सव का पर्व सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन अब लगभग सभी बड़े शहरों में लोग इस पर्व को धूमधाम से मनाने लगे हैं।
दिल्ली-NCR में रहने वाले लोग भी अब इस पर्व में बप्पा को घर लेकर आते हैं और 10 दिन विधि-विधान से पूजा करने के बाद अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश जी का विसर्जन होता है। अगर आप इन 10 दिनों के पर्व में बप्पा के दर्शन के लिए दिल्ली-एनसीआर के फेमस मंदिरों में जाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ फेमस और खास मंदिरों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
श्री शुभ सिद्धि विनायक मंदिर कहां है (Shri Subha Siddhi Vinayaka Mandir)
यह दिल्ली के सबसे पुराने गणेश मंदिरों में से एक माना जाता है। यहां पर आपको गणेश पर्व में खास तरह की सजावट देखने को मिलेगी। 10 दिनों तक भगवान की आरती होती है और लोगों की भारी भीड़ यहां पूजा में शामिल होती है। मंदिर में गणेश जी, हनुमान जी, शिवजी, माता जी, नवग्रह और कार्तिकेय भगवान की मूर्तियों को बेहद सुंदर तरीके से सजाया गया है। सभी चीजें अच्छी हैं। पंडित और मंदिर के अन्य सदस्य बहुत मददगार हैं। मंदिर की सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं।
- लोकेशन- पॉकेट 4, मयूर विहार फेज 1 मेट्रो स्टेशन के पास, नई दिल्ली।
- समय- सुबह 6-11, शाम 5:30-8:30
- इसके अलावा आप दिल्ली में गणेश जी के इन फेमस मंदिर भी जा सकते हैं।
- श्री विनायक मंदिर, सरोजिनी नगर
- श्री गणेश मंदिर, अजमेरी गेट
- श्री गणेश मंदिर, कनॉट प्लेस भी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में फेमस है भगवान के ये मंदिर, परिवार के साथ जाएं दर्शन करने
सिद्धि गणेश मंदिर, गुरुग्राम (Siddhi Ganesh Mandir, Gurugram)

मंदिर का नाम ‘सिद्धि गणेश’ है। नाम से ही मंदिर के पता लगता है कि यहां भगवान गणेश की पूजा से भक्तों को सफलता और सिद्धि प्राप्त होती है। मंदिर का शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक वातावरण भी यहां भक्तों को आने के लिए आकर्षित करता है। यहां मंदिर में स्थित भगवान की मूर्ति को लोग चमत्कारी मानते हैं। माना जाता है कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य पूरी होती है। यह मंदिर गुड़गांव के फेज IV के बिहारी मार्केट के पास स्थित है। गुरुग्राम में भगवान गणेश का यह पहला मंदिर है, जो पारंपरिक दक्षिण भारतीय वास्तुकला शैली में बना हुआ है। यह हरियाणा के फेमस मंदिर में से एक है।
- लोकेशन- श्री सिद्धि गणेश मंदिर, डीएलएफ फेज IV, सेक्टर 28, गुड़गांव।
- समय- सुबह 6:30-11:30, शाम 5:30-8 बजे
- इसके अलावा आप श्री गणेश जी मंदिर- दशहरा ग्राउंड 122001, न्यू कॉलोनी, सेक्टर 7, गुरुग्राम जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- नोएडा के इन मंदिरों में दर्शन करने जाएं, जानें लोकेशन से लेकर सब कुछ
श्री विनायक मंदिर, नोएडा

अगर आप नोएडा में बेस्ट बप्पा का मंदिर ढूंढ रहे हैं, तो विनायक मंदिर जा सकते हैं। श्री विनायक मंदिर में गणेश चतुर्थी, गणेश विसर्जन और अन्य प्रमुख त्योहारों पर भव्य आयोजन हर साल किया जाता है। श्री विनायक मंदिर भगवान गणेश को समर्पित है, जो विघ्नहर्ता और बुद्धि, समृद्धि के देवता माने जाते हैं। यह मंदिर नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है, इसलिए स्थानीय और बाहरी भक्त आसानी से यहां पहुंच सकते हैं। यह श्री गणेश का एक छोटा सा दक्षिण भारतीय मंदिर है। इसकी दीवारों और वास्तुकला भक्तों को दर्शन के लिए आने के लिए मजबूर करती है। आप नोएडा सेक्टर 62 मेट्रो स्टेशन उतरकर भी यहां दर्शन के लिए आ सकते हैं। यह नोएडा में फेमस गणेश मंदिर में से एक है।
- लोकेशन- जे986+239, सी ब्लॉक, फेज 2, औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर 62, नोएडा
- समय- सुबह 9-10:30, शाम 6-8 बजे
- इसके अलावा आप वरसिद्धि विनयगर मंदिर- H9X2+P32, अनाम रोड, ब्लॉक जी, सेक्टर 22, नोएडा
- नोएडा श्री विनायक और श्री कार्तिकेय मंदिर भी जा सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।