
सावन शुरू होने के बाद अब हर कोई भोलेनाथ के ऐतिहासिक मंदिरों के बारे में सर्च कर रहा है। जगह-जगह घूमने गए लोग, आस-पास फेमस शव मंदिर खोज रहे हैं। अगर आप इस समय ऋषिकेश घूमने गई हैं और आस-पास फेमस शिव मंदिर सर्च कर रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऋषिकेश के आस-पास स्थित सुंदर और फेमस भोले बाबा के मंदिरों के बारे में बताएंगे।
यह मंदिर देश के सबसे खास मंदिरों में गिना जाता है। यह भोले बाबा को समर्पित है और इसे चमत्कारी मंदिर में से भी एक माना जाता है। लोगों का मानना है कि जो भी लोग यहां आते हैं, सच्चे मन से भगवान की पूजा करते हैं, भोले बाबा उनकी मुरादें सुनते हैं। अगर आप अपनी गाड़ी से जा रहे हैं, तो सुबह-सुबह जाना आपके लिए अच्छा होगा, क्योंकि आप ट्रैफिक में नहीं फंसेगे।
इसे भी पढ़ें- डमरू की आवाज तो कहीं दो भाग में बंटा हुआ है शिवलिंग, ये हैं हिमाचल प्रदेश के रहस्यमयी शिव मंदिर

इस लिस्ट में दूसरा सबसे आकर्षक मंदिर भूतनाथ मंदिर है। यह मंदिर इतना अनोखा और सुंदर है कि यह दिन और रात हमेशा लोगों को आकर्षित करता है। इस मंदिर की बनावट अनोखी है। आप पैदल भी यहां पहुंच सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इस समय लक्ष्मण झूला पर काम चल रहा है, इसलिए आप लक्ष्मण झूला के एक छोर से दूसरे छोर नहीं जा सकतीं।
इसे भी पढ़ें- गाजियाबाद से केदारनाथ जाने के लिए सही ट्रिप प्लान है जरूरी, बजट में बाबा के दर्शन के लिए इन हैक्स को करें फॉलो

ऋषिकेश के पास फेमस शिव मंदिरों की बात हो रही है, तो इसमें चंद्रेश्वर महादेव मंदिर का नाम जरूर आएगा। यह चंद्रभागा स्थित गंगा तट पर बना हुआ है। ट्रैफिक की वजह से यहां पहुंचने में आपको ज्यादा समय भी लग सकता है। माना जाता है कि यह वही मंदिर है, जहां चंद्रमा ने लगभग 10 हजार वर्षों तक तपस्या की थी और जिसके बाद उन्हें दक्ष प्रजापति के श्राप से मुक्ति मिली थी। तभी भोले बाबा ने चंद्रमा को अपने सिर पर धारण किया था।

भोले बाबा के इन मंदिरों के अलावा आप ऋषिकेश के पास त्रयंबकेश्वर मंदिर, श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर, वीरभद्र मंदिर और शिव काली मंदिर भी दर्शन के लिए जा सकते हैं। बारिश के मौसम में घूमने के लिए जगह ढूंढ रहे हैं, तो आप ऋषिकेश के पास इन मंदिरों का नजारा देखने भी जा सकती हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।