Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:08 AM IST

रसगुल्ला और माछ-भात ही नहीं, बंगाल की इन 'सीक्रेट डिशेज' को चखे बिना अधूरी है फूड जर्नी

बंगाल का नाम आते ही रसगुल्ला, मिष्टी दोय और माछ-भात की तस्वीर दिमाग में आती है। मगर इससे इतर कई ऐसी डिशेज हैं, जो धीरे-धीरे गायब हो जा रही है। आज यहां हम आपको यहां की ऐसी पारंपरिक रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं।
Updated:- 2026-07-02, 13:13 IST
West Bengal food

भारत देश अपनी विविधता, खान-पान, रहन-सहन और सभ्यता के लिए जाना जाता है। यहां मौजूद हर राज्य-शहर और गांव की अपनी-अपनी विरासत और परंपरा के साथ बढ़ रहा है। जैसा कि हर राज्य की अपनी-अपनी पारंपरिक रेसिपीज और पहनवा है, जिसके लिए वह विश्वभर में मशहूर है। इसी में एक पश्चिम बंगाल यहां के खान-पान के बारे में बातचीत होती है, तो रसगुल्ला, मिष्टी दोय और माछ-भात का नाम पहले आता है। हालांकि, बहुत सारी डिशेज ऐसी हैं, जो समय के साथ खोती जा रही हैं। आज के इस लेख में हम उन्हीं सीक्रेट डिशेज के बारे में बताने जा रहे हैं।

शुक्तो (Shukto)

बंगाल में पारंपरिक डिश शुक्तो दोपहर के खाने की शुरुआत से होती है। यह एक खास तरह की मिक्स वेज है, जिसमें करेला, कच्चा केला, सहजन की फली, बैंगन और आलू जैसी सब्जियां डाली जाती हैं। इसे दूध, घी और राधुनी (बंगाली मसाला) के साथ पकाया जाता है। इसका स्वाद हल्का कड़वा और हल्का मीठा होता है, जो पेट को ठंडक देता है और भूख बढ़ाता है।

shukto cusine

इसे भी पढ़ें- आलू-चॉकलेट से लेकर दही-नूडल्स तक, घर पर ट्राई करने लायक हैं ये मजेदार कॉम्बिनेशन

चिंगड़ी मलाई करी (Chingri Malai Curry)

नॉन-वेज पसंद करने वालों के लिए यह डिश किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें बड़े झींगे को नारियल के गाढ़े दूध, गरम मसालों और हल्की चीनी के साथ पकाया जाता है। नारियल के दूध की वजह से इसकी ग्रेवी बेहद मलाईदार और स्वादिष्ट बनती है। इसे गरमा-गरम बासमती चावल के साथ परोसा जाता है, जिसे खाकर कोई भी इसका दीवाना हो जाए।

Chingri Malai Curry

कोशा मोंगशो (Kosha Mangsho)

तीखा और चटपटा खाने वाले लोगों के लिए कोश मोंगशो बेस्ट ऑप्शन है। यह बंगाल की एक बेहद मशहूर मटन डिश है। इसमें मटन के टुकड़ों को प्याज, लहसुन, अदरक और सरसों के तेल के गाढ़े मसाले में धीमी आंच पर तब तक भुना जाता है, जब तक कि मसाला तेल न छोड़ दे और मटन एकदम सॉफ्ट न हो जाए। इसे अक्सर लुची यानी मैदे की पूड़ी या पराठे के साथ खाया जाता है।

kosha mangsho

धोकर डालना (Dhokar Dalna)

यह नाम पढ़कर आप सोच रही रही होगी कि यह कौन सी डिश है, तो बता दें कि शाकाहारियों के लिए यह डिश कमाल की साबित हो सकती है।

Dhokar Dalna

इसमें चने की दाल को पीसकर, मसाले मिलाकर उसकी बर्फी जैसी टिकिया बनाई जाती हैं। फिर इन टिकियों को डीप फ्राई करके आलू के साथ एक मसालेदार और खुशबूदार ग्रेवी में पकाया जाता है। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि इसके आगे पनीर भी फीका लगने लगता है।

इसे भी पढ़ें- क्या आपने खाई है भारत के अलग-अलग राज्यों की ये आइकॉनिक डिशेज? देखें पूरी लिस्ट

तो अगली बार आप से जब भी कोई बंगाल की पारंपरिक डिशेज के बारे में पूछे तो रसगुल्ला या माछ-भात की जगह इनका नाम बता सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik, ai

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।