मां बनने के बाद आपकी लाइफ पहले की तरह नहीं हो सकती। क्योंकि, अब आपको एक बच्चे का ख्याल रखना है। हाल ही, में मां बनी महिलाएं इस बात को अच्छे से समझ सकती हैं कि यह केवल शारीरिक परिवर्तन नहीं लेकर आता, बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी आपको पूरी तरह से बदल देता है। यह यात्रा आपको जितनी ही खूबसूरत लगती है, उतनी ही चुनौतीपूर्ण भरी भी लगती है। ऐसे समय में कई महिलाएं परिवर्तन को देखकर घबराने लगती हैं, जिससे वह डिप्रेशन का शिकार होने लगती है। यही कारण है कि पहली बार मां बनी महिलाएं या प्रेग्नेंट महिलाओं को ऐसे समय में साथ और प्यार की जरूरत ज्यादा होती है। ऐसे समय में महिलाओं को कहीं घुमाने के लिए लेकर जाना चाहिए। इससे वह खुश रहती हैं, जिससे बच्चा भी खुश रहता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जिससे आपको यात्रा में परेशानी नहीं होगी।
मुन्नार, केरल (Travel Destinations for New Mothers)
प्रेगनेंट महिलाएं या पहली बार मां बनी महिलाओं के लिए मु्न्नार बेस्ट जगह है। इसे महिलाओं के लिए एक बेहतरीन और सुकूनदायक जगह मानी जा सकती है। यहां की हरी-भरी घाटियां, चाय के बागान और पहाड़ों की ठंडी हवा महिलाओं को सुकून का अहसास करवाती है। प्रेगनेंसी के दौरान ताजा हवा और प्रदूषण मुक्त वातावरण सेहत के लिए भी अच्छा होता है। भीड़भाड़ से दूर यह जगह प्रेग्नेंट महिला को आराम से समय बिताने का मौका देती है। इसलिए पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को ऐसी जगहों पर लेकर जाना चाहिए।
वायनाड, केरल (Stress Relief Places for New Moms)
वायनाड केरल के बाकी हिल स्टेशनों की तरह ज्यादा भीड़भाड़ वाला नहीं होता। इसलिए पहली बार मां बनने वाली महिलाओं के लिए यह जगह बेस्ट है। झरनों की आवाज और ठंडी हवा का प्रभाव मानसिक संतुलन को बनाए रखना के लिए अच्छा होता है। ऐसे में पार्टनर को यह समझना जरूरी है कि आपकी पत्नी बच्चे को लेकर कितनी परेशान हो सकती हैं। इसलिए, उन्हें बच्चा संभालने की मानसिक चिंता से निकालने के लिए आप उन्हें कहीं घुमाने का प्लान जरूर बनाएं। यह पत्नी के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
नैनीताल, उत्तराखंड
ऑफ सीजन में नैनीताल भी सबसे शांत जगहों में से एक माना जाता है। यहां का वातावरण भी सुकून भरा होता है। आप यहां ऐसी जगह पर होटल ले सकते हैं, जो हरे-भरे वातावरण से घिरा हो। इससे आपकी पत्नी घंटों सुकून के पल बिता सकती है। बच्चा होने के बाद आपको उसे हरी-भरी वादियों वाली जगहों पर अकेले छोड़ देना चाहिए। इससे वह मानसिक परेशानी से बाहर आ पाएगी।मदर्स डे पर घूमने के लिए अच्छी जगहों की लिस्ट इससे अच्छा नहीं हो सकती।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों