लड्डू से रसगुल्ला तक: फ्रेशनेस खत्म होने से पहले खा लें ये मिठाइयां, जानें हर स्वीट की सही Shelf Life

दिवाली का त्योहार आते ही घरों में मिठाइयों की खुशबू फैल जाती है। रिश्तेदारों और दोस्तों के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। कोई भी आता है तो एक डिब्बा मिठाई का जरूर लेकर आता है। ऐसे में घर पर मिठाइयों का भंडार जमा हो जाता है, लेकिन अक्सर हम ये गलती कर बैठते हैं कि 'अरे, कल खा लेंगे' कहकर मिठाइयां कई दिनों तक संभालकर रख लेते हैं।
आपकी यही लापरवाही कई बार पेट खराब, फूड पॉइजनिंग या गैस्ट्रिक दिक्कतों की वजह बन जाती है। दरअसल, हर मिठाई की Shelf Life (यानी उसकी ताजगी की अवधि) अलग होती है। कुछ मिठाइयां हफ्तेभर चलती हैं, तो कुछ सिर्फ एक दिन में ही खराब होने लगती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि किस मिठाई शेल्फ लाइफ कब तक की होती है। आइए जानते हैं-
बेसन और बूंदी के लड्डू
बेसन के लड्डू में घी और शक्कर की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए ये लगभग 10 से 15 दिनों तक आसानी से चल जाती है। बस इन्हें एयरटाइट डिब्बे में रखना होता है। वहीं, बूंदी के लड्डू में नमी ज्यादा होती है, इसलिए इन्हें चार से पांच दिन में ही खाकर खत्म कर देना चाहिए।
गुलाब जामुन और रसगुल्ला
ये मिठाइयां चाशनी में डूबी रहती हैं, इसलिए जल्दी खराब होती हैं। गुलाब जामुन कमरे के तापमान पर एक दो दिन और फ्रिज में रखने पर चार से पांच दिनों तक आसानी से चल जाती है। वहीं रसगुल्ला की बात करें तो कमरे के तापमान पर सिर्फ एक दिन तक ठीक रहती है, जबकि फ्रिज में रखने पर तीन से चार दिनों तक इसे खाया जा सकता है। ध्यान रखें कि इन्हें फ्रिज से निकालने के बाद दोबारा गर्म न करें, वरना स्वाद और टेक्सचर दोनों बिगड़ जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: खोया से काजू कतली तक, दिवाली की 5 सबसे पॉपुलर चीजें, जिनकी मिलावट चेक करने के लिए ये ट्रिक्स हैं जरूरी
बर्फी
बर्फी लगभग हर त्योहार की शान होती है, लेकिन हर बर्फी की शेल्फ लाइफ अलग होती है। इसके बारे में आपको जरूर जान लेना चाहिए-
- काजू कतली: फ्रिज में रखी जाए तो 7 से 10 दिन तक ठीक रहती है।
- नारियल बर्फी: सिर्फ तीन से चार दिन तक ही फ्रेश रहती है, क्योंकि नारियल जल्दी खराब होता है।
- दूध या खोये वाली बर्फी: दो से तीन में खाकर खत्म कर देना चाहिए।
अगर आप बर्फी को पेपर या प्लास्टिक में लपेटकर रखते हैं, तो उसकी फ्रेशनेस कुछ घंटे और बनी रह सकती है।
जलेबी और इमरती
जलेबी या इमरती जैसी कुरकुरी मिठाइयों का स्वाद उसी दिन सबसे अच्छा लगता है, जिस दिन इसे बनाया जाता है। अगले दिन तक ये नरम और बेस्वाद हो जाती हैं। कोशिश करें कि इसे तुरंत ही खाकर खत्म कर दें।
कलाकंद
कलाकंद खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है लेकिन इसकी Shelf Life सबसे कम होती है। नॉर्मल टेंपरेचर पर सिर्फ एक से दो दिन और फ्रिज में रखने पर तीन से चार दिन तक ही इसे खाया जा सकता है। इसे ढककर रखें ताकि इसमें हवा या नमी न जाए।
इन मिठाइयाें पर भी दें ध्यान
- खोपरा मलाई बॉल्स: नारियल और मलाई से बनी ये मिठाई सिर्फ दो से तीन दिन में खा लें, वरना नरम और बेस्वाद हो जाती हैं।
- ड्राई फ्रूट बाइट्स: अखरोट, काजू और किशमिश से बनी ये हेल्दी मिठाई फ्रिज में 10 दिन तक फ्रेश रहती है।
- सॉफ्ट चॉकलेट ट्रफल्स: घर में बनी ट्रफल्स चार से पांच दिनों तक, फ्रिज में रखकर खा सकते हैं।
- मिक्स्ड फ्रूट कटलेट्स: खट्टे और मीठे फलों से बनी ये मिठाई दो से तीन दिन में खा लें।
मिठाइयों को स्टोर करने के टिप्स
- मिठाइयों को हमेशा एयरटाइट कंटेनर में रखें।
- दूध और चाशनी वाली मिठाइयों को फ्रिज में स्टोर करें।
- सूखी मिठाइयों को ठंडी और सूखी जगह पर रखें।
- पैकिंग पर लिखे ‘Best Before’ डेट का ध्यान रखें।
इसे भी पढ़ें: सिर्फ 10 मिनट में बिना गैस जलाए बना लें ये 3 तरह की मिठाई, दिवाली में घर पर आए मेहमान खाकर हो जाएंगे आपके फैन
इस तरह आप त्योहारों की मिठास का पूरा मजा ले सकती हैं, बिना किसी फ्रेशनेस की चिंता किए। साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/AI Generared
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।