बाजार जैसी खस्ता गजक और कुरकुरी चिक्की घर पर बनाने के सीक्रेट्स, सर्दियों में जरूर ट्राई करें ये रेसिपी
-1795168921705.webp)
ठंड का मौसम शुरू होते ही भारतीय रसोई में अलग-अलग तरह के व्यंजन बनना शुरू हो जाते हैं। अक्सर महिलाएं इस मौसम में ऐसी चीजों का सेवन करती हैं या ऐसी चीजें बनाना पसंद करती हैं, जिनसे शरीर को गर्मी मिले। बता दें कि सर्दियों में गजक और गुड़ की चिक्की बहुत ज्यादा खाई जाती है। अक्सर लोग गुड़ की चिक्की और गजक बाजार से खरीदकर लाते हैं, लेकिन अब आप कुछ आसान सीक्रेट्स आजमाकर घर पर ही कम समय में टेस्टी और कम खर्च में बनने वाली चिक्की तैयार कर सकती हैं।
कुछ छोटी-छोटी लेकिन बहुत जरूरी कुकिंग टिप्स अपनाकर आप बाजार जैसी शुद्ध और कम कीमत वाली गुड़ की चिक्की और गजक तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का सही तरीका।
घर पर कुरकुरी गुड़ की चिक्की कैसे बनाएं?
अगर आप चाहती हैं कि गुड़ की चिक्की दांतों में न चिपके और कुरकुरी रहे, तो इसके लिए इन सामग्रियों और आसान स्टेप्स को फॉलो करें -
- एक कप भुनी हुई मूंगफली
- एक कप कद्दूकस या बारीक कटा हुआ गुड़
- एक चम्मच देसी घी
- चुटकी भर इलायची पाउडर
गुड़ की चिक्की बनाने का तरीका
- सबसे पहले कड़ाही में थोड़ा घी डालकर गुड़ को धीमी आंच पर पिघलाएं।
- गुड़ पिघलते ही चाशनी को पकने दें और बीच-बीच में चलाते रहें।
- जब चाशनी सही से पक जाए, तो गैस बंद करें और इसमें मूंगफली व इलायची पाउडर डालकर तेजी से अच्छी तरह मिला लें।
- घी लगे बर्तन या चकले पर इस मिश्रण को डालें और तुरंत बेलन से पतला बेल लें।
- ऐसा आपको जब यह हल्का गुनगुना रहे तभी करना है ताकि यह अच्छे से फैल जाए। अब आप अपने मनपसंद शेप में इसे काट सकती हैं।
यह भी पढ़ें- छठ पूजा के प्रसाद में गुड़ और गेहूं के आटे का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए क्यों है वरदान? जानें
बाजार जैसी स्वादिष्ट गजक बनाने का आसान तरीका
अगर आप बाजार जैसी टेस्टी गजक बनाना चाहती हैं, तो यह तरीका भी काफी आसान है -
पारंपरिक गजक में गुड़ के साथ भुने हुए सफेद तिल या मूंगफली का चूरा इसे और ज्यादा स्वादिष्ट बना देता है।
- इसे बनाने के लिए गुड़ के साथ सफेद तिल और मूंगफली के चूरे का मिश्रण तैयार करके इसे पकाएं और हल्का ठंडा होने दें।
- अब इसे घी या बटर लगे बर्तन पर हल्के हाथों से दबाएं और परतें बनाएं।
- ऐसा करने से गजक में अच्छी लेयर्स आती हैं। मिश्रण में थोड़ा सा देसी घी डालने से गजक चमकदार और स्वादिष्ट लगती है।
चिक्की और गजक बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
अगर आप ऊपर बताए गए दोनों तरीकों से घर पर गजक और गुड़ की चिक्की तैयार कर रही हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें। जैसे -
- गुड़, मूंगफली या तिल को कभी भी बहुत तेज आंच पर न पकाएं, इससे स्वाद बिगड़ सकता है और गुड़ जल सकता है।
- ध्यान रखें कि गुड़ की चाशनी ठंडी होने पर तेजी से सख्त हो जाती है। इसलिए मिश्रण को जितना जल्दी हो सके फैलाकर काट लें।
- चिक्की और गजक को अगर आप लंबे समय तक फ्रेश और कुरकुरा रखना चाहती हैं, तो इसे एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख सकती हैं।
यह भी पढ़ें- सर्दियों में क्यों शुरू हो जाता है गुड़ और तिल का सेवन? जानें इसके पीछे का दिलचस्प कारण
निष्कर्ष:सर्दियों में अगर आप भी बाजार की चिक्की और गजक के बजाय घर पर कम कीमत में आसानी से शुद्ध चिक्की और गजक बनाना चाहती हैं, तो ऊपर बताए गए दोनों तरीके आपके लिए सबसे बेस्ट हो सकते हैं। कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर आप इसे कम कीमत और कम मेहनत में आसानी से बना सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
image credit: magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।