ऋषिकेश से मसूरी के बीच पड़ती हैं ये 3 खूबसूरत जगहें, जरूर एक्सप्लोर करें

ऋषिकेश से मसूरी का सफर अक्सर लोग अपनी गाड़ी से करते हैं। हरियाली से भरी घाटियों और रास्ते में मिलने वाले शानदार नजारों की वजह से यह रूट पर्यटकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। ज्यादातर यात्रीऋषिकेश में स्कूटी या बाइक किराए पर लेकर यह सफर करते हैं, क्योंकि दोपहिया वाहन से पहाड़ी रास्तों का सफर करने का अपना अलग ही रोमांच होता है। आप भी अगर ऋषिकेश से मसूरी जा रही हैं, तो आपको रास्ते में पड़ने वाली इन 3 खूबसूरत जगहों को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए, क्योंकि रास्ते में छोटे-छोटे गांवों की झलक इस यात्रा को और खास बना देगी।
नरेंद्र नगर
उत्तराखंड का नरेंद्र नगर टिहरी गढ़वाल पड़ता है। प्राकृतिक सुंदरता से भरी हुई यह जगह, उन लोगों के लिए खास है, जो शांत पहाड़ी इलाकों में सुकून के पल बिताना चाहते हैं। यहां पहुंचने में आपको लगभग आधे घंटे का समय लगेगा। ऋषिकेश से केवल 16 किमी की दूरी पर यह जगह स्थित है। आप यहां आ रही हैं, तो कुंजापुरी देवी मंदि घूमकर जरूर आएं। यहां से हिमालय की चोटियों और सूर्योदय का नज़ारा अद्भुत लगता है। आपको यहां होटल और रिसॉर्ट भी मिल जाएंगे। आप चाहें, तो एक दिन यहां रुक भी सकती हैं।

लच्छीवाला
मसूरी जाने के लिए आपको ऋषिकेश से देहरादून होते हुए जाना पड़ता है। ऐसे में रास्ते में आपको लच्छीवाला भी देखने को मिलेगा। यह ऋषिकेश से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसे एक पिकनिक स्पॉट कहा जाता है। यहां आपको मानव निर्मित ठंडे पानी के झरना और घने जगलों का नजारा देखने को मिलेगा। घने जंगलों से घिरा होने के कारण यह जगह मसूरी जाने वाले पर्यटकों को आकर्षित करती है।
इसे भी पढ़ें- 16 हजार में 7 जगहों पर घूमने का मौका, IRCTC का यह टूर पैकेज देखा आपने?

कुंजापुरी देवी मंदिर
ऋषिकेश से मसूरी जाने वाले लोगों के लिए कुंजापुरी देवी मंदिर के दर्शन करना भी खास होगा। यह ऋषिकेश से मसूरी जाने वाले रास्ते के बिल्कुल बीच में ही पड़ता है। ऋषिकेश से यहां पहुंचने में आपको लगभग 30 से 40 मिनट का समय लग जाएगा। यहां से आस-पास का पहाड़ी नजारा और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है। पर्यटक मंदिर के दर्शन के साथ-साथ यहां सुकून और शांति के पल बिताने के लिए भी आते हैं।
इसे भी पढ़ें- तुंगनाथ मंदिर से कितनी दूर है श्री मारकंडेश्वर मंदिर, जानें कैसे पहुंच सकती हैं आप?
इन जगहों के अलावा आप टपकेश्वर महादेव मंदिर भी दर्शन के लिए जा सकती हैं। यह मंदिर देहरादून में तमसा नदी के तट पर स्थित है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।