Chhattisgarhi Recipe: दही चना दाल तड़का खाकर आप भी बोलेंगे वाह क्या स्वाद है

चना दाल तड़का का स्वाद तो आप सभी ने कई बार लिया होगा। लेकिन क्या आपने कभी चना दाल में दही के स्वाद का तड़का लगाया है। यदि नहीं तो आज हम आपके साथ छत्तीसगढ़ी दही चना दाल तड़का की रेसिपी बताएंगे। चना दाल और दही कि ये रेसिपी बहुत खास और स्वादिष्ट है। बता दें कि चना दाल तड़का तो सभी बनाते हैं, लेकिन उसमें दही का उपयोग कोई नहीं करता है। छत्तीसगढ़ में कई तरह की सब्जियों का उपयोग कढ़ी बनाने के लिए किया जाता है, उसी में से एक है चना दाल। चना दाल तड़का बहुत स्वादिष्ट रेसिपी है, जो कम समय में बनने के साथ, साथ स्वादिष्ट भी है, जिसे आप दाल और कढ़ी दोनों तरह से खा सकते हैं।
छत्तीसगढ़ी दही चना दाल तड़का रेसिपी Recipe Card
छत्तीसगढ़ी दही चना दाल तड़का रेसिपी
Ingredients
- एक छोटा चम्मच जीरा और सरसों
- तेल 2 चम्मच
- 5-7 करी पत्ता
- हल्दी
- एक कटोरी भीगा हुआ चना दाल
- 2-3 लहसुन बारीक कूटा हुआ
- एक प्याज कटा हुआ
- सूखा आम या इमली
- एक कटोरी दही
Step
- Step 1:
सबसे पहले भीगे हुए चना दाल को कुकर में आधा कटोरी पानी के साथ 2-3 सिटी में उबाल लें।
- Step 2:
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा, सरसों, करी पत्ता और लहसुन प्याज डालकर भून लें।
- Step 3:
सभी भून जाए तो उसमें उबाले हुए चना दाल और दही डालकर मिक्स करें।
- Step 4:
स्वाद के नमक, हल्दी, आम या इमली और लाल मिर्च पाउडर डालकर पकाएं और उबाल आने के बाद आंच बंद करें।
- Step 5:
आपका छत्तीसगढ़ी स्टाइल दही वाली चना दाल तड़का तैयार है, इसे गरमा गरम परोसें।
छत्तीसगढ़ी दही चना दाल तड़का रेसिपी

- छत्तीसगढ़ी दही चना दाल तड़का बनाने के लिए चना दाल और इमली या सूखे आम को अलग-अलग को 2-3 घंटे पहले पानी में भिगोकर रखें।
- अब चनादाल जब भिग जाए तो उसे कुकर में नमक और हल्दी डालकर 2-3 सीटी में पका लें।
- चनादाल पक जाए तो भाप खत्म होने के बाद ढक्कन निकालकर एक तरफ रखें।
- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और जीरा, सरसों, करी पत्ता, लाल मिर्च और लहसुन को भून लें।
- अब प्याज को ट्रांसपेरेंट होने तक भून लें और भूनने के बाद उसमें चना दाल डालकर कुछ देर के लिए पकाएं।
- चना दाल पक जाए तो उसमें दही, इमली या आम डालकर मिक्स करें।
- सभी को 5-10 मिनट तक उबाल आने तक पका लें।
- आपका दही वाला चना दाल तड़का तैयार है, इसे खाने के लिए चावल और रोटी के साथ सर्व करें।
इसे भी पढ़ें: अनुपमा स्टाइल टमाटर की चटनी खा ली तो आप भी हो जाएंगे वनराज की तरह स्वाद के दीवाने
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।