सितंबर में सोलो ट्रिप का प्लान? फीमेल ट्रैवलर्स के लिए सेफ हैं ये 9 खूबसूरत हिल स्टेशन

सितंबर के महीने में अगर आप भी अकेले घूमने का प्लान बना रही हैं, तो कुछ सोलो ट्रैवल डेस्टिनेशंस आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। जानिए इन 9 हिल स्टेशन के बारे में, जो महिलाओं के लिए सुरक्षित, शांत और खूबसूरत हो सकते हैं।
Updated:- 2026-09-23, 16:25 IST
September travel destinations for women

सितंबर का महीना ट्रैवलिंग के लिए बहुत खास माना जाता है। इस महीने में लोग घूमना-फिरना काफी पसंद करते हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ समय निकालकर लोग सुकून भरे पल बिताने के लिए कई बार अकेले ट्रैवल पर निकल जाते हैं। मानसून की विदाई और हल्की ठंडक वाला यह मौसम बेहद खुशनुमा माना जाता है। ऐसे में अगर आप एक महिला हैं और सोलो ट्रैवल करने की सोच रही हैं, तो यह लेख आपके लिए काफी मददगार साबित होगा।

सोलो ट्रैवल करने वाली महिलाओं के लिए 9 चुनिंदा हिल स्टेशन

अगर आप इस साल सितंबर के महीने में अपना बैग पैक करके पहाड़ों की वादियों में भीड़भाड़ से दूर सुकून भरे पल बिताना चाहती हैं, तो आज इस लेख में हम आपको भारत के 9 ऐसे चुनिंदा हिल स्टेशनों के बारे में बताएंगे, जहां आप पूरी तरह सुरक्षित अकेले ट्रैवल कर सकती हैं। 

कसार देवी और अल्मोड़ा (उत्तराखंड)

सितंबर में आप उत्तराखंड के कसार देवी और अल्मोड़ा घूमने जा सकती हैं। ये दोनों जगहें आपके लिए सबसे परफेक्ट होंगी। यह स्थान अपने खास चुंबकीय क्षेत्र और शांत माहौल के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहां न सिर्फ देश से, बल्कि विदेशों से भी लोग सोलो ट्रैवल के लिए आते हैं। यहां का माहौल बेहद सुरक्षित है, जो महिला ट्रैवलर्स के लिए एकदम सही है।  

1 (94)

शिलांग और चेरापूंजी (मेघालय)

अगर आपका मन पूर्वोत्तर भारत जाने का है, तो सोलो ट्रैवल करने वाली महिलाओं के लिए शिलांग और चेरापूंजी सबसे बेहतरीन जगहें हैं। यह स्थान न सिर्फ सुरक्षित हैं, बल्कि बेहद शांत और खूबसूरत भी हैं। यही वजह है कि शिलांग को भारत में महिला यात्रियों के लिए सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता है। सितंबर के महीने में आप बेझिझक यहां का प्लान बना सकती हैं।

मैकलॉडगंज और धर्मकोट (हिमाचल प्रदेश)

हिमाचल प्रदेश का मैकलॉडगंज और धर्मकोट भी सोलो ट्रैवलर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं। महिलाएं यहां पूरी तरह सुरक्षित महसूस करते हुए अपनी ट्रिप एन्जॉय कर सकती हैं। यहां बौद्ध भिक्षुओं की शांतिपूर्ण मौजूदगी और स्थानीय लोगों का व्यवहार आपको सुरक्षित महसूस कराता है। यहां के खूबसूरत कैफे, योग केंद्र और ट्रेकिंग ट्रेल्स आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे।

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश-मसूरी नहीं, जून में पार्टनर के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 'No Traffic' जगहें; सुकून में कटेगी छुट्टियां

मुन्नार (केरल)

दक्षिण भारत भी घूमने के लिहाज से बहुत खूबसूरत माना जाता है। अगर वहां के सबसे सुरक्षित हिल स्टेशनों की बात करें, तो केरल का मुन्नार एक परफेक्ट ऑप्शन है। सितंबर के महीने में आप आसानी से यहां की ट्रिप प्लान कर सकती हैं। यहां के होमस्टे महिलाओं के लिए बेहद सुरक्षित माने जाते हैं। चाय के बागानों की सैर से लेकर धुंध से ढकी पहाड़ियां आपकी इस सोलो ट्रिप को बेहद खास बना देंगी।  

2 (92)

ऋषिकेश और लैंडौर (उत्तराखंड)

ऋषिकेश और लैंडौर भी सोलो ट्रैवल करने वाली महिलाओं के लिए सबसे सही विकल्प हैं। यह दिल्ली और आसपास के शहरों के नजदीक भी हैं। ऐसे में अगर आप दिल्ली या इसके आसपास रहती हैं, तो कम समय में आसानी से ऋषिकेश और लैंडौर जा सकती हैं। सितंबर के मौसम में अकेले घूमकर सुकून के पल बिताने के लिए यह बेहद खूबसूरत ट्रिप हो सकती है। 

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में बंजी जंपिंग का प्राइस क्या है? जानें कहां बजट में एडवेंचर एक्टिविटी कर सकती हैं आप

निष्कर्ष: अगर आप भी सितंबर में अकेले कहीं घूमने का मन बना रही हैं, तो ऊपर बताए गए इन 5 चुनिंदा हिल स्टेशन को एक्सप्लोर कर सकती हैं। ये सभी हिल स्टेशंस सोलो ट्रैवेलर्स के लिए बेस्ट हो सकते हैं, जो आपकीट्रिप को यादगार बना देंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से। 

(image credit: MAGNIFIC)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।