herzindagi
store flour to avoid bugs from atta

आटे में लगते है कीड़े तो जानिए इसे सुरक्षित रखने का तरीका

आटे में नमी के कारण भी कीड़े लगने लगते हैं। ज्यादातर यह ठंड के दिनों में होता है। आज हम आपको बताएंगे कि आटे को आप कीड़े से कैसे बचा सकती है।   
Editorial
Updated:- 2023-11-22, 13:46 IST

ठंड के दिनों में हम चावल से ज्यादा आटे की रोटी खाना पसंद करते हैं। हालांकि ठंड के दिनों में नमी की कमी होने के कारण आटे में कीड़े लगने लगते हैं। आटे में कीड़े लगने के डर से हम ज्यादा आटे नहीं खरीद पाते है। ऐसे में कई बार ऐसा होता है कि हमारे घर में आटा ही नहीं होता है। ऐसे में आज हम आपको साथ एक खास टिप्स शेयर करने वाले हैं जिसकी मदद से आप घर में रखें आटे को कीड़ों से सुरक्षित रख सकती है। 

कंटेनर में रखें आटा

आटे को कभी भी बोरा में या फिर प्लास्टिक के डिब्बों में नहीं रखना चाहिए। इसके कारण ही आपके आटे में नमी की कमी होती है और आटे में कीड़े होने लगते है। आपको आटे को कीड़े से बचाने के लिए एल्यूमीनियम या स्टील के कंटेनर में रखना चाहिए। इससे आपका आटा सेफ रहेगा।

आटे में नमक मिला दे

how to store flour to prevent bugs aate ko kharab hone se kaise bachaye

अगर आप चाहती है कि ठंड के दिनों में भी आपके आटे में कीड़े ना लगे तो आपको आटे में नमक मिला देना चाहिए। इससे आपके आटे खराब नहीं होगे। कंटेनर में आटा रखने से पहले आपको 1 या 2 चम्मच नमक मिलाना चाहिए। इससे आटे में नमी बनी रहती है। 

इसे भी पढ़ें: गेहूं के आटे से झटपट कीड़े निकालने के 2 आसान हैक्स

तेज पत्ते आटा में रखे

storing food tips

बड़े- बुजुर्ग अपने जमाने में आटे को कीड़े से बचाने के लिए आटे के डिब्बे में तेज पत्ते रखा करते थे। कोशिश करें की आप आटे के डिब्बों में तेज पत्ते रखें। तेज पत्ते का स्मेल बहुत स्ट्रांग होता है ऐसे में आपके आटे में कीड़ा नहीं लगेगा। इसके साथ ही आटे में नमी की कमी भी नहीं होगी। (किचन का काम करने के 10 हैक्स)

इसे भी पढ़ें: लंबे समय तक आटे में नहीं लगेंगे कीड़े बस उसे ऐसे करें स्टोर

यह विडियो भी देखें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।