रामनवमी पर हरियाणा के इन राम मंदिरों में लगती है भक्तों की भीड़, आप भी जाएं दर्शन करने

17 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर हर कोई श्री राम के दर्शन के लिए किसी ऐतिहासिक मंदिर में जाना चाहता है। लेकिन बजट कम होने की वजह से कहीं दूर जाने का प्लान नहीं बन पा रहा है। अगर आप भी रामनवमी पर भगवान राम के दर्शन के लिए कहीं जाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको हरियाणा के कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने पूरे परिवार के साथ दर्शन का प्लान बना सकते हैं।
श्री राम शरणम मंदिर

हरियाणा के पानीपत जिले में स्थित इस मंदिर में हर दिन भक्तों की भीड़ देखी जाती है। रामनवमी के समय यहां दूर-दूर से भक्त दर्शन के लिए आते हैं। ये जगह पानीपत में शांति और पवित्रता के लिए जाना जाता है। हरी-भरी हरियाली से घिरे इस मंदिर में हमेशा शांति का माहौल होता है। यह पानीपत का फेमस राम मंदिर है।
- समय- मंदिर में आप सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक जा सकते हैं।
- नियम- साधारण पोशाक की सिफारिश की जाती है।
- कैसे पहुंचे- पानीपत रेलवे स्टेशन से मंदिर की दूरी केवल 3 मिनट की है।
इसे भी पढ़ें- Amritsar Famous Temple: श्री राम से जुड़ा है पंजाब के इस मंदिर का कनेक्शन, रामनवमी पर बनाएं घूमने का प्लान
राम कुटिया, कैथल

हरियाणा के कैथल में स्थित 450 साल पुराने श्री राम मंदिर की महिमा निराली है। यहां रामनवमी के दिन विशाल भंडारा लगाया जाता है। कैथल के कानूनगो मोहल्ला में स्थापित श्रीराम मंदिर हरियाणा के पुराने मंदिरों में शुमार है।
- कैसे पहुंचे- कैथल रेलवे स्टेशन से मंदिर की दूरी 7 मिनट की है।
इसे भी पढ़ें- रामनवमी पर अयोध्या के अलावा इन जगहों पर करें श्रीराम के दर्शन, बजट में हो जाएगा ट्रिप पूरा
सीता राम मंदिर, गुड़गांव

गुड़गांव के अशोक विहार क्षेत्र में स्थित, सीता राम मंदिर गुड़गांव के सबसे खूबसूरत मंदिरों में से एक है। यह हरियाणा का सबसे फेमस मंदिर माना जाता है। गुरुग्राम के अशोक विहार में यह मंदिर स्थित है।
- लोकेशन- अशोक विहार चरण - 1, गुड़गांव
- समय: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक, शाम 4 बजे - रात 9 बजे
श्री राम मंदिर, फरीदाबाद
अगर आप फरीदाबाद में श्री राम के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो यहां जा सकते हैं। हर दिन यहां दूर-दूर से लोग दर्शन के लिए आते हैं। रामनवमी पर आप भी यहां दर्शन के लिए जा सकते हैं।
- लोकेशन- एनआईटी, बीके चौक के पास, फरीदाबाद
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Mihir Kathpal_Youtube
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।