सावन शुरू होने के बाद अब हर कोई भोलेनाथ के ऐतिहासिक मंदिरों के बारे में सर्च कर रहा है। जगह-जगह घूमने गए लोग, आस-पास फेमस शव मंदिर खोज रहे हैं। अगर आप इस समय ऋषिकेश घूमने गई हैं और आस-पास फेमस शिव मंदिर सर्च कर रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऋषिकेश के आस-पास स्थित सुंदर और फेमस भोले बाबा के मंदिरों के बारे में बताएंगे।
नीलकंठ महादेव मंदिर
यह मंदिर देश के सबसे खास मंदिरों में गिना जाता है। यह भोले बाबा को समर्पित है और इसे चमत्कारी मंदिर में से भी एक माना जाता है। लोगों का मानना है कि जो भी लोग यहां आते हैं, सच्चे मन से भगवान की पूजा करते हैं, भोले बाबा उनकी मुरादें सुनते हैं। अगर आप अपनी गाड़ी से जा रहे हैं, तो सुबह-सुबह जाना आपके लिए अच्छा होगा, क्योंकि आप ट्रैफिक में नहीं फंसेगे।
- नीलकंठ महादेव मंदिर से लक्ष्मण झूला से लगभग 2 घंटे की दूरी पर है।
भूतनाथ मंदिर, ऋषिकेश
इस लिस्ट में दूसरा सबसे आकर्षक मंदिर भूतनाथ मंदिर है। यह मंदिर इतना अनोखा और सुंदर है कि यह दिन और रात हमेशा लोगों को आकर्षित करता है। इस मंदिर की बनावट अनोखी है। आप पैदल भी यहां पहुंच सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इस समय लक्ष्मण झूला पर काम चल रहा है, इसलिए आप लक्ष्मण झूला के एक छोर से दूसरे छोर नहीं जा सकतीं।
- लक्ष्मण झूला से यह मंदिर लगभग 10 मिनट की दूरी पर है।
चंद्रेश्वर महादेव मंदिर
ऋषिकेश के पास फेमस शिव मंदिरों की बात हो रही है, तो इसमें चंद्रेश्वर महादेव मंदिर का नाम जरूर आएगा। यह चंद्रभागा स्थित गंगा तट पर बना हुआ है। ट्रैफिक की वजह से यहां पहुंचने में आपको ज्यादा समय भी लग सकता है। माना जाता है कि यह वही मंदिर है, जहां चंद्रमा ने लगभग 10 हजार वर्षों तक तपस्या की थी और जिसके बाद उन्हें दक्ष प्रजापति के श्राप से मुक्ति मिली थी। तभी भोले बाबा ने चंद्रमा को अपने सिर पर धारण किया था।
- लक्ष्मण झूला से चंद्रेश्वर महादेव मंदिर की दूरी लगभग 20 मिनट की है।
भोले बाबा के इन मंदिरों के अलावा आप ऋषिकेश के पास त्रयंबकेश्वर मंदिर, श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर, वीरभद्र मंदिर और शिव काली मंदिर भी दर्शन के लिए जा सकते हैं।बारिश के मौसम में घूमने के लिए जगहढूंढ रहे हैं, तो आपऋषिकेश के पास इन मंदिरों का नजारा देखने भी जा सकती हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों